AGRA : हवन और गौ दान से संपन्न हुआ एकादशी उद्यापन
-सिंधी धर्मशाला में एकादशी उद्यापन पर गुंजा सनातन धर्म का संकल्प
-बच्चों को संस्कार और धर्म अवश्य सिखाएं आचार्य पवन शास्त्री
-सनातन धर्म की गूंज घर घर में गूंजे कामख्या पीठ महंत सिद्ध गुरु कीर्ति नाथ महाराज
आगरा। बलकेश्वर स्थित सिंधी धर्मशाला पर श्री राम सेवा समिति आगरा आगरा द्वारा सामूहिक एकादशी उद्यापन कराया जा रहा हैं। इसी क्रम में धर्म प्रेमियों के लिए एकादशी उद्यापन मेंआचार्य पवन शास्त्री जी द्वारा आदि गणेश की पूजा एवम मां एकादशी की पूजा के साथ शुभारंभ समिति के मुख्य संरक्षक एवं पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। उन्होंने सैंया दान, गोदान के साथ फिर हवन कराया। हवन के बाद भोजन और दक्षिणा देकर एकादशी उद्यापन का समापन किया गया।
आचार्य जी ने उपस्थित जनसमूह से सनातन धर्म हेतु संकल्प लेने का अनुरोध किया बच्चों को धर्म और संस्कार को अवश्य सिखाएं। इस अवसर पर मुख्य संयोजक राजू बंसल ने बताया गया कि "इस कार्यक्रम कीर्तन भजन करते हुए प्रभु राम को परिवार सहित एवम विष्णु भगवान को याद करते हुए सामूहिक एकादशी उद्यापन में आने की प्रार्थना की गई।" संस्था द्वारा इस गरीब असहाय एवम संस्था के संस्थापक बॉबी अग्रवाल जोनई वालो ने दुर्गा पार्क मैं उद्यापन कर रही श्रद्धालुओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि "हम पूरा प्रयास करेंगे कि कोई भी आपकी सेवा में गलती ना रह जाए एवम धर्म स्थापना ऐसे कार्यों को करते रहेंगे।"
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक बॉबी अग्रवाल जोनाई वाले,मुख्य संयोजक राजू बंसल, संरक्षक लोकेश अग्रवाल, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संजीव विकल, उपाध्यक्ष राजीव गर्ग, मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल, नारी शक्ति से संस्थापिका नीतू अग्रवाल, राखी अग्रवाल द्वारा संयुक्त रुप से प्रभु राम के चित्र पर पुष्पमाला पहनाकर तथा जय श्री रामजी के जयघोष के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि कामख्या पीठ के महंत सिद्ध गुरु कीर्ति नाथ महाराज, राधे श्याम शर्मा, गिर्राज बंसल अग्रवाल, सीमा बंसल पार्षद, पवन बंसल, कंचन बंसल पार्षद आगरा का सम्मान पदाधिकारियों द्वारा सिर पर साफा पहनाकर वेज लगाकर राम नाम का दुपट्टा और गली में बिहारी जी की माला पहनाते हुए साथ में एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
महंत कीर्ति नाथजी महाराज जी ने अपने संबोधन में श्रीराम सेवा समिति को आशीष वचन देते हुए कहा कि "मेरा सभी एकादशी उद्यापन करने वालों से अनुरोध है कि व्रत के साथ-साथ कोई एक बुराई छोड़ने का संकल्प लें। साथ ही धर्म को धारण करने का संकल्प लें।" मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने सभी मीडिया बंधुओं एवं समाजसेवियों को एवं दानदाताओं को सहयोग के लिए हृदय से आभार प्रकट किया।
मुख्य रुप से संस्थापक बॉबी अग्रवाल जोनाई वाले, मुख्य संयोजक राजू बंसल, लोकेश अग्रवाल, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजीव विकल, मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गर्ग, उपाध्यक्ष सौरव गोयल, राजा चौधरी, सत्येंद्र पाठक एवं महिला मंडल में संस्थापिका नीतू अग्रवाल, महामंत्री रमा गुप्ता, कोषाध्यक्ष आयुषी अग्रवाल, मीना गर्ग लवी गोयल, अंजू गर्ग, सुनीता कपूर, साधना वर्मा, कोमल, कुसुम लता निशा सिंघल, रजनी अग्रवाल, आदि सदस्य उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें