अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पर ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविन्द मिश्र की बड़ी भविष्यवाणी
अमेरिका में चुनावों को लेकर जहाँ सुगबुगाहट शुरू हो गई है, ऐसे में राष्ट्रपति को लेकर कयास लगने भी शुरू हो गए हैं। वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन की हैसियत गिरने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लेकर भी चर्चाएं तेज हो रही हैं। ऐसे में विख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविन्द मिश्र ने उनकी कुंडली का अध्ययन कर ज्योतिषीय विश्लेषण बताकर चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं। आइये जानते हैं पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के भविष्य की वर्तमान तस्वीर।
डोनल्ड ट्रंप की जन्म कुंडली का ज्योतिषीय विश्लेषण
डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें जल्द कम होने के ज्योतिषीय संकेत हैं। यदि अगले साल होने वाले राष्ट्रपति को डोनल्ड ट्रंप पुनः लड़ें, तो वे चुनाव जीत कर अमेरिका के राष्ट्रपति बन सकते हैं।
व्यावसायिक विश्लेषण
डोनाल्ड ट्रंप का लग्नेश सूर्य दशम भाव में राहु के साथ स्थित है। जिससे सूर्य और राहु बहुत ही शक्तिशाली बन गए हैं। इस सूर्य ने इन्हें धनाढ्य , बड़ा उद्योगपति व अंतराष्ट्रीय प्रसिद्ध दी है। इनकी कुंडली में द्वितीयेश व लाभेश बुध लाभ भाव में स्थित है। जो धन संपत्ति के बारे में बहुत बड़ा योग है । यह लगभग पांच मिलियन संपत्ति के मालिक हैं। यह विश्व के 400 धनाढ्य राजनीतिज्ञों में से एक रहे हैं । पराक्रमेश राज्येश शुक्र व्यय भाव में राज योग कारक माने जाते हैं। लेकिन यह षष्ठेश और सप्तमेश शनि के साथ कुछ विषयों में अच्छा नहीं है। इसी कारण इनकी कंपनियां अब तक कई बार ऋण की किस्तें न चुका पाने के कारण दिवालिया घोषित हो चुकी है।
चतुर्थेश और भाग्येश मंगल लग्न में पाराशरी राज योग बना रहा है। जिसकी वजह से ये अमेरिका के बहुत बड़े व्यवसायी बन गए हैं। केतु चतुर्थ भाव में मंगल की राशि में स्थित है, यह योग भी रियल एस्टेट व्यवसाय के लिए बहुत अच्छा है। इसी कारण यह रियल स्टेट, होटल, टीवी विज्ञापन, गोल्फ, रियलिटी शो, मनोरंजन आदि के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं । चन्द्रमा पंचम भाव में स्थित है। एकादश भाव पर दृष्टि डाल रहा है। पंचमेश और अष्टमेश बृहस्पति द्वितीय भाव में स्थित होकर अपनी मीन राशि और दशम भाव को देख रहा है। यह योग व्यवसाय के लिए बहुत अच्छा है । व्यवसाय की दृष्टि से फोर्ब्स पत्रिका ने इन्हें विश्व के 400 धनी व्यक्तियों में सम्मिलित किया है । इनकी कुंडली में तीन ग्रह बहुत शक्तिशाली बन गए हैं । मंगल, शनि, बृहस्पति अपनी-अपने राशियों को देख रहे हैं। इन्होंने अब तक 18 पुस्तक लिखी हैं । जिनमें से 15 पुस्तक बेस्ट सेलर की श्रेणी में आती है । सप्तमेश शनि व्यय भाव में शुक्र के साथ स्थित है ।
दाम्पत्य जीवन और संपत्ति
डोनल्ड ट्रंप का दांपत्य जीवन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इनके तीन विवाह हुए दो बार तलाक हो चुके हैं । पांच संताने हैं । अष्टमेश बृहस्पति द्वितीय भाव में अच्छा है । भाग्येश मंगल लग्न में बहुत अच्छा है । यह पाराशरी राजयोग बना रहा है । इसी कारण यह उच्च कोटि की व्यवसायी हैं । इसी योग के कारण ये संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे । दशमेश और पराक्रमेश शुक्र योगकारक है । जो इन्हें सर्व भौतिक सुख सुविधाये देने वाला है । दशम में सूर्य राहु की युति योगकारक है । सूर्य राहु ने इन्हें उच्च पद दिलाया है। सहायक रहे राहुल सूर्य इन्हें इस योग कारण ये अकूत संपत्ति के मालिक बने। इनकी संपत्ति 2.6 बिलियन डॉलर के समकक्ष है। व्यय में शुक्र राजयोग कारक है । शनि अच्छा नहीं है । इसी शनि की वजह से व्यापार में रुकावटें धन हानि दिवालियापन आदि आती रहती है ।
शनि की वक्र दृष्टि और शुभ योग
इनकी साढ़े साती 17 जनवरी 2023 को समाप्त हुई है। वर्तमान में इनकी बृहस्पति की महादशा में शुक्र का अंतर चल रहा है जो 11 दिसंबर 2024 तक चलेगा । शुक्र में 27 दिशंबर 23 तक बृहस्पति चल रहा है । गोचर में शनि इनकी कुण्डली के सप्तम भाव में चल रहा है । राहु अष्टम भाव में हैं और केतु द्वितीय घर में, बृहस्पति नवम भाव में चल रहा है । आने वाले समय में इनकी मुश्किलें कम होगी। ये विपरित परिस्थितियों से बाहर निकल कर विभिन्न प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा । अगले साल होने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में भाग ले सकते हैं । यदि राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेते हैं तो निश्चित रूप से डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बनने के योग बन रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य
डॉ. अरविन्द मिश्र(निकट आहार रेस्टोरेंट), संजय प्लेस, आगरा
सम्पर्क सूत्र-: 9412343560




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें