Manohar Samachar : सुरेश चंद्र बने महाराजा अग्रसेन विमलेश गोयल महारानी माधवी
मनोहर समाचार, आगरा। श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग द्वारा आगामी 27 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके लिए महाराजा अग्रसेन के रूप में सुरेश चंद्र अग्रवाल बाड़ी वाले एवं उनकी धर्मपत्नी विमलेश गोयल को महारानी माधवी के रूप में चयनित किया गया।
होटल सेंट्रल ग्राउंड, कमलानगर में आयोजित कार्यक्रम में महाराज एवं महारानी स्वरूप को मुकुट, माला, दुशाला पहना कर स्वागत किया गया। संस्था अध्यक्ष कुलवंत मित्तल ने बताया कि 27 सितंबर को शोभायात्रा तपन प्लाजा दयालबाग से प्रारंभ होकर कल्याणी हाइट, राम मोहन विहार, नगला बूढ़ी, पुष्पांजलि रोड, सरलाबाद कॉलोनी एवं 100 फूटा जीवन ज्योति कॉलोनी व अशोका एनक्लेव होते हुए अग्रधाम बने तपन प्लाजा पर ही संपन्न होगी।
महामंत्री राजीव खेमका ने बताया कि "28 सितंबर को द ग्रैंड सेलिब्रेशन रिजॉर्ट्स दयालबाग में मंचीय कार्यक्रम में मेधावी छात्र सम्मान, फैंसी ड्रेस, नृत्य आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान कार्यक्रम में वीरेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नितिन बंसल,पंकज अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, बबीता मित्तल, अर्चना अग्रवाल, सुमन खेमका आदि उपस्थित रहे।


बधाई
जवाब देंहटाएं