AGRA : संवदेना ने जल की जरूरत से सींचा समूचा आगरा शहर
-शहर के प्रमुख स्थानों पर करीब 36 पानी टंकी से निःशुल्क जलसेवा
-पिछले आठ वर्षों से राहगीरों और लोगों को जल मुहैया करा रही संवेदना
-भीषण गर्मी के साथ बारह महीने पानी की जरूरत हो रही पूर्ण-नितेश अग्रवाल
आगरा। संवेदना, जैसा कि नाम से ही बिदित हो जाता है। जहां संवेदना नहीं वहां इंसानियत नहीं। जी हां कुछ ऐसा ही नेक और पुण्य कार्य पिछले आठ साल कर रही संवेदना संस्था भीषण गर्मी के साथ-साथ बारह महीने राहगीरों और आम लोगों को निःशुल्क जल की व्यवस्था करती आ रही है। इस पुनीत कार्य की इस वृहद श्रृंखला में संस्था के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल सामाजिक सरोकार की भूमिका का निरंतर निर्वहन कर रहे हैं।
संवेदना के जलसेवा प्रभारी संजय अग्रवाल ने बताया कि "संवेदना संस्था के माध्यम से शहर भर में 36 पानी की टंकियां संचालित हैं, साथ में एक टंकी वाटर कूलर भी। जिनमें 20 टंकी 12 माह निःशुल्क जलसेवा करती हैं, बाकी 15 गर्मियों और बढ़ जाती हैं। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे। इंसान भूखा रह सकता है, लेकिन प्यासा नहीं। संवेदना द्वारा सभी को थर्माकॉल की टंकी उपलब्ध कराई गई हैं। जहां जिम्मेदार व्यक्ति ही पानी और वर्फ की सेवा करता है। राहगीरों एवं समस्तजनों के लिए ये निःशुल्क व्यवस्था चलती है। ये पुण्य कार्य पिछले आठ वर्ष से संचालित है।"
आपको बतादें कि संवेदना संस्था के माध्यम से शाहदरा नुनिहाई में एक स्कूल भी संचालित है, जिसमें बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, स्कूल ड्रेस, किताब कॉपी, बैग और अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
निःशुल्क रूप से संचालित स्कूल का संचालन संवेदना के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल की देखरेख होता है। ये कार्य विगत 8 वर्षों से जारी है। ऐसे पुनीत कार्य की शहर को नितांत आवश्यकता है।
शहर के इन स्थानों पर है निःशुल्क जलसेवा
1. खाटू श्याम मंदिर जीवनी मंडी
2. हेमेंद्र अग्रवाल मातंगी टावर हींग की मंडी
3. आनन्द कुमार मनवानी
4. बीपी आयल एमजी रोड
5. अशोक अग्रवाल रिंग रोड
6. मुकेश पाल सिकंदरा
7. साईं मंदिर कमला नगर
8. हरि चरण बसंत बिहार
9. ऋषभ गोयल
10. चेतन दास ट्रांसपोर्ट नगर
11. प्रदीप जलेसर रोड
12. हरि ओम कुर्रा
13.खंदारी मऊ रोड
14. अशोक दयाल दयालबाग
15. मधुसूदन शमशाबाद रोड
16. मां चामुंडा बेलनगंज
17. शिव शंकर जीवनी मंडी
18. सेन्ट्रल जैल
19. विकास जैन बल्केशवर
20.मनोज सिंघल बोदला
21.संजय अग्रवाल ई ब्लॉक
22. मोहन लाल लक्ष्मी मार्केट बेलनगंज
23. निखिल खण्डेलवाल कर्मयोगी
24. अग्रवाल सेल्स सिटी स्टेशन
25. विकास वर्मा
26. मोहित बल्केशवर
27. कपिल घटिया
28. अमित अग्रवाल नूरी दरबाजा
29. अंशुमन बोदला
30. गोकुल चंद्र लंगडे की चौकी
31. रिंकेश अग्रवाल शास्त्रीपुरम
32.रश्मि नगर मंदिर
33.गौरव गर्ग नुनिहाई
34.हेमेंद्र अग्रवाल जीवनी मंडी
35. जय सिंह टीपी नगर
36.नरेंद्र सिंह सदर बाजार





मानव सेवा प्रकल्प, एक अनूठी सार्थक पहल
जवाब देंहटाएं