AGRA : गिरिराज महाराज के जयकारों के साथ भक्तो ने लगायी दुग्धार परिक्रमा

-दिव्य छप्पन भोग महोत्सव पर प्रदेश सरकार करेगी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

-छटा तेरी तीन लोक से न्यारी है गोवर्धन महाराज

गोवर्धन। श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो... तोपै पान चढ़ै, तोपै फूल चढ़ै, तोपै चढ़ै दूध की धार..., छटा तेरी तीन लोक से न्यारी है गोवर्धन महाराज... गिरिराज जी की भक्ति में सराबोर हज़ारो भक्त भजन-संकीर्तन पर ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते गोवर्धन बाबा की शरण में चले जा रहे थे। चारों ओर गिर्राज महाराज के जयकारों की गूंज के साथ सात कोस की परिक्रमा में ऐसा आनंद बरसा कि श्रद्धालु सुध-बुध भूलकर रविवार को आगरा से बड़ी संख्या में भक्तों ने गिरिराज जी की दूग्धधार परिक्रमा लगाई और इसके साथ श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार के 15वें दिव्य छप्पन भोग महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इससे पहले प्रातः 10 बजे तलहटी स्थित छप्पन भोग स्थल पर गिरिराज महाराज का सहस्त्रनाम पाठ के साथ 151 लीटर दूध, पंचामृत , तुलसी दल व परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले समस्त कुंडो के जल से गोविंदाभिषेक किया गया। सभी ने दोपहर 12 बजे आन्योर परिक्रमा मार्ग स्थित गुरु कार्ष्णि आश्रम से परिक्रमा शुरू की। 

संस्थापक नितेश अग्रवाल ने बताया कि "गुरु कार्ष्णि आश्रम पर सोमवार को वैष्णव पद्धति से 11 हज़ार किलो व्यंजनों के छप्पन भोग के साथ विभिन्न फल और फूलों से अलंकृत किया जाएगा। आश्रम मोर थीम पर मोरकुटी में हीरे, मोती, पन्ना व माणिक जड़ित पोशाक में ठाकुर जी विराजेंगे। द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा के महंत शरद शंकर द्वारा गिरिराज जी महाराज का रत्नों जड़ित पोशाक से रमणीक श्रृंगार किया जाएगा। आश्रम को निधिवन की तर्ज पर सजाया गया है और मोर थीम पर मोरकुटी में हीरे, मोती, पन्ना व माणिक जड़ित पोशाक में ठाकुर जी विराजेंगे। 

सह संस्थापक मयंक कुमार अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को भक्त सुबह 12 बजे से श्री गिर्राज महाराज के दिव्य छप्पन भोग व फूल बंगले के दर्शन लाभ प्राप्त कर सकेंगे। साधु सेवा व महाप्रसादम की व्यवस्था भी की गयी है। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। 

योगी जी का हेलीकॉप्टर करेगा पुष्प वर्षा

अध्यक्ष अजय सिंघल और कार्यक्रम संयोजक प्रदीप बसंल ने बताया कि 15वें छप्पन भोग पर ऐतिहासिक पल होगा जब बटेश्वर से मथुरा हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ कर रहे हैं इसी हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा गोवर्धन में होगी। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से संपर्क कर सुनिश्चित हुआ है। मुख्य आकर्षण के रूप में राम मंदिर और 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के झांकी के दर्शन होंगे। सांयकाल भजन संध्या और गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती का आयोजन किया गया है। 

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर संरक्षक कपिल नागर, रविंद्र अग्रवाल, महामंत्री विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल बंसल, उपाध्यक्ष चंद्रमोहन बंसल, नरेंद्र गर्ग, कुलभूषण गुप्ता राम भाई, पुनीत अग्रवाल, बालमुकुंद, मनोज गुप्ता, संजीव अग्रवाल, विकास जैन, अंकुर अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मयंक जैन, अमित सिंघल, विजय वर्मा, पुरुषोत्तम दास मित्तल, लक्ष्मण सिंघल, देवकीनंदन, शिवशंकर माहेश्वरी, आशी अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रुचि बंसल, शिवानी अग्रवाल, शिवानी सिंघल, नीलम मित्तल आदि मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया