AGRA : रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा नॉर्थ ने सुरेंद्र जैन को वोकेशनल अवार्ड से नवाजा
आगरा। रोटरी क्लब ऑफ आगरा के पूर्व अध्यक्ष मेजर डोनर रोटेरियन सुरेंद्र जैन सदैव सामाजिक सरोकार की भूमिका का निर्वहन करते नजर आते हैं। उनके इस सेवा, सम्मान और समर्पण के भाव को देखते हुए साथ ही समाज सेवा में सदैव सक्रिय सहयोग देने के कार्यों से प्रभावित रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा नॉर्थ ने उन्हें 'वोकेशनल अवार्ड' से सम्मानित किया है।
सुरेंद्र जैन को मिला यह अवार्ड रोटरी परिवार के लिए बहुत ही गौरव का विषय है। इस अवार्ड कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉक्टर आरएस पारीक रहे, जिन्होंने यह सम्मान रोटेरियन सुरेंद्र जैन को प्रदान किया। साथ ही कहा "हम उनकी सद्भाव प्रवृत्ति की सराहना करते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह समाज सेवा के कार्यों में रोटरी क्लब आफ आगरा एवं हेल्प आगरा के माध्यम से हमेशा तत्पर रहें। उन्नति करें प्रगति करें।" इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें