Manohar Samachar : हे खग मृग हे मधुकर श्रेणी, तुम देखी सीता मृगनैनी

श्रीराम लीला में लाइट और साउंड इफैक्ट के साथ हुआ सीता हरण

मन की गति से भी तेज उड़ा रावण का पुष्पक विमान 

लक्ष्मण ने बनाई थी अग्नि की रेखा

नये प्रयोगों से आकर्षित हो रही युवा पीढ़ी

मनोहर समाचार, आगरा। उत्तर भारत की प्रमुख श्रीराम लीला में लक्ष्मण जी द्वारा खींची गई रेखा चमकी, बिजली कड़की और फिर हो गया सीताजी का हरण। इसी प्रकार मन की गति से भी तेज दिखाया रावण का पुष्पक विमान। लाइट और साउंड इफैक्ट के साथ हो रही लीला से नई पीढ़ी आकर्षित हो रही है और युवक-युवतियों की संख्या में भी काफी बढ़ोत्तरी हुई है। आज की लीला में जटायु संग्राम भी आकर्षक रहा। 

लंकेश की बहन सूर्पनखा वनवासी प्रभु श्री राम व लक्ष्मण से प्रभावित होती है। मोहित होने के बाद दोनों भाइयों को अपनी राक्षसी माया से सूपर्नखा ने परेशान ही नहीं किया, बल्कि आतंकित कर दिया। जिससे प्रभु श्रीराम ने अपने अनुज लक्ष्मण को सूर्पनखा के नाक-कान काटने का संकेत दिया। आज्ञा मिलते ही लक्ष्मण जी ने सूर्पनखा के नाक-कान काट लिए। 

सूर्पनखा रोती-बिलखती अपने भाई खर-दूषण के पास गई। सीताहरण की लीला का मंचन बहुत ही आकर्षक था। लक्ष्मण जी ने पर्णकुटी के आगे जो सीता की सुरक्षा के लिए रेखा खींची। हरण करने जैसे रावण आया, उस वह अग्नि की रेखा बन गई। जिसे देख कर दर्शक भी रोमांचित हो उठे। रावण जिस पुष्पक विमान में जानकी  जी का हरण करके ले जाता है, वह भी मंच पर मन की गति से तेज दिखाया गया है। जिसे देख कर दर्शक भी हतप्रभ रह जाते हैं। 

इधर जब श्रीराम और लक्ष्मण अपनी कुटिया पर आते हैं, तब जानकी जी को न देख विचलित हो जाते हैं। वन-वन भटकते हैं।

‘हे खग मृग हे मधुकर श्रेणी, तुम देखी सीता मृगनैनी’। सीता की खोज करते-करते घायल पड़ा जटायु दिखता है। जटायु ने श्री राम को रावण द्वारा हरण किये जाने की जानकारी और सीता जी को बचाने के प्रयास से अवगत कराया। वृत्तांत बताकर व अपनी दशा दिखाकर जटायु ने श्रीराम की गोद में प्राण त्याग दिये। श्रीराम ने जटायु का अन्तिम संस्कार किया।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, भगवानदास बंसल, श्री मुकेश जौहरी,विनोद जौहरी, मुकेश अग्रवाल, विश्नू दयाल बंसल,आयुष तार, आनंद मंगल, महेश अग्रवाल, प्रकाशचंद, संजय तिवारी, शालू गंज, प्रवीन गर्ग, कविता अग्रवाल, अर्चित अग्रवाल, अशोक गोयल, मीडिया प्रभारी राहुल गौतम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया