संदेश

सितंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Manohar Samachar : शारदीय नवरात्र अष्टमी पर पंचवटी मंदिर में सम्पन्न हुआ कन्या लांगुर पूजन

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। शारदीय नवरात्र की पावन अष्टमी तिथि पर माँ दुर्गा मंदिर, पार्श्वनार्थ पंचवटी कालोनी, ताजनगरी फेज़-2 में भक्ति और आस्था से परिपूर्ण माहौल में कन्या लांगूर पूजन का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का भावपूर्ण मंदिर पूजन को आना लगा रहा और "जय माता दी" के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। पूजन में नन्हीं कन्याओं को माँ दुर्गा का स्वरूप मानकर विधिवत पूजन पंडित गिरीश उपाध्याय द्वारा कराया। छोटी छोटी कन्याओ को भोग लगा भक्ति भाव से पूजन-कर सभी भक्तों ने मैया के भाव पूर्वक चरण धोये टीका कलावा व उन्हें अनेको उपहार एवं  हलवा चना पुरी प्रसाद अर्पित किए गए। इसके बाद भक्तों ने प्रेमपूर्वक कन्याओं को लंगर कराया। इस अवसर पर पंडित गिरीश उपाध्याय जी ने कथा का सार सुनाते हुए माँ दुर्गा की महिमा और अष्टमी पूजन के महत्व को समझाया। उनकी वाणी से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भक्ति गीतों, माँ के जयकारों से मंदिर का पूरा वातावरण आलोकित रहा। सेवा में रहे पंचवटी परिवार माँ के भक्तगण पुनीत मेहंदीरत्ता, श्याम भोजवानी, चाँदनी, स्वाती,अम्बिका, पूनम, हर्षिल,आ...

Manohar Samachar : श्री राम और सुग्रीव मित्रता की लीला हुई भावपूर्ण

चित्र
सुग्रीव संग हनुमान मंगल गाएँ। राम पद पंकज पर श्रद्धा ध्याएँ॥” बाबा श्रीमनकामेश्वर रामलीला महोत्सव के नौवे दिन मंचित हुई सीता हरण, सबरीमाता प्रतिष्ठा और मित्रता लीलाएँ मनोहर समाचार, आगरा। गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर, शमशाबाद रोड में चल रहे बाबा श्रीमनकामेश्वर रामलीला महोत्सव के नौवें दिन मंगलवार को बरसते मेघ के मध्य मंचित लीलाओं ने दर्शकों को पूरी तरह भक्ति रस से भिगो दिया। मंचन का प्रारंभ सीता हरण प्रसंग से हुआ। रावण द्वारा माता सीता का हरण किए जाने का दृश्य अत्यंत जीवंत और मार्मिक रूप में प्रस्तुत किया गया। दर्शक माता सीता के दुःख और श्रीराम के चिंता-भाव से भावविभोर हो उठे। इसके पश्चात सबरीमाता की प्रतीक्षा का मंचन हुआ। माता सबरी ने श्रीराम की भक्ति और सेवा भाव का आदर्श प्रस्तुत किया। मंच पर उनके सरल, विनम्र और पूर्ण भक्ति भाव ने सभी श्रद्धालुओं का हृदय स्पर्श किया। “सबरि सेवा समर्पित, राम चरण ध्यायिन। भक्ति भाव निरंतर बनी, हृदय हरषायिन॥” इसके बाद भगवान श्रीराम की हनुमान जी से भेंट और सुग्रीव से मित्रता लीलाएँ शामिल थीं। जब भगवान श्रीराम ने हनुमान जी से भेंट की और उनके पराक्रम, भक्ति और निष्ठ...

Manohar Samachar : ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा, ताजनगरी। महिला मंडल, ताजनगरी स्थित पार्श्वनार्थ पंचवटी, फेज़-2 आगरा पर माँ के भव्य दरबार में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। शेरावाली मैया मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मईया की आराधना की, माँ के दरबार में ढोल की थाप पर श्रद्धालु झूमते-नाचते रहे और भक्ति भजनों की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण गूंज उठा। मईया को ताली बजाकर मनाने का यह अनूठा दृश्य श्रद्धालुओं के हृदय को भावविभोर कर गया। सभी ने माँ की चरणों में नतमस्तक होकर आरती उतारी और सुख-समृद्धि की कामना की, आयोजन में महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे परिसर में उल्लास एवं आस्था का रंग छा गया, महिला मंडल द्वारा नवमी पर भव्य डांडिया महोत्सव पंचवटी पार्क में किया जाएगा।

Manohar Samachar : शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, आगरा के रवीकांत को मिली अहम जिम्मेदारी

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ, जो गुरु रविदास जी के उपदेशों के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय है, ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कई वरिष्ठ समाजसेवियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इस क्रम में आगरा के रवीकांत को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। आगरा सहित पूरे ब्रज क्षेत्र में हर्ष की लहर है। संगठन का मानना है कि रवीकांत के अनुभव और सक्रियता से संस्था के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को और गति मिलेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि "संस्था गुरु रविदास जी के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक उत्थान एवं राष्ट्रीय एकता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।" हर्ष व्यक्त करने वालो में रामबाबू हरित, समाजसेवी श्याम भोजवानी, मंजीत यादव, देवकीनंदन सोनी, निखिल जैन, विजेंद्र सिंह, सौरभ कांत, अशोक कदम आदि शामिल रहे।

Manohar Samachar : मम जीवन रघुनाथहि लागी, जौ न मिलिहि तो कटिहहि त्यागी

चित्र
बाबा श्रीमनकामेश्वर रामलीला महोत्सव के आठवें दिन मंचित हुई दशरथ मरण, भारत मिलाप और पंचवटी की भावपूर्ण लीलाएँ मनोहर समाचार, आगरा। गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर, शमशाबाद रोड में चल रहे बाबा श्रीमनकामेश्वर रामलीला महोत्सव के आठवें दिन सोमवार को हुए मंचन ने श्रद्धालुओं की आंखों को आँसुओं से भर दिया और हृदय को भक्ति से परिपूर्ण कर दिया। लीला का प्रारंभ दशरथ मरण प्रसंग से हुआ। राजा दशरथ पुत्रवियोग की वेदना में व्याकुल होकर राम का नाम लेते-लेते देह त्याग करते हैं। मंच पर जब दशरथ जी ने अंतिम सांस ली, तो दर्शक भावविभोर हो उठे और सम्पूर्ण वातावरण करुणा से भर गया। इसके बाद मंचित हुआ भारत मिलाप। नंदिग्राम में वनवास का व्रत लेकर रह रहे भरत जी जब चित्रकूट पहुंचे और श्रीराम से भेंट हुई, तो दोनों भाइयों का आलिंगन देखकर दर्शकों की आंखें छलक पड़ीं। “मिलि गये दोउ भ्राता प्रेम-सरिता, बहि नयन जल झर-झर टपका।” इस मिलन ने भाईचारे, प्रेम और भक्ति की अद्भुत झलक प्रस्तुत की। आगे अगस्त्य ऋषि दर्शन प्रसंग का मंचन हुआ। ऋषि अगस्त्य ने भगवान श्रीराम का स्वागत कर उन्हें दिव्य बाण और धनुष प्रदान किए तथा धर्म पालन और असत्य के वि...

Manohar Samachar : डॉ. हरेंद्र गुप्ता बने IMA आगरा के President-Elect, प्रचंड बहुमत से हासिल की जीत

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) आगरा में रविवार को हुए चुनावों ने एक बार फिर डॉक्टर समुदाय की एकजुटता और लोकतांत्रिक उत्साह को दर्शाया। IMA भवन में President-Elect पद के लिए सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। चुनाव समिति की देखरेख में सम्पन्न इस मतदान में कुल 840 चिकित्सकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए, जिसमें डॉ. हरेंद्र गुप्ता ने 555 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी डॉ. योगेश सिंघल को 280 वोट मिले, जबकि 5 वोट अमान्य घोषित हुए। इस प्रकार, डॉ. गुप्ता ने भारी अंतर से विजय हासिल कर सभी चिकित्सकों का विश्वास और समर्थन प्राप्त किया। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया चुनाव समिति ने पूरे चुनाव को बेहद शांतिपूर्ण और स्वच्छ प्रक्रिया में सम्पन्न कराया। परिणाम की घोषणा IMA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित ने चुनाव समिति सदस्य के रूप में की। चुनावी प्रक्रिया का संचालन और अवलोकन वरिष्ठ चिकित्सकों और IMA के पूर्व अध्यक्ष रहे डॉ. जेएन टंडन, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. ओ. पी. यादव और डॉ. रवि पचौरी ने किया। ...

Manohar Samachar : बाबा श्रीमनकामेश्वर रामलीला महोत्सव के सातवें दिवस वनवास और केवट प्रसंग का भक्तिपूर्ण मंचन

चित्र
“माते! सुनु सिय बिनय हमारी। करहु कृपा दीन दुःख निवारी॥” मनोहर समाचार, आगरा। गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर, शमशाबाद रोड में चल रहे बाबा श्रीमनकामेश्वर रामलीला महोत्सव के सातवें दिवस रविवार का मंचन भावविभोर कर देने वाला रहा। लीला का आरंभ कोप भवन प्रसंग से हुआ, जहाँ माता कैकयी ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगकर श्रीराम को वनवास और भरत को राज्य देने का निवेदन किया। इस प्रसंग ने दर्शकों के हृदय में गहरी करुणा और भक्ति का संचार किया। इसके बाद वनवास लीला का मंचन हुआ। राजमहल से निकलते समय श्रीराम, लक्ष्मण और सीता जी के करुण दृश्यों ने श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दीं। नगरवासियों द्वारा श्रीराम को रोकने के प्रयत्न और माताओं की वेदनापूर्ण विदाई ने वातावरण को करुणा और प्रेम से भर दिया। “राम नाम की ध्वनि” से सम्पूर्ण परिसर गूंज उठा। संध्या का मुख्य आकर्षण रहा केवट प्रसंग। जब प्रभु श्रीराम गंगा तट पर पहुँचे और गंगा पार करने की इच्छा प्रकट की, तब निषादराज केवट का भावपूर्ण संवाद मंचित किया गया। “केवट मागै नाव ना पाई। राम कृपा करि दीन्हि बनाई॥” केवट का यह अटूट प्रेम और भक्ति देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। उसने भगवान क...

Manohar Samachar : रामभक्ति, संस्कृति और उत्सव का संगम बनेगा नेहरू नगर क्लब का दशहरा डांडिया एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

चित्र
दो दिवसीय आयोजन में गूंजेगी भक्ति की धुन और काव्य रस की बयार मनोहर समाचार, आगरा। विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर नेहरू नगर क्लब आगरा भक्ति, संस्कृति और उत्सव का अनोखा संगम प्रस्तुत करने जा रहा है। 2 और 3 अक्टूबर को नेहरू नगर पार्क में दशहरा डांडिया एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन होगा। रविवार को संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में क्लब द्वारा आयोजन का पोस्टर विमोचन किया गया। संस्थापक सतीश इंजीनियर ने बताया कि "प्रथम दिवस 2 अक्टूबर को डांडिया रास उत्सव का आयोजन होगा, जिसके बाद 32 फुट ऊँचे रावण का दहन किया जाएगा।" संयोजक महेश सिंघल ने बताया कि "इस बार पहली बार जनक महल की तर्ज पर 80 फीट लंबा और 35 फीट ऊँचा राजभवन तैयार किया जा रहा है, जो मैसूर राजभवन की झलक पेश करेगा।" अध्यक्ष नवल शर्मा ने जानकारी दी कि "दूसरे दिन 3 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवि डॉ. विष्णु सक्सेना, डॉ. रूचि चतुर्वेदी, गौरी मिश्रा, हेमा शर्मा, सुदीप भोला, पवन आगरी, लटूरी सिंह लठ्ठ, दिनेश रघुवंशी और अनिल बेधड़क अपनी ओजस्वी व भावपूर्ण रचनाओं से वाताव...

Manohar Samachar : नवाचार, संस्कार और मनोरंजन का रात्रि शिविर में हुआ अनूठा संगम

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। पूरे भारत में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल अकेला ऐसा विद्यालय है, जहाँ विगत 21 वर्षों से प्रत्येक वर्ष रात्रि शिविर (ओवर नाइट कैंप) का आयोजन विद्यार्थियों के अंदर जीवनोपयोगी मूल्य, आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास, परस्पर सहयोग, प्रेम तथा भाईचारे की भावना का विकास करके उनके व्यक्तित्व को निखारने के उद्देश्य से किया जाता है।  इस वर्ष शिविर 27 सितंबर, शनिवार को अपराह्न 2:30 बजे से 28 सितंबर प्रातः 10 बजे तक कक्षा नर्सरी (3.5 वर्ष के आयु के बच्चे) से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अत्यंत हर्ष  एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 550 से अधिक विद्यार्थी अपने अभिभावकों के बिना विद्यालय परिसर में रहे।* शिविर में छात्रों के साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, विद्यालय की नर्स एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विद्यालय परिसर में रहे।  शिविर में मुख्य अतिथि डॉ.शरद गुप्ता तथा डॉ. रुचि गुप्ता, विद्यालय के निदेशकगण डॉ. सुशील गुप्ता, सुनीता गुप्ता, शलब गुप्ता, ईशा गुप्ता, प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव, अतिथिगण कविता अग्रवाल, शोभा जैन, ...

Manohar Samachar : जाणता राजा व्याख्यान कार्यक्रम में राष्ट्रकवि हरिओम पंवार की देश प्रेम से ओत-प्रोत पंक्तियां गूंजीं

चित्र
“भारत ने हर समझौते का आदि बनना छोड़ दिया, कुछ बातों में हमने बापू गांधी बनना छोड़ दिया… जाणता राजा का भव्य मंचन 4 से 9 अक्टूबर तक कलाकृति कन्वेंशन सेंटर परिसर, ताज ईस्ट गेट, आगरा में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे महा नाट्य का उद्घाटन मनोहर समाचार, आगरा। भारत ने हर समझौते का आदि बनना छोड़ दिया, कुछ बातों में हमने बापू गांधी बनना छोड़ दिया…” प्रखर राष्ट्रकवि डॉ. हरिओम पंवार की ये ओजस्वी पंक्तियां आज कलाकृति कन्वेंशन सेंटर, ताज ईस्ट गेट, फतेहाबाद रोड पर आयोजित ‘जाणता राजा’ व्याख्यान कार्यक्रम में गूंज उठीं। कार्यक्रम का आयोजन दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा प्रकल्पों के निमित्त किया गया था, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज (ज्योतिर्मय बद्रीधाम, हिमालय) ने अपने आशीर्वचन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन हमें सिखाता है कि धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए बल, बुद्धि और संगठन – तीनों का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने आह्वान किया कि अब उनकी आयु मात्र दो ...

Manohar Samachar : गुरुद्वारा शाहगंज संगत ने की रामलाल वृद्ध आश्रम में गद्दों की सेवा के साथ गौ सेवा

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। धन गुरु नानक की कृपा एवं संगत के सहयोग से सेवा कार्यों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गुरुद्वारा शाहगंज की ओर से रामलाल वृद्ध आश्रम में 50 गद्दे कवर सहित भेंट किए गए। साथ ही वहां गौ सेवा कार्य में सामग्री सेवा प्रदान की गई। गुरुसेवक श्याम भोजवानी ने बताया "इस सेवा कार्य में संगत का विशेष योगदान रहा।" सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए गुरद्वारा प्रधान बॉबी आनंद ने कहा कि "गुरु महाराज की रहमत से ही यह सेवाएं संभव हो पाती हैं। उन्होंने संगत के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास जताया कि आगे भी इसी प्रकार सभी के सहयोग से सेवा कार्य निरंतर चलते रहेंगे। रामलाल आश्रम के मुख्य सेवादर शिव प्रसाद शर्मा द्वारा सेवा कार्य करने वाले सभी अतिथियों का पटका पहनाकर सम्मान किया। सेवा कार्य में बॉबी आनंद, कमल मतलानी, मोहन गनवानी, पलक मतलानी, कुणाल नैनानी, सचिन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Manohar Samachar : स्वदेशी रैली ने कमला नगर में मचाई धूम

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। सरस्वती शिशु मंदिर डी 1 कमला नगर में स्वदेशी सप्ताह के अंतर्गत स्वदेशी रैली का भव्य  आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा तृतीय से कक्षा पंचम के लगभग 650 भैया बहनों ने सहभागिता दी और अपने जोशपूर्ण नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। रैली का शुभारंभ सह मंत्री शिशु शिक्षा समिति ब्रजप्रांत रविकांत चावला और विद्यालय के प्रबंधक मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर  किया। इस अवसर पर प्रबन्ध समीति सदस्य गुलाव दिवाकर तथा समाज सेवी व पत्रकार वरुण कौशिक उपस्थित रहे । रैली में भइया बहिनों के हाथों में “स्वदेशी अपनाएँ–देश को आगे बढ़ाएँ”, “वोकल फ़ॉर लोकल” जैसे नारे लिखी पट्टिकाएऔर बैनर लिए कमलानगर के प्रमुख मार्गों पर निकले। रैली में विभिन्न मनमोहक झांकियां निकाली गई, जिसमें भारतमाता व मॉ दुर्गा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय की झाकियाँ अद्भुत थी। रैली में अनेकों स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा पुष्पवर्षा की गई और प्रबंधक के आवास  पर भइया, बहनों को शीतलपेय दिया गया।  इस अवसर पर सह मंत्री शिशु शिक्षा समीति ब्रज प्रांत रविकांत जी चावला ने कहा कि "स्वदेशी वस...

Manohar Samachar : चैम्बर प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के सदस्य आरएन पर्वत व प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त से की मुलाकात

चित्र
आगरा का बजट टारगेट न बढ़ाये जाने की चैम्बर ने की मांग। विभाग द्वारा रिफंड जारी करने में हो रही देरी को  दूर करने का किया जाये प्रयास। चैम्बर द्वारा आयकर विवरणी में त्रुटियों को सुधारने के लिए धारा 139(9) के तहत दी गई 15 दिनों की समय सीमा को बढ़ाकर 30 दिन करने की गयी मांग। 31 मार्च, 2025 के बाद डीटीवीएसवी-2024 के तहत फॉर्म 4 जारी करने पर स्पष्टीकरण की चैम्बर ने मांग। सीपीसी द्वारा धारा 154 के तहत आवेदनों का किया जाये आकस्मिक निपटान। आईटीआर व ट्रस्ट पजीकरण नवीनीकरण के तिथि बढ़ाने की चैम्बर ने की मांग।  चैम्बर द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन पर सीबीडीटी के सदस्य (Legislation)  श्री आर.एन. पर्वत जी द्वारा दिया शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में पूर्व अध्यक्ष एवं आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन अधिवक्ता अनिल वर्मा के नेतृत्व में केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के सदस्य (Legislation)  आरएन पर्वत, आईआरएस, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त एनडबल्यूआर चंडीगढ़ आम्रपाली, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, उप्र(ईस्ट) अमूल पुष्प, प...

Manohar Samachar : होटल क्लार्क्स शिराज में देश विदेश से जुटे वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े उद्यमी और होटल व्यवसाई

चित्र
वेड इन इंडिया: आगरा में आईडब्लूएसए 2025 ने डेस्टिनेशन वेडिंग को दीं नई ऊँचाई  डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगरा में आईडब्लूएसए 2025 आयोजित मनोहर समाचार, आगरा। होटल क्लार्क्स शिराज ने शुभ वेडिंग मैगज़ीन और उप्र पर्यटन विभाग के सहयोग से प्रेम और भव्यता के शहर आगरा में दो दिवसीय आईडब्लूएसए 2025 (इंटरनेशनल वेडिंग समिट एंड अवार्ड) का सफल आयोजन किया। इस समिट का मुख्य उद्देश्य भारत में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देना और आगरा को एक प्रीमियम वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ यूपी होटल्स के प्रबंध निदेशक रूपक गुप्ता, तारिणी गुप्ता, देव दर्शन गुप्ता, रितुराज खन्ना, महावीर शर्मा, आनंद संदल, राजन कायस्थ, आरती निर्वाण, सौरभ सिंघल आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। कर्मक्रम को संबोधित करते हुए यूपी होटल्स के  प्रबंध निदेशक रूपक गुप्ता और तारिणी गुप्ता ने कहा "इस तरह के प्लेटफ़ॉर्म इंडस्ट्री में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत में डेस्टिनेशन वेडिंग को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण हैं। हमारा उद्देश्य आगरा और पूरे भारत में डेस्टिनेशन ...

Manohar Samachar : 18 अक्टूबर से लगेगा श्री बटेश्वरनाथ मेला, भव्य दीपोत्सव, यमुना आरती और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होंगे खास

चित्र
जिला पंचायत आगरा की बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं और श्री बटेश्वरनाथ मेले की तैयारियाँ तेज मनोहर समाचार, आगरा। जिला पंचायत सभागार, बालूगंज में आयोजित बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति और आगामी श्री बटेश्वरनाथ मेले की भव्य तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया की अध्यक्षता में हुई।  बैठक में अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि "अन्त्योदय गाँव, किसान, गरीब, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए जिला पंचायत निरंतर प्रयत्नशील है।" उन्होंने बताया कि "जिला पंचायत द्वारा 18 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक भव्य, दिव्य और आलौकिक श्री बटेश्वरनाथ मेला आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दीपोत्सव, यमुना आरती, रामलीला-रासलीला, लोकगायन, खेल प्रतियोगिताएँ (मिनी मैराथन, कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट टूर्नामेंट, दंगल) एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पशु मेले का पंजीकरण 14 अक्टूबर से प्रारम्भ होगा।" खेल एवं आधारभूत विकास कार्य बैठक में बताया गया कि "जिले में खेलों को बढ़ावा देने हेतु जोगरा खुर्द, जैतपुर कलां, किरावली व एत्मादपुर में मिनी स्टेडियम का निर्मा...

Manohar Samachar : श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित अमृत वेेला चिलिया का शुभारंभ

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर अमृत वेला चिलिया का आयोजन बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गुरुद्वारा शाहगंज, आगरा में प्रारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 27 सितम्बर से लेकर 5 नवम्बर तक प्रतिदिन प्रातः 3:30 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर भाई साहब गुरप्रीत सिंह जी (रिंकू वीर जी) द्वारा सिमरन एवं कीर्तन की अमृतमयी रसधारा बिखेरी जाएगी। संगत को गुरुबाणी का अमृत पान कर आत्मिक शांति और आनंद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। संगतो से परिवार सहित पहुंचकर धन धन गुरु नानक देव जी के घर की खुशियाँ प्राप्त की अपील की गई। इस दौरान प्रधान बॉबी आनंद, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मोहन गनवानी, लव पोपली, अजय अरोड़ा, रोशनी कुकरेजा, वर्षा कर्मचंदानी, गुरुद्वारा शाहगंज प्रबंधन समिति एवं अमृत वेला परिवार ने समस्त संगत से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और गुरु की कृपा प्राप्त करने का निवेदन किया है।

Manohar Samachar : घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। नेक्स्ट जेन जीएसटी बचत उत्सव के तहत शुक्रवार को आगरा के हॉस्पिटल रोड से फव्वारा चौराहा तक आयोजित कार्यक्रम में माननीय प्रदेश मंत्री, विधायक एवं विधान परिषद सदस्य श्री विजय शिवहरे जी ने व्यापारिक समाज से संवाद किया। व्यापारिक बंधुओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में जीएसटी दरों में की गई कमी का स्वागत करते हुए उत्साहपूर्वक कहा कि घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार। विजय शिवहरे ने अपने संबोधन में कहा कि "भाजपा सरकार सदैव “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की नीति पर कार्य कर रही है। जीएसटी दरों में कटौती से छोटे-बड़े सभी व्यापारी लाभान्वित होंगे, उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम होगा और बाजार में नई ऊर्जा का संचार होगा।" सह संयोजक नीतेश अग्रवाल ने कहा कि "जीएसटी दरों में कमी से व्यापार को नई दिशा और रफ्तार मिलेगी। रेडीमेड,जुते, दवाईयां, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उपभोक्ता को विशेष लाभ होगा, जिससे ग्राहकों का विश्वास भी और मजबूत होगा।, उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री जी का यह निर्णय न केवल व्यापारियों के हि...

Manohar Samachar : चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल ने टोरन्ट पावर लि. उपाध्यक्ष संजय कुमार से की मुलाकात

चित्र
बैठक में टोरन्ट पावर लि द्वारा मौके पर ही किया गया समस्याओं का निस्तारण चैम्बर द्वार प्रेेषित विद्युत समस्याओं को बहुत ही गंभीरता से सुना टोरन्ट पावर लि के अधिकारियों ने विद्युत सम्बन्धी समस्याओं के निस्तारण हेतु दिया सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में टोरन्ट पावर लि के जीवनी मंडी स्थित कार्यालय में टोरंट पावर लि के उपाध्यक्ष संजय कुमार, महाप्रबन्धक राकेश गुप्ता, सहमहाप्रबन्धक विमर्श पंडित, जनसंपर्क अधिकारी भूपेन्द्र सिंह से मिला। चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल द्वारा 6 सूत्रीय प्रतिवेदन टोरन्ट पावर लि के उपाध्यक्ष जी को सौंपा गया जो कि निम्नप्रकार हैः- 1. स्लिप संख्या 705183945 को 1.5 वर्ष हो गया है किन्तु न्यू कनैक्शन नहीं दिया गया है। 2. कनैक्शन संख्या 705134334 मै0 अनुराग एंटरप्राईजेज पता डी-3 के बराबर फाउंड्री नगर आगरा के फैक्ट्री के गेट के सामने से बिजली की लाईन बहुत नीची है जिससे फैक्ट्री में आने-जाने वाले ट्रकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है तथा किसी भी समय अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहती ...

Manohar Samachar : क्षेत्रीय गणित मेला के समापन पर पुरस्कार पाकर खिले प्रतिभागियों के चेहरे

चित्र
ब्रज प्रांत बना ओवरऑल चैंपियन मनोहर समाचार, आगरा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित क्षेत्रीय गणित मेला का समापन पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री हरिशंकर, जन शिक्षा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष सतीश समर्थ तथा सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर के संरक्षक विजय गोयल, प्रबंधक अमित अग्रवाल प्राचार्य कृष्णकांत द्विवेदी उपस्थित रहे।  प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रश्न मंच में उत्तराखंड के छात्र  प्रथम रहे । प्रयोग में ब्रज प्रांत के आलोक चौधरी, श्रेया अग्रवाल, हर्षांक, दीक्षा राजपूत प्रथम रहे। पत्र वाचन में ब्रज प्रांत के  दीक्षा ओझा, नेहा तोमर तथा खुशी गुप्ता प्रथम रहे। आचार्य पत्र वाचन में कुणाल गुप्ता मेरठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । प्रदर्श मैं ब्रज प्रांत की आन्या पटेल ,मेरठ के आरव सोनी तथा दक्ष सक्सेना प्रथम रहे ।बाल वर्ग में प्रदर्श में ब्रज प्रांत की सृष्टि शर्मा ,अर्णव तथा मेरठ की पूर्वी प्रथम रही। किशोर वर्ग प्रदर्श में बृज प्रांत की अपूरवा बंसल ,मेरठ की लवी शर्मा...

Manohar Samachar : अग्रबंश सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी आवास पर हुआ मेंहदी कार्यक्रम

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। अग्रबंश सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी सुरेश अग्रवाल और राहुल अग्रवाल के विशेष निमंत्रण पर परिवार द्वारा मेंहदी कार्यक्रम में अग्रबंश सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतिभाग किया। इस दौरान अग्रबंश सेवा के ट्रस्टी सुरेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, बाड़ी वाले मिथिलेश अग्रवाल, दिशा गोयल, विदित सिंघल, विकास बंसल लड्डू भाई, युगल सिंघल, सतीश सिंघल, शिल्पी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, पूजा सिंघल, सोनम बंसल, सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Manohar Samachar : मेहंदी रस्म में खूब गूंजे मंगल गीत, कल निकलेगी शोभायात्रा

चित्र
अग्रवंशी महिलाओं ने रचाई हाथों पर मेहंदी मनोहर समाचार, आगरा। श्री अग्रवाल सेवा संगठन, दयालबाग की ओर से अग्रसेन जयंती के अवसर पर महाराजा अग्रसेन एवं महारानी माधवी स्वरूप की मेहंदी रस्म एवं महिला संगीत उत्सव का दयालबाग स्थित ग्रांड सेलिब्रेशन रिसोर्ट में आयोजन किया। शुरुआत मुख्य संरक्षक सुरेश चंद गर्ग,संरक्षक सुरेश अग्रवाल, गोपाल दास बंसल और डॉ. सतीश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर की।  अध्यक्ष कुलवंत मित्तल ने बताया कि "महिला संगीत में लगभग तीन सौ महिलाओं ने मेहंदी की रस्म में सहभागिता की। लहराती ध्वज पताकाओं के साथ संगीत की मधुर स्वर लहरियों ने समा बाँध दिया। श्री अग्रसेन महाराज तेरी महिमा न्यारी.. भजन ने दिल छू लिया। मेहंदी उत्सव में महिलाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।" महामंत्री राजीव खेमका ने बताया कि "शनिवार 27 सितंबर को सायं 5 बजे से निकलने वाली शोभायात्रा में 18 राजकुमार और 18 राजकुमारी की झांकी के साथ कुलदेवी महालक्ष्मी की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। हज़ारो वैश्य समाज के लोगो के साथ यात्रा पुरे दयालबाग क्षेत्र में भ्रमण करती हुई तपन...

Manohar Samachar : व्यापारी करेंगे सहयोग जीएसटी की नई दरों पर ही बेचेंगे सामान

चित्र
आगरा व्यापार मंडल द्वारा आयोजित "नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफार्म जागरूकता गोष्ठी" में अधिकारियों और व्यापारियों ने लिया साझा संकल्प  मनोहर समाचार, आगरा। जीएसटी के नए प्रावधान अब व्यापार जगत के लिए केवल नियम नहीं, बल्कि अवसर बनकर सामने आ रहे हैं। कर सुधारों की यह नई दिशा कारोबार को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनाएगी। आगरा व्यापार मंडल द्वारा आयोजित "नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफार्म जागरूकता गोष्ठी" में अधिकारियों और व्यापारियों ने साझा संकल्प लिया कि व्यापार अब नई दरों और नई व्यवस्था के अनुरूप होगा, जिससे न केवल सरकार को मजबूती मिलेगी बल्कि कारोबार भी नए आयाम प्राप्त करेगा। कमला नगर स्थित दाऊजी रेस्टोरेंट में आयोजित इस गोष्ठी का शुभारंभ दिव्य प्रेम सेवा मिशन के डॉ. आशीष गौतम भैया जी ने किया। उन्होंने 4 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक होने जा रहे महानाट्य जाड़ता राजा की जानकारी दी। मुख्य वक्ता जीएसटी के अपर आयुक्त ग्रेड-वन पंकज गांधी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि "नई दरों का अनुपालन अनिवार्य है और यह सभी के हित में है।" उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि "...