Manohar Samachar : स्वदेशी रैली ने कमला नगर में मचाई धूम
मनोहर समाचार, आगरा। सरस्वती शिशु मंदिर डी 1 कमला नगर में स्वदेशी सप्ताह के अंतर्गत स्वदेशी रैली का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा तृतीय से कक्षा पंचम के लगभग 650 भैया बहनों ने सहभागिता दी और अपने जोशपूर्ण नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।
रैली का शुभारंभ सह मंत्री शिशु शिक्षा समिति ब्रजप्रांत रविकांत चावला और विद्यालय के प्रबंधक मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर प्रबन्ध समीति सदस्य गुलाव दिवाकर तथा समाज सेवी व पत्रकार वरुण कौशिक उपस्थित रहे । रैली में भइया बहिनों के हाथों में “स्वदेशी अपनाएँ–देश को आगे बढ़ाएँ”, “वोकल फ़ॉर लोकल” जैसे नारे लिखी पट्टिकाएऔर बैनर लिए कमलानगर के प्रमुख मार्गों पर निकले।
रैली में विभिन्न मनमोहक झांकियां निकाली गई, जिसमें भारतमाता व मॉ दुर्गा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय की झाकियाँ अद्भुत थी। रैली में अनेकों स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा पुष्पवर्षा की गई और प्रबंधक के आवास पर भइया, बहनों को शीतलपेय दिया गया।
इस अवसर पर सह मंत्री शिशु शिक्षा समीति ब्रज प्रांत रविकांत जी चावला ने कहा कि "स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग न केवल देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि स्थानीय कारीगरों को भी रोज़गार उपलब्ध कराता है।" विद्यालय प्रबंधक मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा “हमारा दायित्व है कि हम अपने विद्यार्थियों में देशभक्ति और आत्मनिर्भरता की भावना का संचार करें। रैली की सुरक्षा व्यवस्था मे स्थानीय पुलिस ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।"
इस आयोजन को सफल बनाने मे सभी आचार्य, आचार्यो का अद्वितीय योगदान रहा। रैली के समापन पर विद्यालय के प्राधानाचार्य द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।




बहुत खूब
जवाब देंहटाएं