Manohar Samachar : उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला का गणेश सवारी के साथ हुआ शुभारम्भ

-श्री सिद्धि विनायक जी ने रिद्धि-सिद्धि संग किया नगर का भ्रमण

मनोहर समाचार, आगरा। प्रथम पूजनीय सिद्धि विनायक भगवान श्री गणेश जी की शोभायात्रा के साथ नगर की मुख्य रामलीला की शोभायात्राओं का श्रीगणेश प्रारंभ हो गया। रावतपाडा तिराहे से साय 5 बजे भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री एसपी बघेल द्वारा श्रीफल तोड़कर विघ्न विनाशक जी की शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।

श्री रामलीला का विधिवत उद्घाटन अनंत चतुर्दशी के दिन हो गया था। लेकिन विनाशक, विघ्नहर्ता श्री गणेश जी रिद्धि-सिद्धि के साथ सुसज्जित 6 मुषको के रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। नगर का प्रमुख जगदीश बैण्ड भगवान का गुणगान करता हुआ रथ के आगे चल रहा था। गणेश जी और रिद्धि-सिद्धि का श्रृंगार बड़ा ही अद्भुत था। 

शोभायात्रा रावतपाड़ा तिराहे से शुरू होकर जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी न. 1 व 2. छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी धुलियागंज, घटिया, फुलटट्टी बाजार, किनारी बाजार, कसरेट बाजार होती हुई पुनः रावतपाड़ा पहुंच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा बड़ी धूम-धाम से भक्तिमय वातावरण के साथ चल रही थी। भक्तजनों द्वारा रावतपाड़ा में भगवान गणेश जी की आरती की गई. माला पहनाई गई एवं पुष्प वर्षा की गई। 

आपको बतादें अभी तीन दिन पहले ही आगरा में सिद्धि विनायक श्री गणेश जी का विसर्जन किया गया है। बच्चे भगवान गणेश की शोभायात्रा को अपलक नयनांे से निहार रहे थे। जगह-जगह शोभायात्रा मार्ग में निवासियों द्वारा गणेश जी की आरती उतारी गई। श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भक्ति भाव से गणेश जी का गुणगान कुछ इस प्रकार कियाः-जपहि नामु जन आरत भारी, मिटहि कुसंकट होहि सुखारी। महिमा जासु जान गजराऊ, पथम पूजियत नाम प्रभाऊ।।

ये रहे शामिल

शोभायात्रा के साथ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, तारा चन्द, मुकेश अग्रवाल, विनोद जौहरी, मनोज अग्रवाल (पोली भाई), मुकेश जौहरी, अंजुल बंसल, आनन्द मंगल, महेश अग्रवाल, रामानशु शर्मा, आयुष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दिलीप कुमार अग्रवाल, मनीष शर्मा, अजय अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रकाश चन्द, निक्की जौहरी, योगेन्द्र अग्रवाल, दीपक ढल, मुकुल अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, प्रसुन मंगल, गिरधर शरण, अनुज वर्मा, राहुल गौतम आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। 




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया