Manohar Samachar : श्रीराम कथा महोत्सव: भक्ति, विजय और धर्म की जीत ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर
मनोहर समाचार, आगरा। सुभाष नगर, कमला नगर में विश्व सनातन ट्रस्ट द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का अंतिम दिन अत्यंत हर्षोल्लास और भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। कथा व्यास पं. भरत उपाध्याय ने इस अवसर पर लंका दहन, राम–रावण युद्ध, विभीषण से भेंट, रावण वध और श्रीराम के राज्याभिषेक का विस्तृत एवं मार्मिक वर्णन किया।
कथा व्यास ने बताया कि रावण का अत्याचार और अधर्म समाज और धर्म के लिए कितनी बड़ी चुनौती थे, लेकिन भगवान श्रीराम ने धर्म, न्याय और वीरता के साथ रावण का संहार कर सच्चाई और मर्यादा की स्थापना की। लंका दहन का प्रसंग यह सिखाता है कि अधर्म और अज्ञान का अंत निश्चित है, और सत्यम् एवं धर्म की शक्ति अजेय है।
विभीषण से भेंट और उनका मित्रवत स्वागत यह संदेश देती है कि धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने वालों का हमेशा सम्मान होता है। रावण वध के बाद श्रीराम का राज्याभिषेक यह दर्शाता है कि धर्म और कर्तव्य का पालन करने वालों को समाज और प्रजा की ओर से सम्मान और आशीर्वाद मिलता है।
मुख्य अतिथि एमएलसी विजय शिवहरे व्यास पीठ की आरती उतारी
संस्था के संस्थापक एवं मुख्य यजमान आकाश शर्मा और रेखा शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन केवल मनोरंजन नहीं हैं, बल्कि समाज में धर्म, त्याग, भक्ति और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम हैं।
इस अवसर पर महंत गोपी गुरु (श्री लंगड़े हनुमत धाम, लंगड़े की चौकी), ऋषि कुमार शर्मा, कमलेश शर्मा आदि श्रद्धालु कथा श्रवण कर भक्ति और धर्म के संदेश में लीन रहे।

जय हो
जवाब देंहटाएं