आगरा : वक्री गुरु ने दिलाई भाजपा को बड़ी जीत-ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र

-2024 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद पर लगाएंगे हैट्रिक

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कुंडली में अष्टमेश और आयेश बुध है जो वक्री अवस्था में आय भाव में स्थित है।  इसके अतिरिक्त द्वितीयेश और पंचमेश गुरु भी वक्री अवस्था में है।  बुध की दशा सन् 1961 - 1978  तक उनके जीवन में नया मोड़ लेकर आई । महादशा  नाथ बुध वक्री  अवस्था में है । अष्टमेश होने के कारण ,अष्टम भाव से पूर्व के भाव अर्थात सप्तम भाव (विवाह भाव) के भी फल इन्हें  इसी दिशा में प्राप्त हुए । मात्र 17 साल की आयु में उनका विवाह संपन्न हुआ।  विवाह के समय बुध में शुक्र के अंतर्दशा प्रभावित थी।  इनका विवाह सुखमय नहीं रहा। ये कुछ माह ही अपने वैवाहिक जीवन का सुख भोग पाए थे, कि इन्होंने देश के प्रति अपनी जागरूकता को प्रस्तुत करने का फैसला किया और अपना घर त्याग दिया।

चंद्र में राहु की अंतर्दशा में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ । इसके विपरीत जब 2018, दिसंबर माह में चंद्र में बुध की अंतर्दशा में इन्हें पांच राज्यों में से कुछ में असफलता की स्थिति का सामना करना पड़ा। वक्री बुद्ध की दशा अंतर्दशा में इनके लिए प्रतिकूल फलदायक रही है । 

वर्तमान में मंगल की महादशा में शनि का अंतर चल रहा है जो 18/10/24 तक चलेगी । गोचर में गुरु वक्री होकर मेष राशि में चल रहा है और शनि कुम्भ राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में चल रहा है। इस ग्रह गोचर स्तिथि के कारण ही मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को बड़ी विजय प्राप्त हुई हैं । और 2024 में भी भाजपा मोदी जी के नेतृत्व में पुनः बहुमत प्राप्त करेगी और मोदीजी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

ज्योतिषाचार्य

डॉ.अरविन्द मिश्र(निकट आहार रेस्टोरेंट) संजय प्लेस आगरा

मो. 9412343560

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया