AGRA : मंगलम मैरिज होम बोदला में श्रीमद् भागवत कथा सुन भक्त हुए निहाल

आगरा। मंगलम मैरिज होम विनय नगर बोदला में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा व्यास पं. गरिमा किशोरी जी ने कहा कि "मनुष्यों का क्या कर्तव्य है इसका बोध भागवत सुनकर ही होता है। विडंबना ये है कि मृत्यु निश्चित होने के बाद भी हम उसे स्वीकार नहीं करते हैं। निस्काम भाव से प्रभु का स्मरण करने वाले लोग अपना जन्म और मरण दोनों सुधार लेते हैं।


कथा व्यास ने कहा कि "प्रभु जब अवतार लेते हैं तो माया के साथ आते हैं। साधारण मनुष्य माया को शाश्वत मान लेता है और अपने शरीर को प्रधान मान लेता है। जबकि शरीर नश्वर है।" उन्होंने कहा कि "भागवत बताती है कि कर्म ऐसा करो जो निस्काम हो वहीं सच्ची भक्ति है।"

ब्रज के रसिक संगीतकार बलवीर सिंह बल्लो ने सुंदर भजन सुनाकर सभी भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भक्तों ने बड़े ही सुंदर ढंग से मंगलम मैरिज होम मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि साक्षात वृन्दावन धाम बन गया। इस अवसर पर पं. सोहित कृष्ण शास्त्री ने विधिवत पूजा अर्चना कराई। 

कथा के तृतीय दिवस में आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग दम्पन्ति मुरारीलाल मीरा अग्रवाल, परिक्षित नरेश शर्मा, उर्मिला शर्मा, पंडित योगेश शर्मा, समाजसेवी श्याम भोजवानी, गौरव शर्मा, चौधरी भूदेव सिंह, विजय पमनानी, एसके वीरानी, मनोज तीर्थानी, सुशील भारद्वाज, सुरेंद्र मोहन दीक्षित, गुलाबचंद खूबचंदानी, तुलसीराम पाठक, कमलेश शर्मा, नीलम चौधरी, सुनीता शर्मा, चंद्रकला दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया