AGRA : दिव्य 56 भोग मनोरथ के लिए लगाई गिरिराज जी के नाम की मेहंदी
-श्री गिरिराज जी सेवक मंडल (परिवार) 17-18 दिसंबर को गोवर्धन में आयोजित कर रहा दिव्य छप्पन भोग मनोरथ
आगरा। श्री गिरिराज जी सेवक मंडल (परिवार) आगरा द्वारा 17 व 18 दिसंबर को गोवर्धन तलहटी में दिव्य 56 भोग मनोरथ का भव्य आयोजन किया जाएगा। संस्था द्वारा संचालित निशुल्क 50 बसों के अलावा अपने-अपने चार पहिया वाहनों से लगभग 10 हजार से अधिक भक्त-श्रद्धालु इस दिव्य कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
मेहंदी संयोजिका मंजू गुप्ता, निधि अग्रवाल, कविता अग्रवाल, मनीषा गोयल व प्राची अग्रवाल के संयोजन में सभी महिलाओं ने श्रद्धा भाव से श्याम नाम की मेहंदी रचाकर श्याम संकीर्तन किया। मेहंदी के गीत गाए। भजनों पर नृत्य करके श्री गिरिराज जी महाराज से सफल आयोजन की प्रार्थना की।
इससे पूर्व संस्था के चरण सेवक अजय गोयल, मनोज गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन अग्रवाल, मनीष गोयल व नीरज अग्रवाल ने श्री गिरिराज जी के समक्ष दीप जलाकर मेहंदी कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सीमा गोयल, स्वीटी गर्ग ,उर्मिला माहेश्वरी, सोनाली बंसल, प्रियंका मित्तल, आरती बंसल, दिव्या गोयल, श्रद्धा रस्तोगी, अंजना शिवहरे, नीलू जैन, रिंकल अग्रवाल, रौनक गुप्ता, शिल्पी गोयल, कल्पना अग्रवाल ,अनुपमा गुप्ता, अर्चना गोयल, नितिन गुप्ता, योगेश बंसल, अभिषेक अग्रवाल, रजनीश गुप्ता और डीजी मित्तल भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल ने बताया कि 15 दिसंबर (शुक्रवार) को गोवर्धन में पहुंचकर भट्टी पूजन किया जाएगा। इसी के साथ दिव्य छप्पन भोग निर्मित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें