AGRA : मयूर महल में विराजे श्री गिरिराज जी की भव्य झांकी को अपलक निहार अविभूत हुए भक्त

 -श्री गिरिराज जी सेवक मंडल (परिवार) आगरा ने श्री कार्ष्णि आश्रम में लगाए 11 हजार किलो के दिव्य 56 भोग

आगरा। श्री गिरिराज जी सेवक मंडल (परिवार) आगरा द्वारा गोवर्धन स्थित श्री कार्ष्णि आश्रम में सोमवार को दिव्य 56 भोग मनोरथ का भव्य और विशाल धार्मिक आयोजन किया गया। वन में किलोल करते सुंदर मयूर। त्रेता, द्वापर और कलयुग की कल्पना साकार करते राम मंदिर के तोरण द्वार, निधिवन और खाटू श्याम दरबार। आकर्षक पुष्पों से सुसज्जित अलौकिक फूल बंगले के मध्य विशाल और भव्य मयूर महल में असली हीरे जड़े आभूषणों संग स्वर्णिम श्रंगार से दमकते श्री गिरिराज प्रभु। सामने सैंकड़ों छबरियों में मनमोहक छटा बिखेरते वैष्णवपद्धति से बने 11 हजार किलो के 56 भोग।  झिलमिलाती रोशनी। रंग बदलती रोशनी से रंग बदलता महल और रह रहकर गूंजते भगवान के जयकारे.. जिस सौभाग्यशाली नजर ने भी इस नजारे को नजर भर कर देखा, वह देखता ही रह गया।

ऐसे भाव भरे वातावरण में विराजमान भगवान श्री गिरिराज जी महाराज ने जब दर्शन को व्याकुल भक्तों को दर्शन दिए तो आगरा सहित समूचे ब्रजमंडल के हजारों भक्त-श्रद्धालु प्रभु की दिव्य छवि को अपलक निहार कर धन्य हो गए। 

इससे पूर्व मुख्य अतिथि कार्ष्णि आश्रम के स्वामी चेतन जी महाराज ने दीप जलाकर और संस्था के चरण सेवक अजय गोयल, मनोज गर्ग, श्याम माहेश्वरी, पवन अग्रवाल, मनीष गोयल व नीरज अग्रवाल ने श्री गिरिराज जी महाराज की आरती उतार कर दिव्य छप्पन भोग मनोरथ दर्शन का शुभारंभ किया। विष्णु अग्रवाल और अतुल गोयल के संयोजन में सर्वप्रथम 551 साधुओं की सेवा की गई। उन्हें भोजन, दान-दक्षिणा, वस्त्र आदि उपहार भेंट किए गए।

दोपहर बाद शुरू हुए भंडारे में आगरा व आसपास से पहुंचे 10 हजार से अधिक भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। महाप्रसादी की व्यवस्था मनीष बंसल, योगेश बंसल व अभिषेक अग्रवाल ने संभाली। 

इससे पहले सुबह की बेला में श्री गिरिराज जी सेवक मंडल (परिवार) की महिला सदस्यों ने नितिन अग्रवाल व निधि अग्रवाल के नेतृत्व में रजत कलश यात्रा निकाल कलशों को छप्पन भोग स्थल पर स्थापित किया। सीमा गोयल, स्वीटी गर्ग, उर्मिला माहेश्वरी, कविता अग्रवाल, आरती बंसल, मनीषा गोयल व सोनाली बंसल ने नाचते-गाते कलश यात्रा को भव्यता प्रदान की। 

शाम को 56 भोग स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। रात्रि 10 बजे श्री हरि ओम जी महाराज ने श्री गिरिराज जी महाराज की शयन आरती की। अमृत तुल्य दुग्ध प्रसाद वितरित किया गया।


 इस दौरान आरएस गुप्ता, मनीष अग्रवाल, प्रदीप कुमार, डीजी मित्तल, रजनीश गुप्ता, आदित्य माहेश्वरी, करण अग्रवाल, संजीव रस्तोगी, अंकुश मित्तल, प्रियंका मित्तल, नीलू जैन, रिंकल अग्रवाल, अर्चना गोयल, शिल्पी गोयल, सुबोध यादव, सुशील गुप्ता, मनोज अग्रवाल, करण अग्रवाल और उमेश कंसल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया