AGRA : भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने निधि आश्रम में की गौ सेवा
आगरा। भारत विकास परिषद आगरा संस्कार मुख्य शाखा ने अनुभव निधि आश्रम में गायों की व निराश्रित लोगों की सेवा कर कैलेंडर वर्ष का समापन किया, जिसमें गायों को रोटी, गुड खिलाकर सभी सदस्यों ने गौ सेवा की तत्पश्चात गायों के लिए गुड व कुछ पैसा आश्रम को प्रदान किया।
उसके बाद सदस्यों द्वारा कई प्रकार के पुराने मनोरंजन गेम व अन्नकूट की प्रसादी का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ब्रज प्रांत अध्यक्ष राहुल गर्ग, शाखा के संरक्षक केडी गुप्ता, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में उमेश कंसल, यतेंद्र गर्ग, मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल, कुमार गोयल, योगेश जिंदल, अभिनव मौर्य, केके चौहान, नरेंद्र गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, जेपी बंसल यूडी शर्मा, अशोक गुप्ता, रंजन अग्रवाल, राजा अग्रवाल, कैलाशचंद गुप्ता, जेपी बंसल, अनिल अग्रवाल, विजय गुप्ता, केके भगत, अजय गुप्ता, नीरू गुप्ता, मनीषा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, उमेश बंसल, उर्मिल बंसल, रंजन, सीमा आदि सदस्य उपस्थित रहे।
आश्रम के प्रमुख जीपी अग्रवाल और विनय सिंघल का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम में सचिव जतिन अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अभिषेक गोयल द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई व मनोरंजन गेम आयोजित किए गए।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें