Agra News : चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने नवायुक्त मंडलायुक्त से की शिष्टाचार भेंट
-आगरा मंडल का कार्यभार संभालने के लिए मंडलायुक्त महोदय का स्वागत एवं शुभकामनाएं प्रेषित की
-चैम्बर द्वारा उद्योग एवं व्यापार हित तथा आगरा के विकास हेतु विभिन्न सूत्रीय मांग एवं सुझाव प्रेषित किये।
-मंडलायुक्त महोदय द्वारा चैम्बर के प्रतिनिधि मंडल को सकारात्मक रुख दिखाया।
मनोहर समाचार, आगरा। नेशनल चैंबर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने आगरा के नये मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, आईएएस से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने नवायुक्त आगरा के नये मंडलायुक्त को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही मंडलायुक्त के समक्ष उद्योग एवं व्यापार तथा आगरा के विकास हेतु एक विभिन्न सूत्रीय मांग एवं सुझाव एक पत्र के माध्यम से प्रस्तुत किया।
अध्यक्ष ने मंडलायुक्त को आगरा के विकास से अवगत कराया कि आगरा को आईटी सिटी, आगरा में नवनिर्मित एसटीपीआई पाक्र्स के शीघ्र उद्घाटन, आगरा की वर्षों पुरानी मांग एवं आगरा के लिए बहुत महत्वपूर्ण रबर चैक डेम का शीघ्र निर्माण, आगरा में होटल उद्योगों को बढ़ावे देने के लिए होटलों में क्लासिकल डांस, टूर पैकेज एवं ऐतिहासिक इमारतों एवं गार्डनों में लाइट एण्ड साउण्ड शो का शीघ्र संचालन, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हेल्थ एटीएम, वेलनेस सेन्टर, मोहल्ला क्लीनिक आदि विभिन्न मांग एवं सुझावों से अवगत कराया।"
मंडलायुक्त द्वारा बहुत ही सौहाद्र्रपूर्ण वातावरण में चैम्बर के प्रतिनिधि मंडल को सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द ही इन मांगों व सुझावों को सम्बन्धित विभागों एवं अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर आगरा के विकास हेतु चर्चा करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, गिरीश चन्द गोयल चेयरमैन पोस्ट एंड टेलीग्राफ प्रकोष्ठ आदि मुख्य रुप से शामिल रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें