आगरा सर्राफा एसोसिएशन ने प्रो. बघेल का किया स्वागत

आगरा। शहरी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी जनप्रिय प्रत्याशी और वर्तमान केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के रोड शो में प्रदेश सरकार के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय भी शामिल हुए। उन्हें जन सम्पर्क में जनता का बेहद प्यार मिल रहा है। अपने सम्पर्क के दौरान उन्होंने फुब्बारा स्थिति महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और समाज के लोगों के साथ शहर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर देश के भविष्य निर्माण में अपने मतदान की आहूति देने की अपील की। इस दौरान आगरा सर्राफा एसोसिएशन और शहर के गणमान्य लोगों ने उनका जोरदार स्वागत सम्मान किया। 

फुब्बारा स्थित महाराजा अग्रसेन जी प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, महामंत्री अशोक अग्रवाल, विमल नयन फतेहपुरिया, धीरज वर्मा, बहल जैन, अंकुर गोयल, वीरेन्द्र अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया