AGRA : ब्यूटी कांटेस्ट में लगा टैलेंट का तड़का
-मिस्टर एंड मिस आगरा का ऑडिशन संपन्न
-फाइनल में सेलिब्रिटी होंगी शेफाली ज़रीवाला
आगरा। आरोही इवेंट के ब्यूटी कांटेस्ट, मिस्टर एंड मिस आगरा, सीजन-11 के ऑडिशन ब्रजभोज रेस्टोरेंट और हॉवर्ड इंस्टिट्यूट में संपन्न हुए। जहां मॉडल्स ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए जलवा दिखाया। सभी के टैलेंट को देखकर उपस्थित लोग और निर्णायक मंडल भी हैरत में रह गए।
आरोही इवेंट्स के निर्देशक अमित तिवारी ने बताया कि "आज के दोनों ऑडिशन में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। लगभग 70 से 80 बच्चों में भाग लिया। मिस्टर एंड मिस आगरा के टाइटल को लेके बच्चों में बहुत जोश व उत्साह देखने को मिला। ऑडिशन में बच्चों ने प्रथम राउंड में अपना इंट्रोडक्शन दिया, दूसरे राउंड में सवाल जवाब हुए, उसके बाद बच्चों ने टैलेंट राउंड में अपना हुनर दिखाया।"
होटल स्प्री के महाप्रबंधक मनवीर सिंह चौधरी ने बताया कि "ऑडिशन में चुने गए बच्चों का सेमी फाइनल राउंड होटल स्प्री फ़तेहाबाद रोड पर 16 मार्च को होगा व 23 मार्च को इसका ग्रैण्ड फिनाले होगा।"
आज के ऑडिशन के जजमेंट में के रूप में हेमा बैजल मिसिस ताज यूनिवर्स, मिसिस इंडिया ग्लोब, हॉवर्ड इंस्टिट्यूट से एमके सिंह, भरत शर्मा मॉडल एंड एक्टर निर्णायक के रूप में रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बॉलीवुड स्टूडियो से आमिर दीवाना, जूनेद, रिहान, पंकज शर्मा, साहिल, रिंकु शाक्य आदि की भूमिका सराहनीय रही।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें