संदेश

जनवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Astro News : जानिए आजका अपना राशिफल और उपाय

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। आपके जीवन में आने वाले उतार चढ़ाव के कारणों की सटीक जानकारी लेकर आए हैं विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी राशिफल के अनुसार। 01 फरवरी 2025 का राशिफल  मेष :- आज पुराने झंझट से ले देकर छुटकारा मिलेगा। इच्छित सहयोग मिलने से मन खुश रहा होगा। कारोबार में बदलाव होगा। साहित्य और संगीत में रुचि बढ़ेगी। आज का शुभ रंग:  पीला।  आपके लिए शुभ व्यापार: इमारती सामान की दुकान। आज का उपाय: विल्व पत्र पानी में डाल कर स्नान करें। वृष:- आज समय को ध्यान में रखते हुए काम करें। असफलता के मध्य सफलता मिलेगी। योजना को साकार रूप देने में आप सक्षम होंगे। आज का शुभ रंग: हरा। आपके लिए शुभ व्यापार: कीपिंग। आज का उपाय: छोटी इलायची पानी में डाल कर स्नान करें। मिथुन:- आज देश-विदेश से सुखद समाचार मिलेगा। खरीद फरोख्त का कारोबार  चल पड़ेगा। कोई गुमराह कर सकता है। निजी सूझबूझ से काम लें। आज का शुभ रंग: जामुनी। आपके लिए शुभ व्यापार: विधि फर्में। आज का उपाय: पंचगव्य से स्नान करें। कर्क:- आज कारोबार में बदलाव की प्रक्रिया अच्छी रहेगी। शादी पार्टी में जाने की खबर आएग...

Astro News : आजके राशिफल की सटीक जानकारी विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र से

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। जीवन नितप्रति हो परिवर्तनों का कारण ग्रहों की चाल पर निर्भर है, जिसका सीधा प्रभाव हमारी राशियों पर पड़ता है। आइए जानते हैं आजका राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय। 31 जनवरी 2025 का राशिफल  मेष :- आज पूर्वापेक्षा आनंदनी अच्छी होगी। सत्ता शासन का लाभ मिलेगा। दोस्तों में सरसता बढ़ेगी। घर गृहस्थी का सुख मिलेगा। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। आज का शुभ रंग: गेरुआ लाल। आपके लिए शुभ व्यापार: जोखिम पूर्ण कार्य। आज का उपाय: ॐ अंग अंगारकाय नमः मंत्र का 108 बार जप करें। वृष:- आज श्रीवृद्धि से पड़ोसी को परेशानी होगी। बदलते प्रवेश में नित्यानंद का अनुभव होगा। देश-विदेश से समाचार मिलेगा। पुराना विवाद ले देकर सुलझ जाएगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी संभव है। आज का शुभ रंग: काला। आपके लिए शुभ व्यापार: वर्तनों की दुकान। आज का उपाय: स्त्रियों का सम्मान करें। मिथुन:- आज कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। नए जनसंपर्क से फायदा मिलेगा। न चाहते हुए भी कहीं जाना पड़ सकता है। मर्यादा रहित व्यवहार से बचें।  आज का शुभ रंग: हरा। आपके लिए शुभ व्यापार: खाद्य पदार्थों का कारोबार। आज का उ...

Agra News : सामान्य लोगों से 10 वर्ष कम जी रहे भारतीय डॉक्टर्स

चित्र
-सिकन्दरा बोदला डॉक्टर्स एसोसिएशन व मैक्स सुपर स्पेशलटी हॉस्पीटल नोयडा के तत्वावधान में आयोजित की गई सीएमई मनोहर समाचार, आगरा। अपने मरीजों को स्वस्थ रखने वाले भारतीय डॉक्टर्स सामान्य लोगों से औसत जीवनकाल से लगभग 10 वर्ष कम जी रहे हैं। जिसका कारण अधिक कार्य के कारण पूरी नींद न ले पाना, तनाव से कार्टीशाल का बढ़ता प्रवाह, तनाव से हृदय जनित विकार है। सिकन्दरा बोदला डॉक्टर्स एसोसिएशन व मैक्स हॉस्पीटल नोयडा द्वारा होटल भावना क्लार्क में आयोजित सीएमई (कन्टीन्यू मेडिकल एजूकेशन) में आज नकारात्मकता, तनाव और नींद पूरी न होने जैसे कारणों का भारतीय डॉक्टरों के जीवन पर पड़ रहे दुष्प्रभा के बारे में अवगत कराया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित, सिकंदरा बोदला डाक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डाक्टर  पंकज नगायच, सचिव  डॉ. मुकेश,  scientific सचिव  डॉक्टर  ज्योति,  कोषाध्यक्ष  डॉक्टर  अमित  डॉक्टर योगेश, डाक्टर  अर्चना, डाक्टर  अंजना सहित वरिष्ठ डॉक्टरों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मैक्स सुपर स्पेशलटी हॉस्पीटल नोयडा के डॉ. सुदीप ने ...

Agra News : चैम्बर एवं राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड ने किया कार्यशाला का आयोजन

चित्र
-कार्यशाला में एनएसआईसी एवं एमएसएमई के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी। -कार्यशाला से आगरा के उद्यमी एवं व्यापारी होंगे लाभान्वित। मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में चैम्बर भवन सभागार, न्यू मार्केट, जीवनी मंडी, आगरा में राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (भारत सरकार का उद्यम) की आगरा शाखा के साथ ‘‘व्यापार सक्षमता और विपणन पहल’’(एमएसएमई टीम इनिशिएटिव) पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। एनएसआईसी के वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक समीर अग्रवाल द्वारा इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। एनएसआईसी के पवन कुमार एवं पुष्पेन्द्र सूर्यवंशी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने उपस्थित अधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों से निवेदन किया कि वह एनएसआईसी द्वारा उपयोगी एवं लाभकारी योजनाओं से चैम्बर के सदस्यों को अवगत कराएं। प्रकोष्ठ चेयरमैन संजय गोयल द्वारा एनएसआईसी, एमएसएमई एवं एसबीआई के अधिकारियों से अन्य योजनाओं पर एक विस्तृत चर्चा करने का भी आह्वान किया।वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक एनएसआईसी समीर अग्...

Astro News : जानिए आजका अपना राशिफल

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। सुप्रसिद्ध, विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय की सटीक जानकारी। 30 जनवरी 2025 का राशिफल  मेष :- आज कार्य क्षेत्र में सफलता  मिलेगी। किसी की कही सुनी बातों पर विशेष ध्यान न दें। विरोधी परेशानी में डाल सकता है। आज का शुभ रंग: खूनी लाल। आपके लिए शुभ व्यापार: ट्रेवल एजेंसी। आज का उपाय: श्री हनुमान जी के मंदिर में हवन में आम की लकड़ी दान करें। वृष:- आज ग्रह चाल का प्रभाव उत्तम है। अचानक धन लाभ होगा। महिलाओं का समय परिचर्चा में बीतेगा। स्वास्थ्य नियमों का पालन करें। आज का शुभ रंग: गुलाबी। आपके लिए शुभ व्यापार: हार्डवेयर की दुकानें। आज का उपाय: शचिदेवी ( इन्द्र की पत्नी) की आराधना करें। मिथुन:- आज कारोबार में तरक्की का संयोग है। मंगलोंत्सव मिलन फायदे में रहेगा। धन, संपत्ति, सुख में वृद्धि होगी। आज का शुभ रंग: कत्थई। आपके लिए शुभ व्यापार: बुक शॉप। आज का उपाय: वरुण देव की पूजा करें। सायं उगते चंद्र के दर्शन करें। कर्क:- आज बढ़ते उत्तरदायित्व को संभाले। मेहनत से भाग्य का सितारा चमकेगा।  देश ...

Astro News : अपने राशिफल के बारे में जानने के लिए पढ़िए ये खास खबर

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय की सटीक जानकारी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से। 29 जनवरी 2025 का राशिफल  मेष :- आज कार्य क्षेत्र में कोई शुभ घटना घट सकती है। नौकरी में पदोन्नति होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आर्थिक पक्ष सुधरेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। आज का शुभ रंग: सिल्वर। आपके लिए शुभ व्यापार: बिल्डर्स। आज का उपाय: मंगल मंत्र का 108 बार जप करें। वृष:- आज कार्य क्षेत्र में अपनी वाणी पर संयम रखें। अन्यथा मारपीट हो सकती है। किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। आज का शुभ रंग: हरा। आपके लिए शुभ व्यापार: कार धुलाई केन्द्र। आज का उपाय: छोटे छोटे बच्चों को मिश्री बांटे। मिथुन:- आज कोई कीमती वस्तु  गुम अथवा चोरी हो सकती है। अग्नि का भय बना रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण कहा सुनी हो सकती है। आज का शुभ रंग...

Agra News : दो दिवसीय होगा ग्राहक पंचायत का क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ब्रज प्रदेश के तत्वाधान में अभ्यास वर्ग और ब्रज प्रदेश पदाधिकारी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माला अर्पण, पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पदाधिकारी द्वारा यह तय किया गया कि 29 और 30 मार्च को दो दिवसीय आगरा में क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग का आयोजन होगा, जिसमें उत्तराखंड प्रांत, मेरठ प्रांत, ब्रज प्रांत के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे और ब्रज प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी का गठन होगा।  ग्राहक पंचायत के पालक अधिकारी राजीव ने कहा "ग्राहक पंचायत की रीति नीति सिद्धांतों को जन सामान्य शोषित पीड़ित ग्राहकों तक अपनी पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं का निदान करना है।" क्षेत्रीय संगठन मंत्री लाखन सिंह ने कहा "मिलावटी पदार्थों के बारे में ग्राहक को जागरूक करना, ग्राहक के अधिकारों के बारे में जैसे फूड एंड सेफ्टी एक्ट, राइट टू एजुकेशन, कंज्यूमर एक्ट 2019, राइट टू इनफार्मेशन जानकारी देना।" अध्यक्ष वीके अग्रवाल ने बताया "ग्राहक पंचायत के पांच आयाम पर्यावरण, रोजगार, सृजन, महिला सशक्तिकरण, प्रचार प्रसार एवं विधि आयाम की टोली बना...

Agra News : आईएमए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कर रही जागरुकता कार्यक्रम

चित्र
-डॉ. अरुण जैन ने छात्र-छात्राओं को दी फास्ट फूड न खाने की दी सलाह -डॉ. मीता कुलश्रेष्ठ ने प्लास्टिक के बताएं दुष्परिणाम मनोहर समाचार, आगरा। आईएमए आगरा ब्रांच द्वारा जिले के स्कूलों में स्वास्थ्य जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन स्कूलों में किया जा रहा है, जिसमें चिकित्सा स्वास्थ्य और पर्यावरण से संबंधित जानकारी छात्र-छात्राओं के साथ स्कूलों के संचालक और अध्यापकों को दे रहे हैं। आईएमए आगरा ब्रांच के द्वारा स्वास्थ्य और जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों पर जाकर चिकित्सा स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां लोगों को दे रहे हैं। आईएमए आगरा के अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित, सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज द्वारा चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत मंगलवार को साकेत कॉलोनी स्थित होली लाइट पब्लिक स्कूल में एक जागरूक कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण जैन, सर्जन डॉक्टर मिटा कुलश्रेष्ठ और फिजिशियन डॉक्टर गौरव गंगवार द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आगरा आईएपी ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष और बाल रोग विश...

Astro News : जानिए आजका राशिफल और उससे जुड़े उपाय

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी जानिए आजका अपना राशिफल। 28 जनवरी 2025 का राशिफल  मेष :- नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है। व्यापार में समयबद्ध तरीके से कार्य करें स्थिति बेहतर होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। आज का शुभ रंग: लाल। आपके लिए शुभ व्यापार: भवन निर्माण से जुड़े कार्य। आज का उपाय: श्री हनुमान जी को लाल मिठाई का भोग लगाएं। वृष:- आज दिन की शुरुआत किसी चिंताजनक समाचार के साथ हो सकती है। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक भाग दौड़ रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी। वाहन धीमे चलाएं।  आज का शुभ रंग: हल्का नीला। आपके लिए शुभ व्यापार: डेयरी उद्योग। आज का उपाय: वट वृक्ष पर दूध चढ़ाए। मिथुन:- आज दांपत्य जीवन में सुखद समय व्यतीत होगा। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन सोच समझकर करें। कोर्ट कचहरी के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है। आपके लिए शुभ रंग: हरा। आपके लिए शुभ व्यापार: जर्नल स्टोर। आज का उपाय: गाय को पालक खिलाएं।...

Agra News : स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ जिला संगठन ने गणतंत्र दिवस पर सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। 26 जनवरी को ताजगंज जॉन कार्यालय ताज व्यू पर स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ जिला संगठन की ओर से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ताजगंज जॉन के उत्कर्ष कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी एवं सफाई नायकों का साफा बांधकर, तिरंगा पटका पहनकर, मिठाई का डिब्बा देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ताजगंज जॉन के जोनल अधिकारी गजेंद्र सिंह एवं भाजपा महानगर उपाध्यक्ष पार्षद सुधीर राठौर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में ताजगंज जॉन के जेडएसओ(ZSO) महेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद मोहन सिंह लोधी, स्वच्छ भारत मिशन के सलाहाकार डॉ. बलविंदर सिंह कौर, एसएफआई(SFI) योगेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी संतोष डागौर ने की। संचालन संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।  संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी संतोष डागौर ने अपने विचारों में कहा "अपने देश को बचाते हुए शहीद जवानों को एवं अपने शहर को स्वच्छ रखते हुए शहर के नागरिकों को बीमारियों से बचाते हुए शहीद सफाई कर्मचा...

Agra News : प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

चित्र
संविधान हमारा गर्व है, यह हर भारतवासी का धर्म है। देश को उन्नति की राह पर ले जाएँ, आओ गणतंत्र दिवस मनाएँ।। मनोहर समाचार, आगरा। देशभक्ति पूर्ण इन्हीं भावों के साथ प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग, आगरा में  26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका सुनीता गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव और निर्णायक मंडल द्वारा विद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रगान के साथ सलामी देते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।  फ्लावर ड्रापिंग हैक्स कॉप्टर ड्रोन के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। ड्रोन के द्वारा पुष्प वर्षा को देखकर सारा प्रांगण करतल ध्वनि से गूँज उठा। यह ड्रोन कंप्यूटर लैब के शिक्षक गौरव अरोड़ा, विक्रम प्रताप सिंह एवं इशिता अग्रवाल के द्वारा बनाया गया है, जो 25 मिनट तक उड़ान भरता है और 150 मीटर की ऊँचाई व 3 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्री. प्राइमरी के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा फैंसी ड्रेस शो एवं विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों की ओजमयी कविता प्रस्तुत...

Astro News : क्या कहता है आजका राशिफल?

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। आजका राशिचक्र लेकर आया है बहुत कुछ, जानिए विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से सम्पूर्ण जानकारी। 27 जनवरी 2025 का राशिफल  मेष :- आज दिन की शुरुआत अध्ययन संबंधी समाचार के साथ होगी। कार्य क्षेत्र में निकटता बढ़ेगी ।  व्यापार में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा ।  शुभ रंग: नारंगी। उपाय: श्री हनुमान जी की आराधना करें। शुभ व्यापार: अस्त्र-शस्त्र व्यापार। वृष:- आज किसी महत्वपूर्ण योजना हेतु परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा । व्यापार में विस्तार करने की योजना सफल होगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण पद एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। शुभ रंग: धानी। उपाय: भगवान शिव को शहद अर्पित करें। शुभ व्यापार: चाय/ कॉफी पार्लर। मिथुन:-  आज अभिनय के क्षेत्र में जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है।  भूमि के क्रय विक्रय की योजना सफल होगी।  विदेश यात्रा की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। शुभ रंग: ग्रे। उपाय: बुध यन्त्र की पूजा करें। शुभ व्यापार: डीलिंग।  कर्क:- आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।  सामान्य मान प्रतिष्ठा बढ़ने के योग ह...

Agra News : वंदे मातरम और भारत माता उद्घोष से गूंजा कॉसमॉस मॉल

चित्र
-गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अशोक ग्रुप ऑफ कम्पनी, आगरा ऑब्सट्रेटिकल एंड गाइनेकोलाजीकल सोसायटी व आईएमए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम मनोहर समाचार, आगरा। भारत का अभिमान हाथों में तिरंगा झंडा और मुख पर वंदे मातरम व भारत माता के जयकारे। किसी के माथे पर तो किसी के गालों पर सजा तिरंगा। भारत की संस्कृति, सभ्यता, अनेकता में एकता और स्वाभिमान को अभिव्यक्त करते गीत हर किसी के मन में देशभक्ति की लहर को संरचण कर रहे थे। कुछ ऐसा ही ओजपूर्ण नजारा था आज कॉसमॉस मॉल में जहां अशोक ग्रुप ऑफ कम्पनी, आगरा ऑब्सट्रेटिकल एंड गाइनेकोलॉजीकल सोसायटी व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में झंडारोहण व सामूहित देशभक्ति गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  अशोक ग्रुप की एमडी डॉ. रंजना बंसल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अशोक कॉसमॉस मॉल में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को संचालित हो रही मन के जीते जीत मुहिम के बारे में जानकारी देते हुए दिव्यांग लोगों को साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।  मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल व व...

Astro News : क्या कहता है आजका राशिफल जानिए अपना राशि का हाल

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविंद मिश्र जी से जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय की सटीक जानकारी। 26  जनवरी 2025 का राशिफल  मेष :- आज कार्य क्षेत्र में सावधानी बरतें। कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे बात पुलिस तक पहुंचे। व्यापार में किए गए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। प्रेम संबंधों मे प्रगाढ़ता आएगी है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज का शुभ रंग: खूनी लाल। आपके लिए शुभ व्यापार: कोयले का कारोबार। आज का उपाय: लाल चन्दन माथे पर लगाएं। वृष:- आज स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या होने पर तुरंत उपचार कराएं। अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है। व्यापार में नए लोगों पर आंख बंद कर भरोसा न करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने की संभावना है। आज का शुभ रंग: आसमानी नीला। आपके लिए शुभ व्यापार: कैमिस्ट की दुकानें। आज का उपाय: एक स्फटिक की माला गले में धारण करें। मिथुन:- आज व्यापार में अच्छी आमदनी होने से जमा पूंजी में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। किसी अभिन्न मित्र से भेंट हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति होने के संकेत मिल रहे हैं। आज का शुभ रंग: धा...

Agra News : नेशनल चैम्बर के प्रयासों को मिली सफलता, बटेश्वर में लगेगी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की मूर्ति

चित्र
 -बटेश्वर में लगेगी गुजरात में लगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति की तरह भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की मूर्ति -बटेश्वर में 70 फुट ऊँची लगेगी अटल जी की प्रतिमा -पर्यटन उद्योग को मिलेगा बढ़ावा -देसी-विदेशी सैलानी अब ताजमहल के साथ-साथ बटेश्वर धार्मिक नगरी का भी करेंगे अवलोकन -बाह-बटेश्वर का होगा विकास -अटल जी की प्रतिमा के साथ-साथ पर्यटक जायेंगे शौरीपुर जैन स्थली, चम्बल सफारी तथा 108 शिव मन्दिरों का भी लेंगे आनन्द मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर का प्रतिनिधि मंडल फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर से सुबह उनके निवास स्थान पर मिला। उन्होंने चैम्बर की इस सार्थक मांग को अपने प्रयासों से केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा बागेश्वर में लगवाने की घोषणा हुई है, उसके लिए उनका हार्दिक धन्यवाद दिया तथा आगरा के पर्यटन जगत की और भी योजनाओं पर विचार विमर्श किया। उन्होंने पूर्ण आश्वासन दिया है कि नेशनल चैम्बर में आकर पर्यटन उद्यमियों एवं व्यापारिक जगत के उद्यमियों के साथ एक बैठक करेंगे और ऐसी ...

Agra News : दिव्या सिंह ने दिव्य कलाकृति से परिवार और आगरा का नाम रोशन कर रचा इतिहास

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। आगरा हौसला हो जीत का और खुद पर ऐतवार हो, तो बदला जा सकता है कुछ भी...जी हाँ कुछ ऐसा ही कर दिखाया है आगरा की होनहार बेटी दिव्या सिंह ने। दिव्या के हुनर और जज्बे का आज हर कोई कायल है। अपने हाथों के करिश्मा से श्रीराम मंदिर की अद्भुत कला को कागज पर उकेर इतिहास रच दिया।  यूं तो कुमारी दिव्या सिंह बचपन से ही नटखट रहीं हैं। बाबा स्वर्गीय प्रताप सिंह और दादी पुष्पा देवी आवागढ़ एटा के आंगन में एक नन्ही परी की किलकारी फूटी तो किसी ने सोचा भी नहीं होगा, कि एक दिन यह इतिहास रचेगी। माता बीना सिंह की कठिन तपस्या पिता टीपी सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विभाग संयोजक धर्म जागरण आगरा का आर्थिक रूप से बड़ा संघर्ष और बिटिया की सपनों का ताना-बाना रामलला में गहरी आस्था कोई भी रुकावट विश्व पटल पर इतिहास रचने से रोक नहीं पाई।  आपको बता दें दिव्या ने अपनी शिक्षा दयालबाग विश्वविद्यालय आगरा से बैचलर ऑफ फाइन आफ आर्ट और मास्टर ऑफ फाइन आर्ट जामिया मिलिया विश्वविद्यालय दिल्ली से प्राप्त की है। चाचा डॉक्टर धर्मवीर सिंह, प्रधान वैज्ञानिक कृषि मंत्रालय, चाची डॉक्टर प्रियंका सिंह के मार्...

Astro News : जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय

चित्र
मनोहर समाचार, आगरा। विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से जानिए आजका अपना राशिफल और उससे जुड़े सभी उपाय की सटीक जानकारी। 25 जनवरी 2025 का राशिफल  मेष :- आज यात्रा में सावधानी बरतें अन्यथा चोट लग सकती है। आमंदनी की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। पारिवारिक समस्या को अधिक न बढ़ने दें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आज का शुभ रंग: आसमानी नीला। आपके लिए शुभ व्यापार: जनरेटर का कारोबार। आज का उपाय: एक चांदी का छल्ला धारण करें। वृष:- आज दांपत्य जीवन में सुख एवं सानिध्य बढ़ेगा । अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। रोजगार की तलाश पूरी होगी। प्रेम संबंधों में  प्रगाढ़ता आएगी। आज का शुभ रंग: पारदर्शी सफेद। आपके लिए शुभ व्यापार: पेंट की दुकान। आज का उपाय: किसी गरीब कन्या के विवाह में यथा शक्ति दान दें। मिथुन:- आज कार्य क्षेत्र में किसी उच्च अधिकारी से घनिष्ठता बढ़ेगी। कोई पुराना कर्ज चुकाने में सफल होंगे। व्यापार में किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होगी। आज का शुभ रंग: सिल्वर। आपके लिए शुभ व्यापार: शैक्षिक संस्थान। आज का उ...