AGRA : अमृतवेला परिवार गुरद्वारा दशम पातशाह शाहगंज ने निकाली विशाल प्रभातफेरी नगर कीर्तन
आगरा। सुखमनी सेवा सभा द्वारा कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार से पूर्व गुरुद्वारा शाहगंज से अमृतवेले 4:30 बजे पंथ के निशान साहिब पांच प्यारो ने भव्य फूलों से सजी गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी अलौकिक प्रभात फेरी नगर कीर्तन का आयोजन किया। गुरु महाराज जी के आगे नंगे पाव जल छड़काव, झाड़ू की सेवा करते मखमली फूलों की चादर बिछाए गुरु की संगते चल रही थी।
अद्भुत दृश्य मानो धरती स्वर्ग का नजारा प्रभातफेरी पांडव नगर पार्क में पहुचते ही भव्य आतिशबाजी हुई। पांडव नगर सेवा समिति की ओर से शामिल गुरु नानक नाम लेवा समूह साध संगत का पुष्ष वर्षा के साथ का जगह जगह स्वागत सत्कार किया। साथ ही सुखमनी सेवा सभा द्वारा सुखमनी साहिब जी के पाठ व अमृतमयी कीर्तन से सारा माहौल गूंजायमान हो उठा। सभा के प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह, भाई नानक सिंह, भाई अगममीत सिंह, विकास सिंह ,हरजिंदर सिंह ने अपनी अमृतमयी बाणी से सभी को भाव विभोर कर दिया।
वीर महेंद्रपाल सिंह,ने बताया कि "कलयुग के समय में जब घर-घर में रावण वृत्ति के लोग कंस वृति के लोग मौजूद थे, उस समय निरंकार ने आप गुरु नानक के रूप में इस धरती पर अवतार लिया और दुखियों के दुखों को दूर किया रोगियों के रोगों को मिटाया और सभी को एक परमेश्वर के नाम से जोड़ा।"
नानक सिंह द्वारा बताया "गुरु नानक की पावन वाणी जपुजी साहिब आज भी सारे संसार को सच का आलोक देती हैं। भूले व अज्ञानी लोगों को सच का मार्ग दिखाती है।" उन्होंने " कल तारण गुरु नानक आया " शबद का बहुत ही मनमोहन ढंग से गायन किया।
पूरे पांडव नगर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। कीर्तन की समाप्ति अरदास हुकमनामा के उपरांत गुरु महाराज के अटूट लंगर का वितरण हुआ। हजारों की तादाद में मौजूद गुरु प्यारी संगत ने जयकारों की गूंज के बीच अमृतमई कीर्तन का आनंद लिया। गुरु नानक पातशाह जी का शुकराना किया।
पांडव नगर सेवा समिति की ओर से व सुखमनी सेवा सभा की ओर से दुबई से वापसी की खुशी में वीर महेंद्र पाल सिंह जी का भव्य सम्मान किया गया। लंगर की सेवा पांडव नगर सेवा समिति द्वारा गुरु के आगमन पर घर-घर रंगोली व गुरु महाराज जी की हजुरी में पांच प्यारो के साथ सभी परिवार ने अरदास करवाई। गुरद्वारा प्रधान बॉबी ने आनंद पांडव नगर सेवा समिति की ओर से समूह संगत को तहे दिल से धन्यवाद दिया गया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा शाहगंज प्रमुख बॉबी आनंद, गुरमीत सिंह सेठी, सतपाल सिंह बत्रा, गुरु सेवक श्याम चांदनी भोजवानी, मुकेश रोशनी कुकरेजा, मोहन भूमि गंनवानी, लव पोपली, रोहित कत्याल, अजय अरोरा, जितेंद्र अनु तिर्लोकानी, शंटी आनंद, अनिल वाधवानी, दिनेश मदान, खुशप्रीत, वर्षा, प्रेरणा,कोमल, विनोद सीतलानी, दिनेश मयानी, बीडी दासवानी, अशोक अरोड़ा, गुरदीप लूथरा,आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थित रही।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें