AGRA : सिंधी पार्क बनी धर्म नगरी में हुआ एकादशी उद्यापन पर भक्तिमय आगाज
-राधे राधे के साथ शुरू हुआ एकादशी उद्यापन
-वर्षो से लगी आस एकादिशी उद्यापन सेहुई पूरी
आगरा। बलकेश्वर स्थित सिंधी धर्मशाला पर आज श्री राम सेवा समिति आगरा आगरा द्वारा सामूहिक एकादशी उद्यापन कराया जा रहा है। इसी क्रम में धर्म प्रेमियों के लिए एकादशी उद्यापन में आचार्य पवन शास्त्री जी द्वारा आदि गणेश की पूजा एवम मां एकादशी की पूजा के साथ शुभारंभ समिति के मुख्य संरक्षक एवं पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। ढोलक पर योगेश जी पेटी पर अरुण शर्मा एवं कीबोर्ड पर अजय प्रताप जी ने सुंदर सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत की।
इस अवसर पर मुख्य संयोजक राजू बंसल ने बताया गया कि "इस कार्यक्रम में सिंधी धर्मशाला बलकेश्वर में उद्यापन प्रातः 8,30 बजे शुरू किया। कीर्तन भजन करते हुए प्रभु राम को परिवार सहित एवम विष्णु भगवान को याद करते हुए सामूहिक एकादशी उद्यापन में आने की प्रार्थना की गई। लगभग 80 जोड़ों के द्वारा इस उद्यापन कार्यक्रम में भाग लिया जा रहा है। संस्था द्वारा गरीब असहाय एवम संस्था के संस्थापक बॉबी अग्रवाल जोनई वालों ने उद्यापन कर रही श्रद्धालुओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि "हम पूरा प्रयास करेंगे कि कोई भी आपकी सेवा में गलती ना रह जाए एवम धर्म स्थापना ऐसे कार्यों को करते रहेंगे।"
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक बॉबी अग्रवाल जोनाई वाले, संरक्षक लोकेश अग्रवाल, मुख्य संयोजक राजू बंसल, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संजीव विकल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गर्ग, मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल, नारी शक्ति से संस्थापिका नीतू अग्रवाल द्वारा संयुक्त रुप से प्रभु राम जी के चित्र पर पुष्पमाला पहनाकर तथा जय श्री रामजी के जयघोष के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
संरक्षक लोकेश अग्रवाल जी ने बताया कि उद्यापन से पूर्व आमंत्रण यात्रा के बाद महिला मंडल द्वारा प्रातः से ही व्यवस्थाओं को बड़े व्यवस्थित रूप से संभाला। मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने बताया कि "मुख्य अतिथि विधायक पुरुत्तोतम खंडेलवाल, जेल अधीक्षक सियाराम शर्मा, श्री गुरु कीर्ति नाथजी महाराज, कामाख्या मंदिर हिमाचल, महंत योगेश पुरीजी मनकामेश्वर मंदिर रहेंगे।
ये रहे मौजूद
मुख्य रुप से संस्थापक बॉबी अग्रवाल जोनाई वाले, संरक्षक लोकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजीव विकल, मुख्य संयोजक राजू बंसल, मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गर्ग, उपाध्यक्ष सौरव गोयल, राजा चौधरी, नीरज, सत्येंद्र पाठक एवं महिला मंडल में संस्थापिका नीतू अग्रवाल,अध्यक्षा कुमकुम उपाध्याय, महामंत्री रमा गुप्ता, कोषाध्यक्ष आयुषी अग्रवाल, मीना गर्ग, लवी गोयल, अंजू गर्ग, सुनीता कपूर, साधना वर्मा, कोमल,कुसुम लता, राखी अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, गायित्री गुप्ता, रजनी खंडेलवाल, गुंजन मित्तल, स्वेता अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें