Manohar Samachar : लीक से हटकर मनेगी दयालबाग में अग्रसेन जयंती
मनोहर समाचार, आगरा। श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग द्वारा आगामी 27 एवं 28 सितंबर को दयालबाग में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
संस्था अध्यक्ष कुलवंत मित्तल के अनुसार "27 सितंबर को तपन प्लाजा दयालबाग से शोभायात्रा 4 बजे प्रारंभ होकर दयालबाग की विभिन्न कॉलोनीयों का भ्रमण करते हुए अग्रोहा धाम बने तपन प्लाजा पर ही संपन्न होगी, जिसमें 11 झांकियां एवं तीन बैंड सहित महालक्ष्मी एवं सरस्वती की झांकी व 18 राजकुमार 18 राजकुमारी सहित महाराजा अग्रसेन एवं महारानी माधवी स्वरूप बने मिथिलेश गोयल एवं सुरेश चंद्र अग्रवाल बाड़ी वाले मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। जहां देश भर में अग्रसेन जयंती 22 सितंबर को मनाई गई थी वहीं अग्रवाल संगठन दयालबाग द्वारा सदैव की भांति लीक से हटकर मुख्य जयंती के उपरांत ही अपनी जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, ताकि उसमें शहर के समस्त संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।"
महामंत्री राजीव खेमका ने बताया कि "कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश गर्ग राज्य मंत्री एवं कार्यक्रम अध्यक्ष नितेश अग्रवाल चेन होंगे। वही विशेष अतिथि अभिषेक अग्रवाल उपयुक्त यातायात आगरा एवं शोभायात्रा के उद्घाटनकर्ता विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल होंगे।
कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन आज अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष कामता प्रसाद अग्रवाल एवं संस्था के मुख्य संरक्षक सुरेश चंद गर्ग तपन ग्रुप द्वारा महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में मदिया कटरा पर किया गया। विमोचन कार्यक्रम में रवि प्रकाश अग्रवाल, रामरतन मित्तल, रामप्रकाश अग्रवाल, कुलवंत मित्तल, विनय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुभाष गर्ग, दिनेश मित्तल आदि उपस्थित रहे।

Nice
जवाब देंहटाएं