AGRA : राइफल और एसएलआर के प्रयोग से वाकिफ हुए कैडिट
आगरा। वन यूपी बटालियन द्वारा श्रीराम आदर्श महाविद्यालय पनवारी में आयोजित सीएटीसी कैंप में राइफल की जानकारी कैडिटों को दी गई। राइफल की हैंडलिंग एसएलआर की हैंडलिंग और हिस्से पुर्जो की जानकारी तथा किस प्रकार से उसका प्रयोग करना है प्रयोग के दौरान होने बाली कठिनाइयों को किस प्रकार दूर किया जाए यह भी कैडेट ने समझा।
कैंप कमांडेंट कर्नल एमएस रोहिल, सेना मेडल ने बताया कि "छात्र-छात्रा कैडेटों को चार कंपनियों अल्फा, ब्रैवो, चार्ली और डेलटा में बांटा गया है। अब कंपनी के अनुसार खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कैडिट एकल नृत्य, ग्रुप नृत्य ,एकल गीत ,ग्रुप गीत व नाटकों में भाग लेंगे। खेल में वॉलीबॉल, कबड्डी ,आदि प्रतियोगिताएं होंगी।" कैंप में आज चीफ ऑफिसर रामेंद्र शर्मा ने कैडेट के समग्र व्यक्तित्व विकास में कैंप की भूमिका को बताया।
सैन्य विषयों में सूबेदार मेजर बलदेव सिंह, सूबेदार नरेंद्र सिंह, सूबेदार होशियार सिंह, सीएचएम बालकिशन थापा, सुरेश चंद, नायब सूबेदार रुख बहादुर थापा ने मार्गदर्शन किया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें