AGRA : डीएवी डिग्री कॉलेज कुण्डौल में होगा 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीपदान

-गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार(उत्तराखण्ड) के मार्गदर्शन में होगा आयोजन

-पांच दिवसीय आयोजन में होंगे कई महान कार्य

आगरा। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार(उत्तराखण्ड) के मार्गदर्शन में आगामी 6 से 10 दिसम्बर तक ीएवी डिग्री कॉलेज कुण्डौल में होगा 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीपदान का महा आयोजन किया जाएगा। गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट कुण्डौल, आगरा द्वारा सभी को आमंत्रित किया गया है। 

डीएवी डिग्री कॉलेज कुण्डौल में होने वाले इस धार्मिक आयोजन में होने वाले कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है। 

1-कलश यात्रा एवं संगीत प्रवचन 6 दिसम्बर दिन बुधवार दोपहर 12 बजे से

2-देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ 7 दिसम्बर गुरूवार प्रातः 8 बजे से 

3-संगीत प्रवचन 7 दिसम्बर सायंकाल

4-गायत्री महायज्ञ 8 दिसम्बर शुक्रवार प्रातःकाल

5-संगीत प्रवचन 8 दिसम्बर सायंकाल

6-गायत्री महायज्ञ विभिन्न संस्कार 9 दिसम्बर दिन शनिवार

7-संगीत प्रवचन एवं दीप महायज्ञ 9 दिसम्बर शनिवार सायंकाल

8-गायत्री महायज्ञ, विभिन्न संस्कार, पूर्ण आहूति, कार्यकर्ता सम्मान एवं टोली विदाई 10 दिसम्बर रविवार

इस दौरान नशा मुक्ति संकल्प अभियान का भी आगाज किया जाएगा। ताकि समाज में नशा मुक्ति का अलख जगाकर इस कुरीति को दूर किया जा सके। 

इस पूरे आयोजन में अखिल विश्व गायत्री परिवार, युग सजेता समन्वय समिति के साथ आयोजन के जिला समन्वयक सुरेश सक्सेना 9412255577, जिला युवा संयोजक गोपाल कुशवाह 8191802949, ब्लॉक समन्वयक ठा. नाहर सिंह 9758813954 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 

अन्य सम्पर्क सूत्र-गायत्री आश्रम कुण्डौल, आगरा-9759354072, 9758418901, 8865808837



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया