Astro News : जानिए विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी से अपना राशिफल
मनोहर समाचार, आगरा। प्रतिदिन अपना राशिफल जानने के लिए पड़ते रहें मनोहर समाचार।
11 जनवरी 2024 का राशिफल
मेष :-आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। मार्ग में सावधानी बरतें चोट लग सकती है।
आज का शुभ रंग: गेरुआ लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: भवन निर्माण।
आज का उपाय: गरीबों को मीठा भोजन खिलाएं।
वृष:- आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता कर सकते हैं। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।
आज का शुभ रंग: हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: होटल व्यवसाय।
आज का उपाय: भगवान शिव को शहद अर्पित करें।
मिथुन:- आज नौकरी में पदोन्नति होगी। राजनीतिक क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापार में आई बाधा दूर होगी। सत्ता शासन का लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुखद घटना घट सकती है।
आज का शुभ रंग: काला।
आपके लिए शुभ व्यापार: फल का कारोबार।
आज का उपाय: गौ माता को दलिया खिलाएं।
कर्क:- आज वाहन धीमें चलाएं। रोजी रोजगार की तलाश पूरी होगी। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
आज शुभ रंग: सिल्वर।
आपके लिए शुभ व्यापार: दूध की डेरी।
आज का उपाय: माता अथवा वृद्ध स्त्री की सेवा करें।
सिंह:- आज ग्रहस्थ जीवन में प्रेम एवं आकर्षण बढ़ेगा। यात्रा सुखद एवं लाभकारी होगी। सत्ता शासन में बैठते बैठ निकटता बढ़ेगी। रोजगार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे।
आज का शुभ रंग : मेहरून।
आपके लिए शुभ व्यापार: सरकारी ठेकेदारी।
आज का उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें।
कन्या:- आज किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा प्रतियोगिता संबंधित समाचार मिलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी।
आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: घोड़ों से जुड़ा कारोबार।
आज का उपाय: काले कुत्ते को तेल से चुपड़ी रोटी खिलाएं।
तुला:- आज अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। धन एवं मान वृद्धि होगी। संतान पक्ष से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा।
आज का शुभ रंग: खाकी।
आपके लिए शुभ व्यापार: कला अभिनय।
आज का उपाय: मन्दिर में सफाई कर्मी को नीले वस्त्र दें।
वृश्चिक: आज भूमि,भवन, वाहन आदि का सुख बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। शेयर, लॉटरी, दलाली आदि से धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
आज का शुभ रंग: गहरा लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: अग्नि से जुड़े कार्य।
आज का उपाय: दक्षिण मुखी हनुमान जी के दाहिने पैर का सिन्दूर लगाएं।
धनु:- आज कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। कोई पुराना कर्ज चुकाने में सफल होंगे। व्यापार में अच्छी आमदनी होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा। प्रेम संबंध में आई दूरियां समाप्त होगी।
आज का शुभ रंग: पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: पंसारी की दुकान।
आज का उपाय: साबुत हल्दी दान करें।
मकर: आज संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। कोई अधूरा कार्य पूरा होगा।
आज शुभ शुभ रंग: नारंगी।
आपके लिए शुभ व्यापार: चमड़े के सामान की दुकान।
आज का उपाय: शनि यन्त्र की पूजा करें।
कुंभ:- आज माता-पिता से भेंट हो सकती है। भूमि, भवन , वाहन के क्रय विक्रय से धन लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में अकारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे।
आज का शुभ रंग: सफेद पारदर्शी।
आपके लिए शुभ व्यापार: कोयले का कारोबार।
आज का उपाय: भैरों जी पूजा करें।
मीन:- आज धन और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े किसी उच्च पदस्थित व्यक्ति से मार्गदर्शन सानिध्य प्राप्त होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी।
आज का शुभ रंग: हल्का पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: कोचिंग सेंटर।
आज का उपाय: किसी वृद्ध ब्राह्मण को गर्म कपड़े दान करें।
डॉ. अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान
शॉप न. 21,ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट), संजय प्लेस,आगरा
परामर्श समय प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।
मो.- 9412343560

जय हो
जवाब देंहटाएं