संदेश

मई, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

AGRA : लखवीर सिंह 'लक्खा' का देवी जागरण 16 जून को आगरा एमडी जैन मैदान में

चित्र
 -16 जून को एमडी जैन मैदान में 'लक्खा' करेंगे मैया का गुणगान आगरा। भागवत चिंतन ट्रस्ट परिवार का 9वां अधिष्ठापन समारोह वाटरवर्क्स चौराहा  स्थित होटल अतिथिवन में शुक्रवार को आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ संरक्षक हिमेन्द्र अग्रवाल, अजय अवागढ़, अजय गोयल, एडवोकेट संजीव अग्रवाल, विकास जैन, शिवशंकर पुरोहित और राकेश भटनागर ने श्री गिरिराज जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया | समारोह में भागवत चिंतन ट्रस्ट के नवीन सत्र 2024-25 के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव केशव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अखिल मोहन मित्तल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल को शपथ दिलाई गई।  वही, उपाध्यक्ष पद पर रवि अग्रवाल, राम माहेश्वरी, विजय अग्रवाल, रौनक अग्रवाल, मनोज चतुरानी, सह सचिव संजय वर्मा, वीरेन मित्तल सहित 25 नए सदस्य शामिल किए गए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संस्थापक पं. कृष्णग़ गौरव दीक्षित ने पद की शपथ दिलाई। समारोह में नीरज गर्ग ने ट्रस्ट के उद्देश्यों की जानकारी दी। पिछले वर्ष हुए कार्यक्रमों का लेखा-जोखा अमन गर्ग ने दिया। कार्यक्रम का संचालन अशोक गोयल ने किया। धन्यवाद रमेश चंद्र और अनमोल म...

AGRA : रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा नॉर्थ ने सुरेंद्र जैन को वोकेशनल अवार्ड से नवाजा

चित्र
आगरा। रोटरी क्लब ऑफ आगरा के पूर्व अध्यक्ष मेजर डोनर रोटेरियन सुरेंद्र जैन सदैव सामाजिक सरोकार की भूमिका का निर्वहन करते नजर आते हैं। उनके इस सेवा, सम्मान और समर्पण के भाव को देखते हुए साथ ही समाज सेवा में सदैव सक्रिय सहयोग देने के कार्यों से प्रभावित रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा नॉर्थ ने उन्हें 'वोकेशनल अवार्ड' से सम्मानित किया है।  सुरेंद्र जैन को मिला यह अवार्ड रोटरी परिवार के लिए बहुत ही गौरव का विषय है। इस अवार्ड कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉक्टर आरएस पारीक रहे, जिन्होंने यह सम्मान रोटेरियन सुरेंद्र जैन को प्रदान किया। साथ ही कहा "हम उनकी सद्भाव प्रवृत्ति की सराहना करते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह समाज सेवा के कार्यों में रोटरी क्लब आफ आगरा एवं हेल्प आगरा के माध्यम से हमेशा तत्पर रहें। उन्नति करें प्रगति करें।" इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। 

AGRA: 12 जून को होगा अग्रवाल महासभा का चुनाव

चित्र
-चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई, 1 जून को प्रकाशित की जाएगी सदस्यता सूची, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 जून आगरा। अग्रवाल महासभा की द्विवर्षीय प्रबंध कार्यकारिणी समिति (2024-2026) का चुनाव 12 जून को आयोजित किया जाएगा। 1 जून को सदस्यता सूची का प्रकाशन व नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 जून निर्धिरित की गई है। चुनाव 12 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के पुष्पांजलि सभागार में सम्पन्न होगा। दोपहर दो बजे से मत पत्रों की गणना के उपरान्त परिणाम घोषित किए जाएंगे।  यह जानकारी वॉटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में आयोजित अग्रवाल महासभा की प्रेसवार्ता में मुख्य चुनाव अधिकारी रवि प्रकाश अग्रवाल, सहचुनाव अधिकारी कुलवन्त मित्तल, सुभाष चंद्र गर्ग ने दी। बताया कि "नामांकन पत्र 2 से 4 जून तक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। नामंकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 जून को दोपहर दो बजे तक होगी। 6 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 8 जून को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। वैद्य नामांकन पत्रों की अंतिम सूच...

AGRA : श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में संस्कार शिविर में जीवन को खुशहाल बनाने की सिखायी गयी कला

चित्र
− चाइल्ड केयर वेलफेयर सोसायटी ने नगला बूढ़ी स्थित महाकालेश्वर मंदिर में लगाया है संस्कार शिविर − संस्कार शिविर में चल रही है आर्ट आफ लिविंग की कार्यशाला, प्रतिदिन दिया जाता है बच्चों को गीता का ज्ञान भी  आगरा। जीवन में आगे बढ़ना है तो तनावमुक्त रहते हुए सदैव खुशहाल रहिए। चाइल्ड केयर वेलफेयर सोसायटी द्वारा लगाए गए संस्कार शिविर में ये सीख दी गयी आर्ट आफ लिविंग की ममता रैली ने।  नगला बूढ़ी, दयालबाग स्थित महाकालेश्वर मंदिर में लगाए गए 20 दिवसीय संस्कार शिविर में प्रतिदिन बच्चों को आधुनिक ज्ञान के साथ आध्यात्मिक संस्कार भी प्रदन किये जा रहे हैं। बुधवार को आर्ट आफ लिविंग द्वारा तीन दिन की कार्यशाला रखी गयी। कार्यशाला में ममता रैली ने बच्चों को बताया कि छोटी छोटी बातों में खुशियां तलाशोगे तो निराशा या तनाव कभी नहीं घेरेगा। यथा स्थिति को स्वीकार करते हुए जीवन में अपने साथ दूसरों की खुशी का भी ध्यान रखिए।  अध्यक्ष नीना सिंघल ने बताया कि "शिविर में आसपास की बस्तियों में रहने वाले 80 बच्चे भाग ले रहे हैं। प्रतिदिन योग टीचर राखी जैन और मुक्ता गुप्ता बच्चों को योग सिखाती हैं। साथ ही...

AGRA : चैम्बर ने आगामी केन्द्रीय वजट के लिए भेजे प्रस्ताव

चित्र
- धारा 43बी (एच) में रिटर्न दाखिल करने तक बढ़ाई जाये समय सीमा। एमएसएमई से एमएसएमई पर नहीं हो लागू  -नोटबंदी के समय लाये गये धारा 115 बीबीई की अब जरूरत नहीं इसे हटाया जाये -सरकारी आदेश के तहत शहर के अन्दर से फैक्ट्री को बाहर शिफ्ट करने पर संपत्ति को रखा जाए आयकर से बाहर -आयकर दर के साथ-साथ सरचार्ज को किया जाये कम -सीआईटी अपील नहीं हो फेसलेस -ट्रस्ट के रजिस्ट्रेशन की *डिले कंडोनेशन* की शक्ति मिले सीआईटी को -सीआईटी अपील पर लंबित निर्णयों पर 20 प्रतिशत से कम के भुगतान पर मिले स्टे -लोक निर्माण में निवेश करने पर धारा 35 एडी में 5 साल के लिए आयकर से मिले छूट -आगरा में गैर प्रदूषणकारी उद्योगों के लिए स्थापित हो सीईजेड -ट्रस्ट के केस में 10एबी देरी से फाइलिंग होने पर किया जाये कंडोनेशन ऑफ डिले को सीआईटी अपील में  दी जाये अनुमति -नई प्रणाली में सामाजिक सुरक्षा के मानक हों मजबूत -आगरा को किया जाये बैकवर्ड इन्डस्ट्रीयल एरिया घोषित -चैम्बर मिलेगा वित्त मंत्री से आगरा। चैम्बर भवन में आयकर प्रकोष्ठ की बैठक चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन आयकर प्...

AGRA : अतिथि देवो भवः की परंपरा यूं ही निभाता रहेगा फेयरफील्ड बाय मैरिएट

चित्र
 -संजय प्लेस स्थित होटल का मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस समारोह  आगरा। शहर के हृदय स्थल यानि संजय प्लेस में बना फेयरफील्ड बाय मैरिएट होटल ने अतिथि देवो भवः की परंपरा को निभाते हुए अपना एक वर्ष पूरा कर लिया। इस अवसर पर शनिवार को होटल में केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया। अशाेक ग्रुप की एमडी डॉ रंजना बंसल, जनरल मैनेजन राकेश बरोट, डायरेक्टर आफ सेल्स मोहित अग्रवाल ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और एक वर्ष की सफलता में सहयोग की लिए आभार व्यक्त किया।  डॉ रंजना बंसल ने बताया कि "शहर के मध्य सितारा होटल कमी थी। एक ऐसा स्थान जो शहर की परंपराओं का भी अनुभव दे और प्रेम की इमारत ताजमहल का दृश्य भी दिखाए। इस ध्येय को साकार करते हुए फेयरफील्ड बाय मैरिएट होटल की स्थापना की गयी थी। शहर में आने वाले अतिथियों के लिए कमरे में 98 कमरे हैं, जिनमें से 38 कमरों की खिड़कियों से ताजमहल का सुंदर दृश्य दिखता है। विशेष बात है कि होटल में संचालित रेस्टोरेंट में से ताजमहल दिखता है।" स्थापना दिवस के अवसर पर होटल प्रबंधन की ओर से शहर की मीडिया एवं ब्लॉगर्स का सम्मान किया गया।   

AGRA : जीवन का यथार्थ और आत्मीय ज्ञान है आर्ट ऑफ़ लिविंग

चित्र
आगरा। दिन-प्रतिदन के तनाव और चिंता के बीच खुश रहकर जीवन का आनंद लेना ही आर्ट ऑफ लिविंग है। यह एक ऐसी तकनीक है, जिसके माध्यम से तनाव और चिंताओं को दूर कर जीवन में खुशी और आनंद लाने की कला सीखी जाती है। श्री श्री रविशंकर जी द्वारा संचालित संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम योग, ध्यान और प्राणायाम पर आधारित हैं, जो मानसिक तनाव को कम करने में मदद करते हैं। इन तकनीकों के माध्यम से व्यक्ति मानसिक शांति और संतुलन प्राप्त कर सकता है। इसी श्रृंखला में ध्यान और श्वांस प्रक्रिया को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक प्रशिक्षण सत्र ट्रांसफॉर्म योर डे इन 20 मिनट्स; पॉवर ऑफ ब्रीद का आयोजन एलटी 4, एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में किया गया। इस सत्र में डॉ. रश्मि मिश्रा (जोनल कोर्डिनेटर, आर्ट ऑफ लिविंग, आगरा) एवं रुचिरा ढल (अंतर्राष्ट्रीय योग एवं मानसिक कल्याण विशेषज्ञ, आर्ट ऑफ लिविंग) द्वारा श्वांस-निश्वास की शक्ति को बेहतर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. रश्मि ने बताया कि "हम एक दिन में 10000 लीटर शुद्ध वायु का प्रयोग करते हैं।" सत्र में उन्होंने विभिन्न प्रकार के प्राणायामों के द्वारा सिखाया कि कि...

वर्तमान में दृण इच्छाशक्ति के साथ मजबूत बना भारत-पूरन डावर

चित्र
देश आर्थिक स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहा है, अर्थव्यवस्था ने बड़ी छलांग लगायी है विश्व की पाँचवीं बड़ी अर्थ व्यवस्था बन चुकी है आज लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थ व्यवस्था है 75 प्रतिशत की जीडीपी से देश बड़ रहा है, स्वच्छ भारत के तहत देश साफ़ हो रहा है टॉयलेट बन रहे हैं। ग़रीबों के लिये घर बन रहे हैं लेकिन नौकरियाँ कम हो रही हैं ? देश में सड़कों का जाल बिछ रहा, मेट्रो रेल का जाल बिछ रहा हा, रेलवे स्टेशन सुधर रहे हैं, आधुनिक ट्रेन देश में बन रही हैं एयरपोर्ट बन रहे हैं, वेस्टर्न एवं ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर बन रहे हैं, मेक इन इंडिया के अन्तर्गत धीमी गति से सही औद्योगिक विकास हो रहा है लेकिन नौकरियाँ घट रही हैं ? युवा बेरोज़गार हो रहे हैं ? रक्षा उत्पादन भारत में हो रहा है हेलीकॉप्टर भारत में बन रहे है, मोबाइल भारत में बन रहे हैं लेकिन युवाओं बेरोज़गारी बड़ रही है ? मुद्रा लोन, आयुष्मान के अन्तर्गत चिकित्सा क्षेत्र का विकास हो रहा लेकिन बेरोज़गारी है?… जो लोग सिर्फ़ सरकारी नौकरी के सहारे हैं उनको निराशा लगनी ही है। सरकार का काम मुख्यतह आंतरिक और बाह्य सुरक्षा देना है बाक़ी कार्य प्राइवेट सेक्टर ...

AGRA : सैकड़ों मजदूरों, कर्मचारियों और राहगीरों को मिलने लगा शुद्ध शीतल पेयजल

चित्र
 -रोमसन्स चैरिटेबल सोसायटी ने इंडस्ट्रियल एस्टेट, नुनिहाई क्षेत्र में फैक्ट्री ओनर्स एसोसिएशन कार्यालय पर आरओ प्लांट सहित प्याऊ (आरओ वाटर) का किया शुभारंभ आगरा। इंडस्ट्रियल एस्टेट, नुनिहाई क्षेत्र में दिनभर सैंकड़ों मजदूर, कर्मचारी, राहगीर और व्यापारी लोग आवागमन करते हैं। फैक्ट्री ओनर्स एसोसिएशन कार्यालय के आसपास भीषण गर्मी में शीतल जल के अभाव को देखते हुए रोमसन्स चैरिटेबल सोसायटी ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत नेक पहल करते हुए लोकहित में शनिवार को स्वच्छ एवं शीतल जल की नियमित और अबाध आपूर्ति के लिए आरओ वाटर प्लांट लगाकर प्याऊ का शुभारंभ किया।  भीषण गर्मी में जब मजदूरों और राहगीरों को शुद्ध शीतल पेयजल से राहत मिली तो उन्होंने रोमसन्स ग्रुप की इस नेक पहल की मुक्त कंठ से सराहना की।  इस अवसर पर उपायुक्त (उद्योग) अनिल कुमार, रोमसन्स ग्रुप के चेयरमैन विजय कुमार खन्ना, मैनेजिंग डायरेक्टर किशोर नारायण खन्ना, ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर ललित नारायण खन्ना, डायरेक्टर विकास खन्ना, यशपाल चाहर और आदर्श चौहान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।  चेयरमैन विजय कुमार खन्ना ने बताय...

AGRA : उटंगन नदी पर रेहवाली बांध के लिये सिंचाई विभाग के अनुसंधान एवं नियोजन खंड की टीम ने किया सर्वेक्षण

चित्र
 -यमुना नदी के मानसून कालीन उफान बैक मारकर पहुंचे पानी बांध बनाकर रोकना लक्ष्य  आगरा। जनपद आगरा की नदियों में महत्वपूर्ण उटंगन नदी पर फतेहाबाद तहसील के रेहावली गांव में बांध बनाये जाने की योजना के क्रियान्वयन के लिये उप्र सिंचाई विभाग के अनुसंधान एवं नियोजन खण्ड अलीगढ़ के इंजीनियरों की टीम के द्वारा सर्वेक्षण कार्य किया गया। टीका टीक दुपहरी में सर्वेक्षण दल रेहवली में उटंगन के यमुना नदी में समाहित होने के स्थल से अपस्ट्रीम में कई किमी तक गया और नदी के तटबंधों व तलहटी की स्थिति का जायजा लिया। पर्याप्त जानकारियों और डाटा के साथ पहुंचे टेक्निकल दल ने उन स्थलों को आंकलित करने का प्रयास किया, जिनमें से किसी एक को अधिक उपयुक्त के रूप में चिन्हित किया जा सके। यमुना का बैक मारना टीम के सदस्यों ने  यमुना नदी की मौजूदा स्थिति का निरीक्षण कर मानसून काल में रहने वाले उफानों के दौरान रहने वाले हालातों का भी आकलन किया। टीम के द्वारा अनुमान लगाया गया कि यमुना नदी लोफलड लेवल (495 फीट ),मीडियम फ्लड लेवल ( 499 फीट) और हाई फ्लड लेवल (508 फीट ) पर पहुंचने के दौरान उटंगन नदी में कितना बैक मार...

AGRA : कवियों ने दी मां की ममता को काव्य श्रद्धांजलि

चित्र
 -ममता देवी वर्मा की स्मृति में आयोजित हुआ काव्य श्रद्धांजलि एवं साहित्य सम्मान समारोह -राष्ट्रीय हास्य कवि लटूरी लट्ठ को प्रदान किया गया साहित्य रत्न सम्मान  आगरा। मां की ममता का न कोई सार है, मां के आंचल में बसा खुशियों का संसार है। समाज सेवी श्रीमती ममता देवी वर्मा की स्मृति में इन्हीं भावों के साथ आयोजित किया गया पंचम काव्य श्रद्धांजलि एवं प्रथम साहित्य रत्न सम्मान समारोह। संजय प्लेस स्थित अवध बैंकट हॉल में हुए आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विजय श्रीवास्तव प्रधानाचार्य आरबीएस डिग्री कॉलेज, विशिष्ट अतिथि डॉ लवकुश मिश्रा विभागाध्यक्ष पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन, विवि, संजय वर्मा परियोजना निदेशक, एनएचएआई, राकेश शुक्ला महासचिव महामना मालवीय मिशन संस्था, डॉ. सुभाष सक्सेनाअध्यक्ष, श्रीचित्रगुप्त परिषद, डॉ. रुचि चतुर्वेदी अन्तरराष्ट्रीय कवि, विजेंद्र रायजादा एडीओ, पंचायत विभाग ने दीप प्रज्ज्वलित किया।  कार्यक्रम संयोजक रामेंद्र प्रताप वर्मा और मोहित सक्सेना ने सभी का स्वागत किया। अतिथियों के कर कमलों द्वारा राष्ट्रीय हास्य कवि लटूरी लट्ठ का ममता देवी वर्मा प्रथम साहित्य रत...

AGRA : राइफल और एसएलआर के प्रयोग से वाकिफ हुए कैडिट

चित्र
आगरा। वन यूपी बटालियन द्वारा श्रीराम आदर्श महाविद्यालय पनवारी में आयोजित सीएटीसी कैंप में राइफल की जानकारी कैडिटों को दी गई। राइफल की हैंडलिंग एसएलआर की हैंडलिंग और हिस्से पुर्जो की जानकारी तथा किस प्रकार से उसका प्रयोग करना है प्रयोग के दौरान होने बाली कठिनाइयों को किस प्रकार दूर किया जाए यह भी कैडेट ने समझा।  कैंप कमांडेंट कर्नल एमएस रोहिल, सेना मेडल ने बताया कि "छात्र-छात्रा कैडेटों को चार कंपनियों अल्फा, ब्रैवो, चार्ली और डेलटा में बांटा गया है। अब कंपनी के अनुसार खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कैडिट एकल नृत्य, ग्रुप नृत्य ,एकल गीत ,ग्रुप गीत व नाटकों में भाग लेंगे। खेल में वॉलीबॉल, कबड्डी ,आदि प्रतियोगिताएं होंगी।" कैंप में आज चीफ ऑफिसर रामेंद्र शर्मा ने कैडेट के समग्र व्यक्तित्व विकास में कैंप की भूमिका को बताया। सैन्य विषयों में सूबेदार मेजर बलदेव सिंह, सूबेदार नरेंद्र सिंह, सूबेदार होशियार सिंह, सीएचएम बालकिशन थापा, सुरेश चंद, नायब सूबेदार रुख बहादुर थापा ने मार्गदर्शन किया। 

AGRA : वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुषमा सिंह के खंडकाव्य 'राम कथा हुआ लोकार्पण

चित्र
 -मनभावन.. गंगा सी है पावन.. राम की कथा.. -डॉ. इंद्र स्मारक समिति के तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार और शिक्षाविद डॉ. इंद्रपाल सिंह 'इंद्र' को उनकी जयंती के अवसर पर साहित्यकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि -मंत्र कविता को साधने की एक सर्जनात्मक दिशा है हाइकु: डॉ. जय सिंह नीरद -राम आचरण के उदाहरण हैं, चरित्र के चित्र हैं, जीवन की शैली हैं: डॉ. सुषमा सिंह आगरा। डॉ. इंद्र स्मारक समिति के तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार और शिक्षाविद डॉ. इंद्रपाल सिंह 'इंद्र' की जयंती के अवसर पर शुक्रवार शाम यूथ हॉस्टल में जहाँ साहित्यकारों और शिक्षाविदों ने डॉ. इंद्र का भावपूर्ण स्मरण किया, वहीं उनकी सुयोग्य सुपुत्री, आरबीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुषमा सिंह जी के हाइकु छंद में रचित व निखिल पब्लिशर्स से प्रकाशित द्वितीय खंडकाव्य 'राम कथा: हाइकु के झरोखे से' का लोकार्पण भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि "ऋषि वाल्मीकि, गोस्वामी तुलसीदास, आचार्य केशव दास, मैथिली शरण गुप्त और डॉ. इंद्रपाल सिंह 'इंद्र' की परंपरा में डॉ. सुषमा सिंह द्वारा हाइकु छंद में र...