Astro News : आजका राशिफल लेकर आए हैं विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र
मनोहर समाचार, आगरा। ग्रहों की चाल राशियों का हाल जानिए विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से।
18 जनवरी 2025 का राशिफल
मेष :- आज कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। परीक्षा प्रतियोगिता में आ रही बाधा दूर होगी। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
आज का शुभ रंग: गेरुआ लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: मशीनरी उद्योग।
आज का उपाय: एक पांच मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें।
वृष:- आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। व्यापार में नया प्रयोग करने से बचें। भूमि ,भवन के क्रय विक्रय से धन लाभ होगा।
आज का शुभ रंग: हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: जूते से जुड़ा कार्य।
आज का उपाय: खानें में खटाई का प्रयोग न करें।
मिथुन:- आज व्यापार में अच्छी आमंदनी होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में उपहार का आदान-प्रदान हो सकता है। वाहन सुख उत्तम रहेगा।
आज का शुभ रंग: गुलाबी।
आपके लिए शुभ व्यापार: प्रकाशक।
आज का उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क:- आज यकायक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा। प्रेम विवाह की योजना बना रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा।
आज का शुभ रंग: सफेद।
आपके लिए शुभ व्यापार: फर्नीचर की दुकान।
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें।
सिंह:- आज परिवार के साथ बाहर भोजन करने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी।
आज का शुभ रंग : सिल्वर ग्रे।
आपके लिए शुभ व्यापार: अनाज की दुकान।
आज का उपाय: भगवान कार्तिकेय जी की पूजा करें।
कन्या:- आज आमदनी कम व्यय अधिक होगा। संतान की उच्च शिक्षा पर अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। कार्य सुख सुविधा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में धोखा मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे।
आज का शुभ रंग: हल्का हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: रेस्तरां।
आज का उपाय: चींटियों को मीठा आटा खिलाएं।
तुला:- आज नौकरी में पदोन्नति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शेयर, लॉटरी, दलाली से यकायक धन लाभ प्राप्त होगा। भूमि, भवन, वाहन का सुख बढ़ेगा।
आज का शुभ रंग: हल्का नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: आयुध फैक्टरियां।
आज का उपाय: किसी गर्भवती महिला को वस्त्र एवं धन दें।
वृश्चिक: आज घर में सुख सुविधा बढ़ेगी। भूमि,भवन वाहन आदि के क्रय विक्रय से धन लाभ होगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है।
आज का शुभ रंग: लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: बेकरी।
आज का उपाय: दक्षिण मुखी हनुमान जी के दर्शन करें।
धनु:- आज कोर्ट कचहरी के मामलों में कोई अज्ञात भय बना रहेगा। सोच समझकर कार्य करें। कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की हां में हां मिलाते रहें। अन्यथा आपको महत्वपूर्ण स्थान से हटाया जा सकता है।
आज का शुभ रंग: पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: हार्डवेयर बिजनेस।
आज का उपाय: पीली बूंदी बच्चों को बांटे।
मकर: आज स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या होने पर तुरंत उपचार कराएं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से अकारण कहा सुनी हो सकती है।
आज का शुभ रंग: काला।
आपके लिए शुभ व्यापार: ऊनी कपड़ों का कारोबार।
आज का उपाय: मछलियों को आटा खिलाएं।
कुंभ:- आज व्यापार में अच्छी आमंदनी होगी। पैतृक धन संपत्ति मिलने के संकेत है। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। मांगलिक कार्य में आई बाधा दूर होगी।
आज का शुभ रंग: नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: इमारती सामान का कारोबार।
आज का उपाय: गरीबों को गर्म कपड़े दान करें।
मीन:- आज कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद कर विश्वास ना करें। अन्यथा धोखा हो सकता है। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण शक संदेह बढ़ेगा।
आज का शुभ रंग: धानी।
आपके लिए शुभ व्यापार: लेखा परीक्षा।
आज का उपाय: भगवान श्री विष्णु जी की पूजा करें।
डॉ. अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान
शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25,ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट), संजय प्लेस,आगरा
परामर्श समय प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।
मो.- 9412343560

जय हो
जवाब देंहटाएं