Agra News : दृष्टिबाधित विद्यालय ने मनाया विश्व ब्रेल लिपि दिवस
-दृष्टिबाधितों के मसीहा लुई ब्रेल के जन्मदिन पर रही धूम
-कालिंदी विहार स्थित आगरा आवासीय
मनोहर समाचार, आगरा। आज विश्व ब्रेल लिपि दिवस के अवसर पर आगरा आवासीय दृष्टिबाधित विद्यालय, सी - 218, पेठा नगरी कालिंदी विहार में दृष्टिबाधितों के मसीहा सर रॉबर्ट लुई ब्रेल के 216 वें जन्मदिन पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने जमकर धूम मचाई।
कार्यक्रम की शुरुआत सर रॉबर्ट लुई ब्रेल एवं मां सरस्वती की तस्वीर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि नीरज गुप्ता, विशिष्ट अतिथि संस्थान के संस्थापक जगन्नाथ सिंह बघेल, अध्यक्ष राकेश कबीर, उपाध्यक्ष बोबी पोरवाल, उपसचिव विकास गोयल, दिल से फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक कालरा एवं नगर निगम आगरा के ब्रांड एंबेसडर सौरभ शर्मा और अनिल नागड़ा द्वारा माल्यार्पण कर की गई। जहां विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, एवम् सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
संस्थान सचिव स्वामी प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि "4 जनवरी को हर साल विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में दृष्टिबाधितों के लिए ये दिन बहुत खास है। ब्रेल दिवस लुईस ब्रेल नाम के शख्स के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। लुईस ब्रेल एक आविष्कारक हैं, जिन्होंने ब्रेल लिपि का आविष्कार किया था। ब्रेल लिपि एक भाषा है, जिसका उपयोग आंखों से देख न पाने वाले लोग लिखने और पढ़ने के लिए करते हैं। जो लोग जन्मजात या किसी कारण वश अपनी आंखों की रोशनी खो देते हैं, उनके लिए समाज में अन्य लोगों के बराबर खड़े होने, उन्हें पढ़ाई से वंचित न होना पड़े और वह अपनी शारीरिक कमी के बाद भी आत्मनिर्भर बन सकें, इसके लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार करके सर रॉबर्ट लुईस ब्रेल दुनियाभर के दृष्टिबाधितों के मसीहा बन गए, हालांकि जब वह जीवित थे, तब उनके काम को सम्मान नहीं मिला, लेकिन बाद में विश्व ब्रेल दिवस की शुरुआत उनके ही जन्मदिन पर करके लुई ब्रेल को सम्मान दिया गया।"
लुईस ब्रेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर आगरा आवासीय दृष्टिबाधित विद्यालय में छात्र-छात्राओं के मध्य कुर्सी रेस, सामान्यज्ञान प्रतियोगिता, ब्रेल लेखन एवम् ब्रेल पठन प्रतियोगिता कराई गई।
विजेता प्रतिभागियों में मानवी, सनी, कृष्णा, दिव्या, धनंजय, बीरू, कल्पना, गरिमा, श्रृष्टि आदि विजेताओं को अथितियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
दिल से फाउंडेशन के द्वारा 30000 (तीस हजार रुपए) एवं वरिष्ठ समाजसेवी नीरज गुप्ता द्वारा 11000 (ग्यारह हजार रुपए) का सहयोग किया गया।
इस अवसर पर अध्यापक श्रीराम, अध्यापिका जाकिया बनो, शाफिया, प्रवीण कुमार, प्रशांत कुमार, योगेश बघेल, कर्मचारी बाबू कुशवाह, राखी, योगेश कुमार आदि उपस्थित रहे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें