AGRA : सैंट जॉन्स कॉलेज में 'टीचर्स डे' पर पुराने व नूतन छात्र करेंगे पूर्व अध्यापकों का सम्मान

 -अगले साल कॉलेज 175 वें साल पूरे करेगा, पुराने छात्र लेंगे भाग

आगरा। सैंट जॉन्स कॉलेज के पुराने छात्रों की मिलन मीटिंग, शेरोएज हैंगआउट कैफ़े, ताजगंज आगरा पर आयोजित की गई। जो कि अनिंदर बर्टी साहनी जो अब दुबई में रहते हैं और अल्कोलोजिम (alcoholism) पर लोगों को शिक्षा देते, उनके प्रयास से मीटिंग अनिल शर्मा ने आयोजित की। जिसमें कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसपी सिंह और अलमुनी असोसिएशन की टीचर इंचार्ज डॉ. विननी जैन ने पुराने छात्रों को कॉलेज से जुडने के लिए चर्चा की। 

आपको बतादें कॉलेज ने पुराने छात्रों के लिए एक पोर्टल बनाया है, जिसपर रजिस्टर करने के लिए कहा गया है। आज के समय में कॉलेज के पुराने छात्रों के कई व्हाट्सएप और फेसबुक पर ग्रुप हैं, कोई बैच से संबन्धित है, कोई दोस्ती पर है। पुराने छात्र बर्टी साहनी ने कहा कि "समय आ गया है हम लोग एक हो कर कॉलेज में कुछ न कुछ कार्यक्रम करें।"

कर्नल शिव कुंजरू जो 1971 के युद्ध में पूर्व पाकिस्तान में पैरा ड्रॉप हो कर पहले भारतीय फौजी थे ने कहा कि "उनका एडमिशन कॉलेज में खेल की वजह से हुआ था। खेल का महत्व ज़िंदगी में बहुत जरूरी है।" राष्ट्रीय स्तर के हॉकी के खिलाड़ी अजित चतुर्वेदी ने नूतन छात्रों को कोचिंग का प्रस्ताव दिया। ब्रिग विनोद दत्ता और डॉ. वेद त्रिपाठी ने कॉलेज में "आपदा प्रबंधन " पर कोर्स शुरू करने में पूर्ण मदद का आश्वासन दिया। विक्रम शुक्ला ने कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का प्रण किया। अशोक अग्रवाल अमर उजाला परिवार और ओम सेठ ने अपना पूर्ण सहयोग देने और अपने समय के पुराने छात्रों को जोड़ने का बीड़ा उठाया। 

मीटिंग में पूर्ण सहमति से 5 सितंबर को टीचर्स डे भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। पुराने छात्र और टीचर को-ओर्डिनेटर इस प्रोग्राम की रूपरेखा तैयार करेंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि कॉलेज फ़ाउंडेशन डे और अगले साल कॉलेज के 175 साल के उपलक्ष्य में पुराने छात्र साल भर प्रोग्राम करेंगे। साथ-साथ कॉलेज के साथ मिल कर पुराने छात्रों ने कमेटी बनाकर, बाकी के पुराने छात्रों को कॉलेज के पोर्टल पर रजिस्टर करवाने का प्रयास होगा। प्रोग्राम का संचालन अनिल शर्मा ने किया। 


 ये रहे मौजूद 

इस दौरान मीटिंग में इतिहासकार कॉलेज के पूर्व छात्र और पूर्व विभाग अध्यक्ष डॉ. आरसी शर्मा उपस्थित रहे। पुराने छात्र चंदर कुमार (1977-81), सतेंद्र कुमार (1979-81), दीपक दान (1983), अमित खत्री (1994), डॉ. शोभा शर्मा (1973), आभा शर्मा (1973), आशीष भाटिया (1996) ने भाग लिया और अपने विचार रखे। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया