AGRA : महायज्ञ के साथ 63 जोड़ों ने किया एकादशी उद्यापन सम्पन्न
-माथुर वैश्य एकादशी उद्यापन समिति आगरा द्वारा आयोजित किया गया सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह
-63 जोड़ों ने किया उद्यापन, सामूहित महायज्ञ के साथ हुआ समापन
आगरा। वैदिक मंत्रोच्चारण संग पवित्र अग्नि में सैकड़ों आहूति के साथ आज कान्हा की नगरी वृन्दावन के दिल्ली धाम में माथुर वैश्य एकादसी उद्यापन समिति द्वारा आयोजित सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह सम्पन्न हुआ। देश के विभिन्न प्रांतों (कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र आदि) के 63 जोड़ों ने समारोह के अंत में सभी ब्राह्मणों को भोजन कराया। इस अवसर पर श्रीहरि के भक्तिमय संकीर्तन पर समिति की सदस्याओं व श्रद्धालुओं ने नृत्य कर भक्ति के खूब रंग बिखेरे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मीनाक्षी, संध्या, मनीषा, पूनम नीलिमा, रूबी, अनीता, क्षमा, मृदुला, शिमला, अन्ना, रीना, स्वदेश, रमा, मण्डलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, अध्यक्ष अशोक, महामंत्री सुनील, दिलीप गिंदौलिया, कल्याणदास, कुलदीप गुप्ता, रघुनाथ, राकेश, विनोद सर्राफ, मनोज, पवन, बालकिशन, विनोद, अचल सर्राफ, पंकज, चंद्रकान्त, संजीव, नरेश, दिलीप, लल्ला जी, संजीव आदि मौजूद थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें