Manohar Samachar : महाराजा अग्रसेन जयंती 2025 : मेधावी विद्यार्थी एवं समाजसेवी सम्मान समारोह संपन्न

मनोहर समाचार, आगरा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 के अंतर्गत अग्रवाल संगठन, कमला नगर द्वारा मंगलवार, को अग्रवाल सेवा सदन, कमला नगर में मेधावी विद्यार्थी एवं समाजसेवी सम्मान समारोह का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अग्रवंश शिरोमणि सम्मान से प्रमुख समाजसेवी श्री राजनारायण जी अग्रवाल स्वामी सुरेशचंद दिनेशचंद को सम्मानित किया एवं 171 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जिसमें विभिन्न समाजसेवी और अग्रवाल परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल जी द्वारा बताया की महाराजा अग्रसेन के आदर्श स्वदेशी ही अपनाओ को हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी भी अनुसरण कर रहे है समाजसेवी सम्मान के संयोजक श्री एसएस अग्रवाल ने बताया कि समाज सेवा में अग्रणी रहे राज नारायण को सम्मानित कर अग्रवाल संगठन गौरवांवित अनुभव करता है अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल ने कहा कि "इस समारोह का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है।" संरक्षक पीयूष अग्रवाल ने कहा कि "अग्रवाल समाज के प्रत्येक सदस्य को सामाजिक और शैक्षिक उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा मिलनी चाहिए। यह सम्मान समारोह इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।"

इस अवसर पर मार्गदर्शक सीताराम अग्रवाल एवं राकेश मंगल, स्थायी विशिष्ट सदस्य अनिल अग्रवाल,सुनील विकल श्रीराम , प्रदीप अग्रवाल,   मुख्य संरक्षक अतुल गर्ग संरक्षक श्रीकृष्ण गोयल, अशोक गर्ग,असित मित्तल, प्रवीण मित्तल, रैलेश अग्रवाल, जयंती संयोजक पवन अग्रवाल,संजय गर्ग संदीप अग्रवाल, विष्णु गोयल, राजीव अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, संजय मित्तल जितेन्द्र मनोज रवि आशीष आकाश पवन रिंकू पंकज नरेश आदि  उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया