संदेश

2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

AGRA : नव वर्ष के रंग में रंगी पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी

चित्र
- पंचवटी परिवार 580 परिवारों की कॉलोनी में परिवार सहित सभी ने नव वर्ष के आगमन की खुशी पर किया धमाल -31 दिसंबर न्यू ईयर पर हूवा रंगाराम आयोजन डीजे, लाइव स्टेज परफॉर्मेंस पर कलाकारों ने बैंड की धुन पर अपनी जादुई उपस्तिथि ने सभी का मन मोहा  आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी में डी जे डांस पर 12 बजते ही धमाल आतिशबाजी कर सभी एक साथ थिरके। कार्यक्रम में लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। पूरे पार्क को भव्य रोशनी से जगमग  रंग-बिरंगे गुब्बारे से सजाया गया। गुलाबी सर्दी में अलाव की व्यवस्था की गई थी। सुमन यादव ने आयोजन में आए सभी परिवारों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सुमन यादव, दीपक गुप्ता, श्याम भोजवानी, उपेन्द्र सिंह, गिरधारी लाल भक्त्यानी, बीके अग्रवाल, वरुण लोहिया, राम मोहन कोटिया, मोहन पाराशर, बीडी शर्मा, मनीष उपाध्याय, संजय धाकरे, डा. अरुण सिंह, माधव कटारा, पवन जैन, बलवीर गोयल, दीपा नोतनानी, कुसुम बाखरू, रश्मि, कपिल, पृथ्वी रावत, इकबाल आदि मौजूद रहे। PRWA  ने सभी का आभार व्यक्त करते हुवे नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

AGRA : भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने निधि आश्रम में की गौ सेवा

चित्र
आगरा। भारत विकास परिषद आगरा संस्कार मुख्य शाखा ने अनुभव निधि आश्रम में गायों की व निराश्रित लोगों की सेवा कर कैलेंडर वर्ष का समापन किया, जिसमें गायों को रोटी, गुड खिलाकर सभी सदस्यों ने गौ सेवा की तत्पश्चात गायों के लिए गुड व कुछ पैसा आश्रम को प्रदान किया। उसके बाद सदस्यों द्वारा कई प्रकार के पुराने मनोरंजन गेम व अन्नकूट की प्रसादी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रज प्रांत अध्यक्ष राहुल गर्ग, शाखा के संरक्षक केडी गुप्ता, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।  कार्यक्रम में उमेश कंसल, यतेंद्र गर्ग, मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल, कुमार गोयल, योगेश जिंदल, अभिनव मौर्य, केके चौहान, नरेंद्र गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, जेपी बंसल यूडी शर्मा, अशोक गुप्ता, रंजन अग्रवाल, राजा अग्रवाल,  कैलाशचंद गुप्ता, जेपी बंसल, अनिल अग्रवाल, विजय गुप्ता, केके भगत, अजय गुप्ता, नीरू गुप्ता, मनीषा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, उमेश बंसल, उर्मिल बंसल, रंजन, सीमा आदि सदस्य उपस्थित रहे।  आश्रम के प्रमुख जीपी अग्रवाल और विनय सिंघल का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।...

AGRA : नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

चित्र
आगरा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मंगलम मैरिज होम विनय नगर बोदला आगरा में  आयोजित श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को कथा प्रवक्ता पं. गरिमा  किशोरी गुरुकुल वृंदावन ने वामन अवतार कथा का सार बताया। साथ ही श्री रामजन्मोत्सव, श्री रामकथा, श्री कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन भी किया गया।  व्यासपीठ से पूज्या पं. गरिमा किशोरी  ने कहा कि "श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के कई जन्मों के पापों का क्षय हो जाता है।  हमें भागवत कथा सुनने के साथ साथ उसकी शिक्षाओं पर भी अमल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि को यह शिक्षा दी कि दंभ और अंहकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता और यह धन संपदा क्षण भंगुर होती है। इसलिए इस जीवन में परोपकार करों। उन्होंने बताया कि अहंकार, गर्व, घृणा और ईषर्या से मुक्त होने पर ही मनुष्य को ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।" वामन अवतार की कथा के सार के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्मोत्सव व श्रीरामकथा का वर्णन करते हुए गरिमा किशोरी जी ने कहा कि श्री राम जी त्याग, आदर्श व कर्तव्यनिष्ठ थे। व...

AGRA : अग्रवाल युवा संगठन ने परिजनों संग मनाया नव वर्ष

चित्र
- तीन पीढियों संग उत्साह व उमंग के साथ मना नया वर्ष -मनोरंजक प्रतियोगिताओं संग खूब किया इंजॉय आगरा। महिलाओं और बच्चों के लिए आकर्षक व मनोरंजक प्रतियोगिताएं के साथ मस्ती और उमंग की शाम में खूब धमाल हुआ। अग्रवाल युवा संगठन द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन में नववर्ष के उपलक्ष्य में पारीवारिक मिलन समारोह का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। परिवार की तीन पीढियों ने मिलकर नया साल मनाया। बड़ों के चरण स्पर्श कर तो मित्रों को गले लगाकर और बच्चों को आर्शीवाद देकर नए साल की शुभकामनाएं दीं।  कार्यक्रम का शुभारम्भ संगठन के सदस्यों के परिवारीजनों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। वहीं महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, अन्ताक्षरी में हिस्सा लेकर खूब इजाय किया। सभी परिवारीजनों का स्वागत अध्यक्ष गणेश कुमार बंसल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक प्रतीक गोयल, अंकित अग्रवाल ने दिया।  इस अवसर पर मुख्य रूप से महामंत्री अम्बुज अग्रवाल, मयंक गर्ग, उज्ज्वल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विनय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अ...

AGRA : मंगलम मैरिज होम बोदला में श्रीमद् भागवत कथा सुन भक्त हुए निहाल

चित्र
आगरा। मंगलम मैरिज होम विनय नगर बोदला में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा व्यास पं. गरिमा किशोरी जी ने कहा कि "मनुष्यों का क्या कर्तव्य है इसका बोध भागवत सुनकर ही होता है। विडंबना ये है कि मृत्यु निश्चित होने के बाद भी हम उसे स्वीकार नहीं करते हैं। निस्काम भाव से प्रभु का स्मरण करने वाले लोग अपना जन्म और मरण दोनों सुधार लेते हैं। कथा व्यास ने कहा कि "प्रभु जब अवतार लेते हैं तो माया के साथ आते हैं। साधारण मनुष्य माया को शाश्वत मान लेता है और अपने शरीर को प्रधान मान लेता है। जबकि शरीर नश्वर है।" उन्होंने कहा कि "भागवत बताती है कि कर्म ऐसा करो जो निस्काम हो वहीं सच्ची भक्ति है।" ब्रज के रसिक संगीतकार बलवीर सिंह बल्लो ने सुंदर भजन सुनाकर सभी भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भक्तों ने बड़े ही सुंदर ढंग से मंगलम मैरिज होम मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि साक्षात वृन्दावन धाम बन गया। इस अवसर पर पं. सोहित कृष्ण शास्त्री ने विधिवत पूजा अर्चना कराई।  कथा के तृतीय दिवस में आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग दम्पन्ति मुरारी...

AGRA : नव वर्ष के शुभ आगमन पर गुरुद्वारा मधुनगर में सजेगा कीर्तन दरबार

चित्र
आगरा। नव वर्ष 2024 के शुभ आगमन पर संगत द्वारा आलौकिक कीर्तन समागम का पोस्टर विमोचन करते हुए सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन और प्रधान गुरुद्वारा गुरु का बाग मधु नगर प्रबंधक कमेटी ने प्रेसवार्ता में बताया कि नव वर्ष के आगमन की खुशी में संगत समागम में कीर्तन जोड़ मेला 31 दिसंबर रात्रि 8 बजे से 12:30 बजे तक होगा। नए साल के आगमन तक धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के भव्य दीवान सजेंगे। गुरु महाराज की गोद में बैठकर पंथ के महान कीर्तनीय शब्द गुरबाणी कीर्तन कथा का जसगान करेंगे। अमृतवाणी से संगतो को निहाल करेंगे। दीवान का शुभारंभ संत बाबा प्रीतम सिंह मुख्य सेवादार गुरुद्वारा गुरु का ताल आगरा द्वारा होगा। गुरुद्वारा प्रधान अर्जिन्दर पाल सिंह  ने बताया कि "विशेष तौर पर कीर्तन की हाजिरी संगतों के दर्शन के लिए पंथ के महान कीर्तनीय श्री अकाल तख्त साहिब, श्री दरबार साहिब अमृतसर से भाई गुरुबचन सिंह, भाई सुखप्रीत सिंह अमृतसर वाले, वीर जसपाल सिंह अखंड कीर्तनी जत्था हजूरी रागी भाई मेजर सिंह कीर्तन की रसधारा में संगतो को निहाल करेंगे। सिख यूथ के वीरों ने बताया कि निरंतर 25 साल से नए साल की आगमन की खुशी म...

AGRA : निर्यात संवर्धन कार्यक्रम में निर्यात और निर्यातकों समृद्धि को लेकर हुआ मंथन

चित्र
• कार्यक्रम में दिग्गजों ने साझा किये अपने अनुभव एवं निर्यात से सम्बंधित विभिन्न योजनाएं • उद्यमी बोले सरकार और निर्यातकों के आपसी तालमेल से मिलेगी इंडस्ट्री को नई रफ़्तार आगरा।   होटल पीएल पैलेस आगरा में बुधवार को आगरा परिक्षेत्र के निर्यात को प्रोत्साहन के उद्देश्य से एक निर्यात जागरूकता सम्मेलन का आयोजन कार्यालय विदेश व्यापार महानिदेशालय कानपुर, फेडरेशन आँफ इंडियन एक्सपोर्टस, जिला उद्योग केन्द्र एवं सीएलई  द्वारा निर्यात बंधू योजना के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का दीप-प्रज्वलित कर शुभारंभ कार्यालय विदेश व्यापार महानिदेशालय कानपुर के संयुक्त डीजीएफटी अमित कुमार, जॉइंट कमिश्नर इंडस्ट्री अनुज कुमार, एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर, नेशनल चेंबर के अध्यक्ष राजेश गोयल, फियो की मेनेजिंग कमेटी के सदस्य और एफमेक उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, हस्तशिल्प निर्यातक संघ (एचईए) के अध्यक्ष रजत अस्थाना, ईसीजीसी के शाखा प्रबंधक आशीष वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।   इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार महानिदेशालय, कानपुर अमित कुमार ने...

AGRA : ब्रेनबी की दिमागी कसरत में विद्यार्थियों ने जीते ढेरों उपहार

चित्र
- ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड 2023  -17 प्रदेशों के 31 शहर और 73 स्कूल शामिल -भारत के दस सर्वश्रेष्ठ विजेताओं को बीएसए द्वारा साईकिल, 1400 विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत आगरा। ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड 2023 की ऑनलाइन व ऑफ लाइन प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 4 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें 17 प्रदेशों के 31 शहर और 73 स्कूल शामिल थे। इस ऑन लाइन व ऑफ लाइन प्रतियोगिता में ट्राफी, गोल्ड व सिल्वर मेडल विजेता प्रतिभागियों को दिये गए। वहीं राष्ट्र के 10 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को बीएसए द्वारा साइकिल प्रदान की गईं।  ब्रेनबी की निर्देशिका सोनाली खंडेलवाल ने बताया कि "इस वर्ष विशेषतौर पर जम्मू कश्मीर सहित आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, उत्तरनचल, यूपी सहित 17 प्रदेशों के विद्यार्थियों ने ओलम्पियाड में भाग लिया। गोवा, चेन्नई, जयपुर, कलकत्ता, आगरा, भोपाल, मुंबई, दिल्ली, हरिद्वार इत्यादि शहरों के बच्चे शामिल थी । देश के 10 टॉपर विद्यार्थियों को साइकिल व ओलम्पियाड में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रामाण पत्र प्रदान किए गए।"  10 विभिन्...

AGRA : चैम्बर के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश चंद गुप्ता के निधन पर उद्योग जगत में शोक की लहर

चित्र
 -श्री सतीश चंद गुप्ता जी ने 1968 से 1970, 1975 व 1984 में चैम्बर के अध्यक्ष के रूप में उद्योग जगत को अपनी उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान कीं आगरा। चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश चंद गुप्ता जी का 94वें वर्ष से अधिक की आयु में निधन हो गया है। श्री सतीश चंद गुप्ताजी ने 1968,1969,1970, 1975 व 1984 में नेशनल चैम्बर के अध्यक्ष के रूप में उद्योग जगत को अपनी उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान कीं। चैम्बर में अपनी विभिन्न फर्मों से सदस्य के रुप में जुड़े रहे। वर्तमान में मै. मयूर टूरिस्ट कॉम्प्लैक्स से सदस्य के रुप में जुड़े थे। आपके कार्यकाल में चैम्बर के माध्यम से उद्योग जगत का विभिन्न प्रकार की उपलब्धियां रहीं। चैम्बर के माध्यम से उनके द्वारा उद्योग जगत को दी गयी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2007-08 में उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। आप आगरा पूरब से विधायक भी रहे थे।  श्री गुप्ता जी के निधन पर चैम्बर के सभी पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया है।  अध्यक्ष राजेश गोयल द्वारा श्री गुप्ता जी के निधन को उद्योग जगत के लिए एक अपूर...

GOVARDHAN : दिव्य छप्पन भोग महोत्सव में मोरकुटी में विराजे श्री गिरिराज जी

चित्र
-11 हज़ार किग्रा का सजा दिव्य छप्पन भोग, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा -श्री गिरिराज जी सेवा मण्डल परिवार ने कराया गोवर्धन में दिव्य 56 भोग महोत्सव गोवर्धन। हीरे और पन्ना जड़ित पोशाक, गले में मोती-माणिक्य की माला, माथे पर मोर मुकुट और हाथ में बांसुरी। निधिवन की तर्ज पर सजा गुरु कार्ष्णि आश्रम। ठाकुर जी संग 11 हज़ार किग्रा के दिव्य 56 भोग के होते दर्शन। गिरिराज जी पर हेलीकॉटर से होती पुष्प वर्षा। मोर थीम पर मोरकुटी में विराजे प्रभु की छवि के दर्शन कर हर कोई भावविभोर नजर आया। ये दृश्य श्री गिरिराज जी सेवा मण्डल परिवार द्वारा आयोजित छप्पन भोग महोत्सव में नजर आया। श्री गिरिराजजी की छवि को भक्तों ने देखा तो निहारते रह गए।  गोवर्धन तलहटी, आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित गुरु कार्ष्णि आश्रम में आयोजित 15वें दिव्य छप्पन भोग महोत्सव में सुबह द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा के महंत शरद शंकर ने गिरिराज जी महाराज का रत्नों जड़ित पोशाक से रमणीक श्रृंगार किया। गुरु कार्ष्णि आश्रम के मुखिया हरिओम महाराज, बल्केश्वर महादेव मंदिर के महन्त कपिल नागर, संस्थापक नितेश अग्रवाल और अध्यक्ष अजय सिंघल ने मंगला आरती की। सं...