Manohar Samachar : डॉ. हरेंद्र गुप्ता बने IMA आगरा के President-Elect, प्रचंड बहुमत से हासिल की जीत

मनोहर समाचार, आगरा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) आगरा में रविवार को हुए चुनावों ने एक बार फिर डॉक्टर समुदाय की एकजुटता और लोकतांत्रिक उत्साह को दर्शाया। IMA भवन में President-Elect पद के लिए सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। चुनाव समिति की देखरेख में सम्पन्न इस मतदान में कुल 840 चिकित्सकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए, जिसमें डॉ. हरेंद्र गुप्ता ने 555 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी डॉ. योगेश सिंघल को 280 वोट मिले, जबकि 5 वोट अमान्य घोषित हुए। इस प्रकार, डॉ. गुप्ता ने भारी अंतर से विजय हासिल कर सभी चिकित्सकों का विश्वास और समर्थन प्राप्त किया।

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया

चुनाव समिति ने पूरे चुनाव को बेहद शांतिपूर्ण और स्वच्छ प्रक्रिया में सम्पन्न कराया।

परिणाम की घोषणा IMA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित ने चुनाव समिति सदस्य के रूप में की।

चुनावी प्रक्रिया का संचालन और अवलोकन वरिष्ठ चिकित्सकों और IMA के पूर्व अध्यक्ष रहे डॉ. जेएन टंडन, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. ओ. पी. यादव और डॉ. रवि पचौरी ने किया।

नई कार्यकारिणी 2025–2026 का गठन

चुनाव परिणाम के साथ ही IMA आगरा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें वरिष्ठता और युवाओं का संतुलित मिश्रण देखने को मिला।

अध्यक्ष : डॉ. पंकज नगयाच

अध्यक्ष निर्वाचित : डॉ. हरेंद्र गुप्ता

सचिव : डॉ. रजनीश मिश्रा

उपाध्यक्ष : डॉ. सीमा सिंह, डॉ. जितेन्द्र चौधरी

कोषाध्यक्ष : डॉ. मुकेश भारद्वाज

संयुक्त सचिव : डॉ. करन आर रावत, डॉ. अश्विनी यादव

सांस्कृतिक सचिव : डॉ. अमिता कुशवाहा

वैज्ञानिक सचिव : डॉ. दीप्ति माला अग्रवाल

संपादक : डॉ. अर्पिता सक्सेना

खेल सचिव : डॉ. अशांक गुप्ता

अन्य पोस्ट- 

IMA AMS चेयरमैन: डॉ. अनुपम गुप्ता

IMA AMS वाइस-चेयरमैन: डॉ. संजीव मेहरोतिया

IMA AMS सचिव: डॉ. संतोष कुमार

IMA CGP फैकल्टी असिस्टेंट डायरेक्टर: डॉ. डी. वी. शर्मा

IMA आगरा में खुशी और उत्साह का माहौल

परिणाम घोषित होते ही IMA भवन तालियों और शुभकामनाओं से गूंज उठा। डॉक्टरों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर और बधाइयाँ देकर अपनी खुशी का इज़हार किया।

सचिव डॉ रजनीश मिश्रा  का कहना है कि डॉ. हरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा ।  प्रेसिडेंट IMA आगरा डॉक्टर पंकज नगायच ने कहा आने वाले वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकों के हितों की दिशा में ima आगरा नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया