AGRA : लखवीर सिंह 'लक्खा' का देवी जागरण 16 जून को आगरा एमडी जैन मैदान में
-16 जून को एमडी जैन मैदान में 'लक्खा' करेंगे मैया का गुणगान
आगरा। भागवत चिंतन ट्रस्ट परिवार का 9वां अधिष्ठापन समारोह वाटरवर्क्स चौराहा स्थित होटल अतिथिवन में शुक्रवार को आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ संरक्षक हिमेन्द्र अग्रवाल, अजय अवागढ़, अजय गोयल, एडवोकेट संजीव अग्रवाल, विकास जैन, शिवशंकर पुरोहित और राकेश भटनागर ने श्री गिरिराज जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया | समारोह में भागवत चिंतन ट्रस्ट के नवीन सत्र 2024-25 के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव केशव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अखिल मोहन मित्तल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल को शपथ दिलाई गई।
वही, उपाध्यक्ष पद पर रवि अग्रवाल, राम माहेश्वरी, विजय अग्रवाल, रौनक अग्रवाल, मनोज चतुरानी, सह सचिव संजय वर्मा, वीरेन मित्तल सहित 25 नए सदस्य शामिल किए गए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संस्थापक पं. कृष्णग़ गौरव दीक्षित ने पद की शपथ दिलाई। समारोह में नीरज गर्ग ने ट्रस्ट के उद्देश्यों की जानकारी दी। पिछले वर्ष हुए कार्यक्रमों का लेखा-जोखा अमन गर्ग ने दिया। कार्यक्रम का संचालन अशोक गोयल ने किया। धन्यवाद रमेश चंद्र और अनमोल मित्तल ने दिया।
दो दिवसीय होगा ज्वाला जी दिवोत्सव की हुई घोषणा
सह संस्थापक कमल शर्मा ने घोषणा करते हुए बताया कि "ट्रस्ट द्वारा आगामी 15 व 16 जून को ज्वाला जी का दिव्योत्सव आयजित होने जा रहा है। जिसमे पहले दिन नौ देवी शोभायात्रा में झांकियो के माध्यम से आगरा के प्राचीन मंदिरों के दर्शनों होंगे और दूसरे दिन एमडी जैन मैदान पर भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा की विशाल भजन संध्या होगी।"
इस दौरान देवेंद्र सिंह, किशन शर्मा, विकास खन्ना, वासु भाई, गौरव गर्ग, अभिषेक गर्ग, शिवांग अग्रवाल, अमन अग्रवाल, विष्णु शर्मा, नवल किशोर, मयंक सोनी आदि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें