AGRA : नव वर्ष के शुभ आगमन पर गुरुद्वारा मधुनगर में सजेगा कीर्तन दरबार

आगरा। नव वर्ष 2024 के शुभ आगमन पर संगत द्वारा आलौकिक कीर्तन समागम का पोस्टर विमोचन करते हुए सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन और प्रधान गुरुद्वारा गुरु का बाग मधु नगर प्रबंधक कमेटी ने प्रेसवार्ता में बताया कि नव वर्ष के आगमन की खुशी में संगत समागम में कीर्तन जोड़ मेला 31 दिसंबर रात्रि 8 बजे से 12:30 बजे तक होगा। नए साल के आगमन तक धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के भव्य दीवान सजेंगे। गुरु महाराज की गोद में बैठकर पंथ के महान कीर्तनीय शब्द गुरबाणी कीर्तन कथा का जसगान करेंगे।

अमृतवाणी से संगतो को निहाल करेंगे। दीवान का शुभारंभ संत बाबा प्रीतम सिंह मुख्य सेवादार गुरुद्वारा गुरु का ताल आगरा द्वारा होगा। गुरुद्वारा प्रधान अर्जिन्दर पाल सिंह  ने बताया कि "विशेष तौर पर कीर्तन की हाजिरी संगतों के दर्शन के लिए पंथ के महान कीर्तनीय श्री अकाल तख्त साहिब, श्री दरबार साहिब अमृतसर से भाई गुरुबचन सिंह, भाई सुखप्रीत सिंह अमृतसर वाले, वीर जसपाल सिंह अखंड कीर्तनी जत्था हजूरी रागी भाई मेजर सिंह कीर्तन की रसधारा में संगतो को निहाल करेंगे। सिख यूथ के वीरों ने बताया कि निरंतर 25 साल से नए साल की आगमन की खुशी में कीर्तन दरबार में हजारों संगते जुड़ती हैं।

संगत से प्रबंधकों ने परिवार सहित पहुंचकर गुरु गुरुघर की खुशी प्राप्त करने की अपील की है। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित होगा।

इस दौरान मुख्य रूप से अर्जिन्दरपाल सिंह, परमजीत सिंह मक्कर, मलकीत सिंह, कवलजीत सिंह, बंटी चावला, जयमल सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, रणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरमीत कौर, गुरप्रीत कौर, कमलजीत कौर, तरविंदर कौर, रंजीत डंक सनी पुरी, गुरप्रीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, परविंदर सिंह, परमीत सिंह, लकी सेतिया, हरप्रीत सिंह, अमनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया