AGRA : नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

आगरा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मंगलम मैरिज होम विनय नगर बोदला आगरा में  आयोजित श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को कथा प्रवक्ता पं. गरिमा  किशोरी गुरुकुल वृंदावन ने वामन अवतार कथा का सार बताया। साथ ही श्री रामजन्मोत्सव, श्री रामकथा, श्री कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन भी किया गया। 

व्यासपीठ से पूज्या पं. गरिमा किशोरी  ने कहा कि "श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के कई जन्मों के पापों का क्षय हो जाता है।  हमें भागवत कथा सुनने के साथ साथ उसकी शिक्षाओं पर भी अमल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि को यह शिक्षा दी कि दंभ और अंहकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता और यह धन संपदा क्षण भंगुर होती है। इसलिए इस जीवन में परोपकार करों। उन्होंने बताया कि अहंकार, गर्व, घृणा और ईषर्या से मुक्त होने पर ही मनुष्य को ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।"

वामन अवतार की कथा के सार के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्मोत्सव व श्रीरामकथा का वर्णन करते हुए गरिमा किशोरी जी ने कहा कि श्री राम जी त्याग, आदर्श व कर्तव्यनिष्ठ थे। वे नम्र ,सरल व महान व्यक्तित्व के धनी थे।उनका जीवन से हमें हमेशा आदर्शों पर चलते हुए जीवन को महान बनाने की प्रेरणा देती है। अंत मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान मधुर संगीत में हजारों की संख्या में भक्त झूमते हुए उच्च स्वर में नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया  लाल की।

साथ ही आरती व प्रसादी वितरण के साथ चौथे दिन की कथा का समापन हुआ। इस  दौरान माता बहन सखियाँ बनकर आयी अंत में सभी ने नृत्य किया। 

इस शुभ अवसर पर परीक्षित नरेश शर्मा एवम उर्मिला शर्मा,  दैनिक यजमान सुरेंद्र मोहन दीक्षित चंद्रकला दीक्षित, समाज सेवी श्याम भोजवानी, योगेंद्र शर्मा, अर्चना शर्मा, गौरव शर्मा,  गरिमा शर्मा,  तुलसीराम पाठक, भूदेव चौधरी, रानू, मनोज तीर्थानी, नीलम चौधरी, बसरमल पमनानी, विक्की जिवलानी, देवानंद, राधा  तीर्थानी आदि लोग उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया