AGRA : कीर्तन दरबार में अमृत वर्षा सुन संगत हुई निहाल
आगरा। सिख धर्म के प्रथम गुरु और संस्थापक गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित अमृतमई कीर्तन दरबार जयपुर हाउस स्थित श्री रामलीला पार्क में सुखमनी साहिब जी के पाठ के साथ संपन्न हुआ। जहाँ भव्य पंडाल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे पंक्ति बंद होकर संगत ने धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे माथा टेक कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। गुरुद्वारा लोहा मंडी नयाबास प्रबंधन कमेटी द्वारा संगत का आभार प्रकट किया।
कीर्तन में लुधियाना से भाई बरिंदर सिंह वीर, महेंद्र पाल सिंह, हरजिंदर सिंह, रानी सिंह स्त्री सिंह सभा, विकास सिंह द्वारा कीर्तन की अमृत वर्षा हुई।
गुरु महाराज जी की अरदास हुकमनामा के तत्पश्चात समापन पर अटूट लंगर बनाया गया।
इस दौरान गुरुद्वारा गुरु का लाल के संत बाबा प्रीतम सिंह जी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन हरजिंदर सिंह द्वारा किया गया। वहीं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सभी का आभार व्यक्त किया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें