बेजुवानों की मदद सबसे बड़ी सेवा-सना सिंह
टॉलीवुड एक्ट्रेस सना सिंह पिछले कई वर्षों से बेजुवान पशु और पक्षियों के संरक्षण की मुहिम चला रही हैं। पंजाब में अपनी गतिविधियों को लेकर उन्होंने गौ माता और कुत्तों पर हो रहे अत्याचार पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। उनके इस अभियान पंजाब से नरेन्दर सिंह भी सहयोग कर रहे हैं। आखिर इंसानियत भी कोई चीज है। इंसान को अपने स्वार्थ और अहंकार में इन बेजुवानों का शोषण करने का कोई अधिकार नहीं। इन्हें भी खुलकर जीने की आजादी चाहिए।
सना सिंह का कहना है कि चाहे गौ माता हो या फिर डॉग उसे मजबूर नहीं किया जा सकता। उसे स्वछंद जीने का अधिकार है। वर्तमान में देखा जा रहा है कि गौ और डॉग के साथ इंसानी व्यवहार में बहुत बदलाव आया है। भारत सृजन की धरती है। सेवा का देश है। जीव दया की सीख देता है। लेकिन कुछ लोग हैवानियत का परिचय देकर इंसानियत को तार-तार कर देते है। ऐसे में लोगों को आगे बढ़कर गौ रक्षा, डॉग और अन्य बेजुबानों को न्याय दिलाना होगा। हमारी ये मुहिम अनवरत जारी रहेगी।
अक्सर देखा जाता है कि लोग डॉग्स को बांधकर उसको पीड़ा पहॅुचाते हैं। गौ माता को बांधकर पीटा जाता है और उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। ऐसा नहीं होना चाहिए। सर्वे भवन्तु सुखिनः का भाव सभी में होना चाहिए। तभी हम महान बनेंगे और भारत महान कहलाएगा।
सना सिंह की ये जीव दया पहल निश्चित रूप से काबिले तारीफ है। उनकी सोच और कार्य प्रणाली जीव जगत के लिए किसी वरदान से कम नहीं। आओ इस मुहिम का हिस्सा बनकर अपने आसपास जानवरों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।



सुन्दर
जवाब देंहटाएं