AGRA : हेरिटेज इंस्टीटयूट ऑफ होटल एण्ड टूरिज्म में फेयरवेल पार्टी का हुआ आयोजन

 -जूनियर छात्रों ने अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियों को गुडलक कहकर दी विदाई

आगरा। हेरिटेज इंस्टीटयूट ऑफ होटल एण्ड टूरिज्म के बमरौली कटारा स्थित कैम्पस में सीनियर्स के सम्मान में डिप्लोमा फ्रंट ऑफिस और एकेटीयू 14वें बैच के विद्यार्थियों ने आईएचएम 4 और एकेटीयू 12वें बैच के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया जो बॉलीवुड थीम पर आधारित था। यह मौका था अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियों को कैम्पस में बिताये गयें सुनहरें पलों को याद करने का। 

फेयरवेल का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य अजय प्रताप सिंह, मार्केटिंग डायरेक्टर भागेशवर तिवारी और रानू सिंह कुशवाह के कर कमलों द्वारा दीप प्रवज्जंवल कर पार्टी को और भी आनंदमय कर दिया। समारोह के दौरान संस्थान पहुॅचे विद्यार्थियों का स्वागत उनके जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा फूलों की वर्षा करके व तिलक लगाकर किया गया। रंग बिरगें परिधानो से सजे छात्र-छात्राओें की चहल पहल से इस कार्यक्रम की शोभा में चार चॉंद लगा दिये। 

इसके पश्चात छात्र छात्राओं ने अनोखे हुनर एंव भरपूर मस्ती और हर्षोउल्लास के साथ रंग मंच की शोभा बनाई। सभागार पूरा तालियों की गड़गडाहट से गूँज उठा। इस दौरान सीनियर और जूनियर वर्ग के छात्रों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और खट्टी -मीठी यादों को शेयर किया। इस पूरे धमाल में छात्रों के चहरे पर ख़ुशी तो दिखी लेकिन कॉलेज से विदाई का दर्द वो छुपा नहीं सके।

संस्थान के प्रधानाचार्य अजय प्रताप सिंह ने छात्रों को अपना आर्शीवाद, स्नेह और प्यार प्रदान कर उन्हें कुछ गुरू मंत्र दिए और संस्थान के सम्पूर्ण हेरिटेज परिवार के सभी सदस्यों की ओर से उन्हे शुभ आशीष प्रदान कर उनका मार्गदर्शन करवाया। साथ ही जीवन का लक्ष्य समझाते हुए कहा कि ‘‘कर्म ही पूजा है’’। छात्रों के अंदर नयी शक्ति का संचार कर, कहा कि "पूरी लगन, मेहनत के साथ अपना हर कार्य सिद्ध करो, अपने जीवन में हर बाधा, हर रूकावट का सामना कर अपनी मंजिल हासिल करो।"

मि. राहुल और मिस मानसी शर्मा को चुना गया। अन्य प्रतियोगिता मे विजयी रहे छात्रों को प्रथम और द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अन्त में सभी विद्यार्थियों ने भरपूर नाच गाना, मौज मस्ती के साथ स्वादिस्ट एवं तरह-तरह के पकवान का भी भरपूर आनंद लिया। हेरिटेज इंस्टीटयूट ऑफ होटल एण्ड टूरिज्म के छात्रों के लिए यह लम्हा यादगार रहेगा। सीनियर्स ने अपने जूनियर्स को इस प्रथा को कायम बनाये रखने का आभार व्यक्त किया। और इस प्रथा को आगे जारी रखने का आह्वान किया।








टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया