AGRA : बाबा वीर बुलाखी सेवा समिति ने किया 21 भक्तों का सम्मान
आगरा। बाबा वीर बुलाखी सेवा समिति ने यमुना किनारे स्थित माता कालका वीर बुलाखी प्राचीन मंदिर हाथी घाट पर स्व. श्री गरीब भगत जी की स्मृति में भक्तों के स्वागत सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन वाल्मीकि महापंचायत के अध्यक्ष चौ. मानसिंह और महामंत्री विजेन्द्र चंचल ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के दौरान स्व. श्री गरीब भगत जी को याद करते हुए सेवा समिति पदाधिकारियों ने 21 भक्तों को साफा पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष चौ. सतीश डागौर ने की, तो वहीं संचालन चौ. संतोष डागौर और महामंत्री मुकेश डागौर ने संयुक्त रूप से किया।
आयोजन के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसे अधिवक्ता विमल कुमार, कमल सिंह और निर्मल सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान सतीश डागौर, लाला भगत जी, मुकेश डागौर, राजवीर प्रधानजी, चौ. संतोष डागौर, एड. विमल कुमार, लखन देशभक्त, कौशल वर्मा, सागर भारती, सचिन डागौर, अभय कुमार, नरेश शनवार, विशाल पवारे, विशाम छत्रे और देवेन्द्र सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें