चुनाव परिणाम 2023 : मोदी की गारंटी में कांग्रेस ढेर, राहुल समझ गए पनौती की परिभाषा

 विधानसभा चुनावों के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहीं पार्टियों को चार राज्यों की जनता ने बड़ा सटीक जवाब दे दिया है। चार राज्यों के चुनाव परिणाम में भाजपा ने तीन जगह प्रचण्ड बहुमत से जीत हासिल कर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की धड़कनें बड़ा दी हैं। वहीं तेलंगाना में जीतकर कांग्रेस ने अपनी इज्जत बचा ली है। जहां सत्तारूढ़ बीआरएस को बड़ा सबक मिल गया है। 

2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए दो बड़े राज्य मध्य प्रदेश और राजस्थान पर सभी की निगाहें टिकी थीं, जहां कांग्रेस बड़े सपने संजो रही थी। राहुल गांधी तो हमेशा की तरह बोल बचन की सीमाएं लांघते हुए मोदी को पनौती तक बोल बैठे। उन्हें ये नहीं पता कि इसकी सही और सटीक परिभाषा को परिणाम उन्हें ही झेलना पड़ेगा। नतीजा राजस्थान तो छोड़ो उनका गढ़ छत्तीसगढ़ भी हाथ से निकल गया। जनता को समझ आ गया कि वाकई राहुल की पीएम पर अभद्र टिप्पणी किस पर सटीक बैठी है। 

मोदी की गारंटी पर लगी मोहर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी चुनावी रैली के दौरान जनता से अपील की कि आप कमल को वोट दो वो सीधे मुझे पहॅुचेगा और मोदी आपको गारंटी देता है कि देश को झुकने नहीं देगा। ये मोदी की गारंटी है। पीएम का ये वादा अपने आप में दृण और मजबूत था, जिसकी बदौलत जनता ने मोदी पर भरोसा जताया और प्रचण्ड बहुमत से तीन राज्यों की सत्ता भाजपा को सौंप दी। सहज और लोगों से जुड़ने भाषा का इस्तेमाल करने वाले प्रधानमंत्री सीधे तौर पर पीएम के ह्दय से जुड़ जाते हैं, जिसका नतीजा सबके सामने है। 

राजस्थान में गहलौत सरकार द्वारा रेबड़ी बांटने की योजना भी काम नहीं आई और वहां रिवाज कायम रहा। 500 का सिलेंडर और महिलाओं को मोबाइल बांटने का अंतिम समय में दिया गया लौलीपोप मोदी की गारंटी में बह गया। उधर छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल का ओवरकॉन्फीडेंस कांग्रेस को ले डूबा। इधर मध्य प्रदेश में कमलनाथ के सहारे नाव पार उतारना चाह रही कांग्रेस को बड़ा सबक मिल गया। कुल मिलाकर केन्द्रीय नेतृत्व की लापरवाही और राज्यों के कंधों पर चुनाव की मार से कांग्रेस हार के कगार पर पहॅुच गई। 

मोदी ने समझाई चार जातियां

जहां एक ओर इंडिया गठबंधन और विपक्ष जातीय गणना की बात करता रहा, वहीं पीएम मोदी ने चार जातीयां बताकर विपक्ष की हवा निकाल दी। किसान, गरीब, महिला और एक अन्य को जातीय समीकरण का अमलीजामा पहनाकर पीएम ने सभी को चारों खाने चित्त कर दिया। अब पूरा देश मोदी पर भरोसा जता चुका है, वहीं सभी वैकफुट पर हैं। ये आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 का आहट है, जिसने इंडिया गठबंधन की धड़कने तेज कर दी हैं। दो बड़े राज्यों में बड़ी लकीर खींचकर पीएम मोदी ने विपक्ष की नींद उड़ा दी है। 

इंडिया गठबंधन में होगा बड़ा बदलाव

इन तीन राज्यों के चौकाने वाले परिणाम से इंडिया गठबंधन अब नए सिरे से सोचने पर विवश होगा। कांग्रेस की अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति और उस पर विफलता ने अन्य दलों को कांग्रेस के विषय में सोचने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस का इंडिया गठबंधन में कद कम होगा। आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में सीटों के बटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन कांग्रेस को सीटों पर जरूर घेरेगा। यही भाजपा चाहती थी, जो उसे हथियार मिल गया। 

पनौती की परिभाषा हुई साफ

राहुल गांधी ने जहां एक तरफ पीएम मोदी को पनौती कहकर मजाक उड़ाया था, वहीं जनता ने वोट की ऐसी चोट राहुल को दी है कि उसे अब पनौती की परिभाषा का पूर्ण ज्ञान हो गया होगा। निश्चित रूप से राहुल को अपनी टिप्पणी पर पछतावा हो रहा होगा। तेलंगाना में मामूली अंतर सरकार बनाने के आंकड़े से तीन सीट अधिक लेकर संतुष्ट कांग्रेस भविष्य के सपने से डर रही है। 2024 में उसे अपनी तस्वीर अभी से नजर आ गई है। मध्य प्रदेश और राजस्थान की करारी हार ने जहां कांग्रेस की मुश्किलें बड़ा दी हैं, तो दूसरी ओर भाजपा की जीत आसान कर दी है।

तीन राज्यों में बन रही भाजपा की सरकार भाजपा के लिए 2024 का बड़ा तोहफा है, जो उसकी लोकसभा जीत को आसान बनाएगा। अब तीनों जगह भाजपा को मुख्यमंत्री तय करने होंगे, जो आगामी 2024 में अपने प्रदेश से भाजपा को अत्यधिक सीटें निकाल पीएम को जीत का सेहरा पहना सकें और मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बना सकंे। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश तीनों की सफलता भाजपा को 2024 का चुनाव जिताएगी। 

भाजपा में खुशी का माहौल

तीन राज्यों के चुनाव परिणाम और जीत के बाद भाजपाइयों में गजब का उत्साह हैं चारों ओर ढोल-नगाड़े बजने के साथ पटाखे चलाए गए और मिठाई बांटी गई। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। वहीं पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने जनता का आभार जताते हुए इसे जनता की जीत और मोदी पर भरोसा बताया। 

वेद प्रकाश शर्मा (सम्पादक) 

मनोहर समाचार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया