AYODHYA : श्री राम धाम अयोध्या में सिंधी समाज के प्रमुख विशिष्ट जनों ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या। श्री राम धाम रामकोट अयोध्या ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह में आगरा के अनेकों प्रतिष्ठित सिंधी समाज के जनों के अयोध्या दर्शन पूजन किया गया। आगरा से मुख्य रूप से पूज्य सिंधी महापंचायत के उपाध्यक्ष श्याम भोजवानी, पूज्य सिंधी महापंचायत के महामंत्री हेमंत भोजवानी, यात्रा सयोजक भोजराज लालवानी, संगठन मंत्री, जेपी धर्मानी, मंत्री हरीश टहल्यानी, उपाध्यक्ष लालचंद मोटवानी, अमरलाल खोरेजा, टीकमदास, सुंदर चेतवानी इल्ली भाई आदि अनेक विभिन्न संस्थाओं के सम्मानित जनों का अंग वस्त्र(रामनामी) पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

पूज्य सिंधी महापंचायत के उपाध्यक्ष श्याम भोजवानी ने कहा कि "हम सब अयोध्या आकर धन्य हो गए।" उन्होंने सिंधी समाज हेतु श्री राम सिंधु धाम को और सुगम व भव्य बनाने हेतु महत्व पूर्ण सुझाव दिए।

पूज्य सिंधी महा पंचायत के महामंत्री हेमंत भोजवानी ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि "आप सभी अयोध्या वासी धन्य हैं, जहा प्रभु श्री राम ,श्री हनुमान जी की कृपा सदैव बरसती रहती है।" उन्होंने  सिंधी समाज भाषा के संरक्षण पर अपने विचार भी व्यक्त किए।

श्री राम सिंधु धाम ट्रस्ट के महासचिव अमृत राजपाल ने कहा कि "उत्तर प्रदेश में आगरा में सिंधी समाज की सर्वाधिक संख्या है और जहा सिंधियत की झलक और सिंधी समाज की अनेकों सेवाओं की खुशबू उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में महकती है।" उन्होंने सभी आए अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से श्री राम सिंधु धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन जीवानी, उपाध्यक्ष मोहन मंध्यान, उपाध्यक्ष देव कुमार छेत्रपाल, उपाध्यक्ष धर्मपाल रावलानी, महासचिव अमृत राजपाल, सचिव कैलाश लखमानी, कोषाध्यक्ष सुनील मंध्यान, अंकेक्षक जय कुमार आहूजा, भवन व्यवस्थापक उमेश जीवानी, धनेश बजाज, नरेंद्र छेत्रपाल, दीपक सावलानी, आकाश हेमनानी, संजय आदि सम्मानित ट्रस्टी जनों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया