AGRA : ऑल सैंट्स स्कूल में अप्सा ताइक्वांडो गर्ल्स प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
आगरा। शमशाबाद रोड स्थित ऑल सैंट्स स्कूल मैं एसोसिएशन ऑफ़ प्रोग्रेसिव स्कूल ऑफ़ आगरा(APSA) के तत्ववान से ताइक्वांडो गर्ल्स (जूनियर एवं सीनियर) प्रतियोगिता का आयोजन विभन्न भर वर्ग मैं किया गया। समारोह का शुभारम्भ अप्सा के संयुक्त सचिव त्रिलोक सिंह राणा एवं ऑल सैंट्स स्कूल के प्रधानाचार्य योगेश उपाध्याय ने माँ सरस्वती जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता का परिणाम
ताइक्वांडो गर्ल्स (जूनियर)
प्रथम : गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम
द्वितीय: ऑल सैंट्स स्कूल, शमशाबाद रोड
तृतीय: ऑल सैंट्स स्कूल एवम् सनफ्लॉवर पब्लिक स्कूल
ताइक्वांडो गर्ल्स (सीनियर)
प्रथम : सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल स्कूल
द्वितीय: ऑल सैंट्स स्कूल, शमशाबाद रोड
तृतीय: गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम
निर्णायक मंडल में जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव देवेंद्र सिंह, शिवानंद दुबे, प्रदीप त्यागी, परमेन्द्र स्वरुप, मोहिनी कुशवाहा, दिनेश सिंह, केशव देव, बलवंत साहनी, सनी कुमार, सौम्य राजन बहेरा, शुभम कुमार, अंजू कुमारी, दीपक यादव, आरती कुमारी, दुर्गेश कुमारी, सृष्टि कुमारी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें