AGRA : सिक्ख यूथ वेलफेयर आर्गेनाइजेशन साहिबजादों की शहादत पर किया रक्तदान

आगरा। सिक्ख यूथ वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के तत्वाधान मे श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबज़ादो एवम माता गुजर कौर  की शहादत को समर्पित रक़्त दान शिविर 23 नंबर कोठी, पुलिस कमिश्नर आवास  पर लगाया गया। इस ऑर्गेनाइज़ेशन का 9वां रक़्तदान शिवर है और हर साल की तरह दिसम्बर के आख़िरी सप्ताह में लगाया जाता है। इस रक़्तदान शिविर मे समूह सिख संगत तथा अन्य धर्म के लोग अपना रक़्तदान करके चार साहिबज़ादो और माता गुजर कौर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है। 

इस शिविर को मानव सेवा ब्लड कैम्प के सहयोग से लगाया गया और रक़्तदाताओं को ब्लड कैम्प के द्वारा एक कार्ड वितरित भी किया गया,  जिससे रक्तदाता भविष्य में ब्लड कैम्प से आपातकाल स्थिति में रक़्त प्राप्त कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबा प्रीतम सिंह जी ने अपना आशीर्वाद दिया तथा सम्मानित अतिथि के रूप में चर्चित गौड़ आईएएस, उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण, दमन सिंह सीओ कंटोमेंट बोर्ड, डॉ. पंकज महेंद्रू, कंवल दीप सिंह प्रधान, बंटी ग्रोवर क्षेत्रीय महामंत्री अल्पसंखयक मोर्चा और आलोक शंकर मुद्ग़ल सीनियर एडवोकेट, उपेंद्र सिंह लवली, रमन साहनी,अर्जिंदर सिंह, नरेंद्र सिंह लालिया आदि रक़्तदाताओं की हौसला अफजाई की। इस शिविर में 68 रक्तदाताओं ने अपना रक्त दान कियाी

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत में  परमजीत सिंह मक्कड़, राना रंजीत सिंह, अरविंद पाल सिंह चावला, अमनप्रीत सिंह सोबती, गुरप्रीत सिंह, परविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, तजिन्दर सिंह, गुरप्रीत अरोड़ा, परमीत छाबरा, रचित सिंह डैंग, तेजपाल सिंह, हरप्रीत नन्दा, बलविंदर सिंह सूरी, हरमीत सिंह, जसमीत सिंह, डॉ तजिन्दर सिंह, अमनप्रीत वाधवा, हर्षदीप सिंह आदि सदस्यो ने सम्हालीI




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया