Manohar Samachar : मेहंदी से रचे हाथ, ढोलक की थाप के साथ होगा सामूहिक विवाह समारोह
सद्भावना पार्क सेवा समिति द्वारा 2 नवम्बर को कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क में आयोजित किया जाएगा सामूहिक विवाह समारोह, मनोहर समाचार, आगरा। मंगल गीतों की स्वरलहरियों से गूंजते परिसर में हर तरफ उत्साह और उल्लास था। आज मेहंदी उत्सव था और कल बारात आएगी। जिसमें अग्नि को साक्षी मानकर 11 दम्पति जीवन भर के पवित्र बंधन में बधेंगे। कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क में इस वर्ष का सामूहिक विवाह समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत आज मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया। मेहंदी उत्सव का शुभारम्भ 11 बेटियों के हाथों में मेहंदी रचाकर किया। इसके उपरान्त प्रभा देवी व संगीता के हाथों में भी मेहंदी रचाई गई। ढोलक की थाप पर मंगल गीत गाए और खूब नृत्य भी हुआ। कार्यक्रम स्थल को सतरंगी फूलों व झिलमिल रोशनी की झालरों से सजाया गया। पारम्परिक परिधान में श्रंगारित महिलाओं ने स्थानीय लोग गीत गाए। समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल व संयोजक श्रीभगवान ने बताया कि "विवाह की सभी रस्मों को रीति रिवाज के साथ सम्पन्न किया जाएगा। प्रातः दस बजे घुड़चड़ी और शाम 4 बजे विदाई होगी।" स...