Govardhan : दिव्य 56 भोग मनोरथ के लिए आगरा के भक्तों ने किया गोविंदाभिषेक

 -पुष्प और दुग्ध धार के संग भजन संकीर्तन करते हुए लगाई सप्तकोशीय परिक्रमा, आज लगाएंगे 11111 किलो का 56 भोग

गोवर्धन श्री गिरिराज जी सेवक मंडल (परिवार) आगरा द्वारा गोवर्धन में आयोजित दो दिवसीय छप्पन भोग मनोरथ के अंतर्गत श्री कार्ष्णि आश्रम में रविवार को गोपाल सहस्त्रनाम के साथ रजत सुरभि गाय द्वारा श्री गिरिराज जी महाराज का गोविंदाभिषेक किया गया।


इसके पश्चात श्री गिरिराज जी सेवक मंडल (परिवार) के सैकड़ों सदस्यों द्वारा पुष्प व दुग्ध धार संग भजन-संकीर्तन करते हुए गिर्राज जी महाराज के सुसज्जित डोले के साथ सप्तकोशीय परिक्रमा लगाई गई।

शाम को श्री कार्ष्णि आश्रम में खाटू श्याम जी का दरबार सजाया गया। आगरा से गए कलाकारों द्वारा आयोजित भजन संध्या में श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार के सैकड़ों सदस्यों ने सुमधुर भजनों का आनंद लिया। सोमवार को संस्था द्वारा 11111 किलो का छप्पन भोग लगाया जाएगा। 

इस अवसर पर संस्था के चरण सेवक अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम माहेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल, नीरज अग्रवाल, सीमा गोयल, मनीषा गोयल, स्वीटी गर्ग, कविता अग्रवाल, सोनाली बंसल, उर्मिला माहेश्वरी, प्राची अग्रवाल, मनीष बंसल, नितिनअग्रवाल, योगेश बंसल, रजनीश गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, डीजी मित्तल, आरएस गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया