MATHURA : बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा द्वारा निरीक्षण अभियान जारी
देवेंद्र शर्मा, मथुरा
मथुरा। जनपद मथुरा में इन दोनों परिषदीय विद्यालयों में बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त द्वारा ताबड़तोड़ निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी जहां भी निरीक्षण के लिए जाते हैं लगभग 90 प्रतिशत निरीक्षण किए गए विद्यालय में खामियां पायी जा रहीं हैं। इन खामियों के आधार पर 90 प्रतिशत शिक्षकों की कार्य शैली पर एक सवालिया निशान लगता हुआ नजर आता है।
देखा जाए तो शायद इन्हीं सब के चलते शिक्षक टैबलेट द्वारा ऑनलाइन हाजिरी का शायद विरोध कर रहे हैं। ताबड़तोड़ निरीक्षणों के चलते बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन दिनों अपनी एक अलग पहचान बना ली है। प्राथमिक विद्यालय नगला तेज बल्देव में तो अध्यापक आते ही बहुत कम हैं। एक दूसरे अध्यापक आपस में उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर भी कर देते हैं।
प्राथमिक विद्यालय हथकोली बलदेव के छात्रों ने बताया कि "हमारी मैडम तो 9:30 बजे आती हैं। यहाँ बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वयं प्रार्थना कराई गई। निरीक्षण आख्या के आधार पर अगर देखा जाए, तो सबसे अधिक खराब स्थिति प्राथमिक विद्यालय हथकोली एवं फरह की पायी गयी है। संविलियत विद्यालय फरह में 311 छात्र पंजीकृत हैं जबकि निरीक्षण के समय मात्र 25 छात्र-छात्राएँ ही उपस्थित पाए गए।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें