AGRA : होली के रंग बरसाने से पहले एक पौधा अवश्य लगाएं

 -कृष्ण सेवा नारी कल्याण संस्था द्वारा आरबीएस डिग्री कालेज में आयोजित किया गया होली मिलन समारोह 

-हवन, योगा कर औषधीय व फलदार पौधे लगाए

आगरा। कृष्ण सेवा नारी कल्याण संस्था द्वारा कुछ अनूठे अंदाज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आरबीएस डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः विद्यार्थियों को योगा कराकर उसका महत्व समझाया। विश्व कल्याण के लिए विधि विधान के साथ यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर गुलाब, नींबू, आम, किन्नू, गुड़हल, संतरे, इंसुलिन के पौधे लगाए गए। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवताचार्य योगेन्द्र सिंह परिहार, आरबीएस कालेज के प्राचार्य विजय श्रीवास्तव ने आरती कर किया। कहा कि "युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। सनातन संस्कृति व अपने संस्कारों से जुड़े रहने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का शिक्षण संस्थानों में होना आवश्यक है।" 

कृष्ण सेवा नारी कल्याण के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि "स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ शरीर और स्वच्छ पर्यावरण होना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ विद्यार्थियों को योग कराने के साथ औषधीय और फलदार वृक्ष लगवाए गए हैं।" इस दौरान  सभी अतिथियों व विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ हवन में आहूति दी। एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। भंडारे में सबी ने प्रसाद ग्रहण किया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से गायत्री परिवार से सुरेश चंद सक्सेना, शैलेन्द्र गुप्ता, संदीप सिंह धामा, हर्षिता, डॉ. भूपेन्द्र कौर, सुरेन्द्र कौर, आद्या सिंह, कल्पिता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया