MATHURA : फरह के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों को हुए टेबलेट वितरित
मथुरा/फरह /देवेन्द्र शर्मा। परिषदीय विद्यालयों में सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अध्यापकों को टेबलेट वितरण किए जाने की योजना के अंतर्गत ब्लाक सभागार फरह में विकास खंड फरह के अध्यापकों को टेबलेट वितरण किए गए। टेबलेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीति अनिल सिंह ब्लॉक प्रमुख तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील दत्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व फरह थाना अध्यक्ष कमलेश सिंह उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र के अनुभवों को साझा किया। अध्यापकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि "सरकार की योजना सार्थक एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाने की एवं शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करने की है।"
सुनील दत्त बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा ने कहा कि "मथुरा जनपद अब उत्तर प्रदेश में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अनेक कार्यों में अग्रणी जनपदों के स्तर पर पहुंच गया है।" जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न विभागीय योजनाओं में जिले की प्रदेश पर क्या स्थिति है पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अध्यापकों से छात्रों की शैक्षिक उन्नति में अपना सर्वोच्च योगदान देने की अपील की।
इस अवसर पर टेबलेट प्राप्त करने हेतु विकासखंड फरह के समस्त प्रधान अध्यापक, प्रभारी, प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
इस दौरान एआरपी लोकेंद्र प्रसाद मिश्रा, राधेश्याम, प्रीति सिंह, रिचा वर्मा आदि एआरपी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एआरपी व ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ लोकेंद्र प्रसाद मिश्रा द्वारा किया गया एवं आगन्तुक अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर मनीष वर्मा व शैलेश कुमार अन्य सभी के द्वारा सहयोग किया गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें